ADVERTISEMENT
Monday, July 13, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अफगानिस्तान के पड़़ोसी देशों के साथ भारत की बैठक

UB India News by UB India News
November 12, 2021
in Lokshbha2024, अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर, संपादकीय
0
अफगानिस्तान के पड़़ोसी देशों के साथ भारत की बैठक
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

आफगानिस्तान निःसंदेह भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। यह इस बात से भी स्पष्ट हो जाता है कि अफगानिस्तान के पड़़ोसी देशों के साथ भारत को बैठक करनी पड़़ी। अफगानिस्तान के मसले पर यह तीसरी ऐसी मीटिंग हो रही है और पहली बार भारत इसकी अध्यक्षता कर रहा है। चर्चा में रूस–ईरान सहित सात देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मौजूद थे। बैठक में ५ मध्य एशियाई देशों–कजाकिस्तान‚ कर्गिस्तान‚ ताजिकिस्तान‚ तुर्कमेनिस्तान और उज्बेकिस्तान–के सुरक्षा अधिकारियों ने भी शिरकत की। बैठक की अध्यक्षता भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने की। एनएसए लेवल की यह तीसरी बैठक भारत की अध्यक्षता में हो रही है। बैठक को ‘दिल्ली डायलॉग’ नाम दिया गया है। खास बात यह है कि पाकिस्तान और चीन ने इस बैठक में शामिल होने से इनकार किया। बैठक के न केवल अफगानिस्तान के लोगों के लिए‚ बल्कि उसके पड़ोसियों और क्षेत्र के लिए भी महत्वपूर्ण निहितार्थ हैं। खासकर भारत के लिए अफगानिस्तान में शांति जरूर है। जब तक वहां स्थायित्व और संवेदनशील सोच वाले लोग सत्ता में नहीं आएंगे‚ तब तक पड़़ोसी देशों में अमन की गुंजाइश नहीं बनेगी। शायद यही सोचकर भारत ने अफगानिस्तान के पड़़ोसी मुल्कों को एक मंच पर जगह दी। अफगानिस्तान की सत्ता पर तालिबान आतंकवादियों का कब्जा होने के बाद से ही कश्मीर में आतंकवादी वारदात में बढ़ोतरी हुई है‚ भारत इस बात को लेकर हमेशा सतर्क रहा है कि तालिबान के सत्तासीन होने के बाद पाकिस्तान भारत में आतंकवाद को हवा देगा। कुछ हद तक भारत का अंदेशा सच भी साबित हुआ है। कश्मीर में जिस तरह से पाकिस्तान परस्त आतंकी गुट ‘टारगेट किलिंग’ कर घाटी में दहशत फैलाने का काम कर रहे हैं‚ वह वाकई चिंता की बात है। भारत हमेशा से अपने पड़़ोसी मुल्कों से दोस्ताना व्यवहार को तरजीह देता रहा है। भारत ने अफगानिस्तान में विकास के कई काम कराए हैं। इसलिए वहां की स्थिति से जुड़े मुद्दों का संजीदगी से हल तलाशना हर किसी के लिए आवश्यक है। भारत चाहता है कि अफगानिस्तान की धरती का इस्तेमाल आतंकवाद के लिए कतई न हो। तालिबान के कब्जे के बाद अफगानिस्तान में उग्रवाद और कट्टरपंथ का फैलाव‚ ड्रग्स का बड़े़ पैमाने पर उत्पादन बढ़ा है‚ लिहाजा इन सब मसलों का सर्वमान्य हल तलाशना निहायत जरूरी है।

आतंकवाद के लिए नहीं हो अफगानिस्‍तान का इस्‍तेमाल

RELATED POSTS

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट…….

नाक का सवाल क्यों बन गया है होर्मुज स्ट्रेट !…………..

बैठक के बाद जारी घोषणा पत्र में सबसे अहम बात यह है कि इसमें भारत के इस मत को जगह दी गई है कि अफगानिस्तान की जमीन का इस्तेमाल किसी भी तरह की आतंकी गतिविधियों के लिए नहीं होना चाहिए और आतंकियों को प्रश्रय देने या उन्हें प्रशिक्षण देने या उनके वित्त पोषण आदि का काम वहां नहीं होना चाहिए।

पाकिस्तान को अप्रत्यक्ष संदेश

अहम बात यह है कि घोषणा पत्र में पाकिस्तान को अप्रत्यक्ष संदेश देते हुए अफगानिस्तान की संप्रभुता, एकता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करने और उसके आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं करने की जरूरत पर भी बल दिया गया है। साथ ही इसमें काबुल में ऐसी सरकार बनाने का आग्रह किया गया है जिसमें वहां के सभी समुदायों को प्रतिनिधित्व मिले और जो जनभावना के अनुरूप हो। साथ ही वहां अल्पसंख्यकों, बच्चों और महिलाओं के मौलिक अधिकारों की रक्षा करने की मांग की गई।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट…….

by UB India News
July 13, 2026
0

अयोध्या के राम मंदिर में श्रद्धालुओं के दान की कथित चोरी पर सुप्रीम कोर्ट ने जानकारी मांगी है. चीफ जस्टिस...

डिएगो गार्सिया पर हमले ने उड़ा दी US की नींद ………………

नाक का सवाल क्यों बन गया है होर्मुज स्ट्रेट !…………..

by UB India News
July 13, 2026
0

अमेरिका और ईरान ने 19 जून, 2026 को स्विट्जरलैंड में 14-सूत्रीय समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर दस्तखत किए थे. इसके बाद...

तेज प्रताप की उम्मीदवार वीणा मानवी हिरासत में…………..

तेज प्रताप की उम्मीदवार वीणा मानवी हिरासत में…………..

by UB India News
July 13, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से बड़ी खबर सामने आई है. जनशक्ति जनता दल की उम्मीदवार वीणा मानवी को पुलिस ने गिरफ्तार...

नेपाल में 100 रुपये वाले नए नियम पर क्यों मचा है बवाल……………

भारत और नेपाल में सुस्ता विवाद क्या है?

by UB India News
July 13, 2026
0

भारत और नेपाल के बीच सुस्ता क्षेत्र को लेकर चला आ रहा तनाव एक बार फिर गहराने लगा है। हाल...

तमिलनाडु में गोवध पर पूर्ण प्रतिबंध के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट की रोक……………

तमिलनाडु में गोवध पर पूर्ण प्रतिबंध के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट की रोक……………

by UB India News
July 13, 2026
0

तमिलनाडु की थलापति विजय सरकार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. शीर्ष अदालत ने मद्रास हाईकोर्ट के उस...

Next Post
मौसम का इशारा समझो……………

मौसम का इशारा समझो...............

मौलाना अबुल कलाम आजाद के कार्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाएं : मुख्यमंत्री

मौलाना अबुल कलाम आजाद के कार्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाएं : मुख्यमंत्री

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend