ADVERTISEMENT
Friday, July 10, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

दीवाली की रात पटना की हवा में प्रदूषण का स्‍तर जानलेवा, कई इलाकों में एयर क्‍वालिटी इंडेक्‍स 300 के पार

UB India News by UB India News
November 6, 2021
in खास खबर, पटना, पर्यावरण, स्वास्थ
0
दीवाली की रात पटना की हवा में प्रदूषण का स्‍तर जानलेवा, कई इलाकों में एयर क्‍वालिटी इंडेक्‍स 300 के पार
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

दीवाली की रात पटना की हवा में प्रदूषण का स्‍तर जानलेवा बन गया। गुरुवार की शाम शहर में वायु प्रदूषण की स्थिति अधिक खराब नहीं थी, लेकिन आधी रात होते-होते पटाखों के धुएं ने पूरे शहर को धुंध से ढंक दिया। यह स्थिति तब हुई, जब सरकार के स्‍तर से शहर में आतिशबाजी पर रोक लगाई गई थी। वायु प्रदूषण का सबसे बुरा हाल राजबंशीनगर 344 और समनपुरा 338 के इलाके में है। इन इलाकों में एयर क्‍वालिटी इंडेक्‍स 300 के पार चला गया है। मीठापुर, पाटलिपुत्र इंडस्ट्रियल एरिया, गुलजारबाग और आशियाना-दीघा रोड के आसपास भी एक्‍यूआइ 250 के करीब या इससे अधिक तक रहा। इसे कुछ बेहतर स्थिति दानापुर डीआरएम आफिस, शिकारपुर और मुरादपुर के इलाके में रही। बेहतर हवा के लिए AQI का 50 से कम रहना चाहिए। हालांकि इतनी बेहतर हवा पटना में बारिश के दिनों में ही होती है।

रात के एक बजे सबसे खतरनाक हालत थी हवा की

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव: BJP से अब नीरज सिन्हा उम्मीदवार, अभिषेक के पीछे हटने के बाद ऐलान

प्रशांत किशोर बांकीपुर सीट के लिए वो 13 जुलाई को नामांकन करेंगे!

https://www.oneindia.com/ नाम की एक वेबसाइट के मुताबिक दीपावली की रात पटना में वायु गुणवत्‍ता सूचकांक 800 के भी पार चला गया था। इस साइट पर बताया गया है कि गुरुवार की शाम चार बजे पटना का AQI 145 था, जो रात के एक बजे बढ़कर 833 तक चला गया। आपको यह जानकर ताज्‍जुब होगा कि 300 से अधिक AQI को बेहद खतरनाक माना जाता है। 200 से 300 के बीच AQI को खतरनाक, 150 से 200 के बीच स्‍वास्‍थ्य के लिए नुकसानदेह, 100 से 150 के बीच खराब माना जाता है।

इस बार पटना में आतिशबाजी करने पर थी रोक

पिछले साल भी पटना में दीपावली के मौके पर प्रदूषण खतरनाक स्‍तर तक गया था। इसे देखते हुए ही राष्‍ट्रीय हरित प्राधिकरण (National Green Tribunal) के निर्देश पर बिहार राज्‍य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (Bihar State Pollution Control Board) ने इस बार पटना सहित बिहार के गया और मुजफ्फरपुर सहित चार शहरों में दीवाली पर आतिशबाजी पर रोक लगाई थी। इसके बावजूद कई इलाकों में लोग गुरुवार की शाम से शुक्रवार की सुबह तक पटाखे छोड़ते रहे। ऐसी हवा सांस की बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए जानलेवा साबित हो सकती है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर उपचुनाव: BJP से अब नीरज सिन्हा उम्मीदवार, अभिषेक के पीछे हटने के बाद ऐलान

बांकीपुर उपचुनाव: BJP से अब नीरज सिन्हा उम्मीदवार, अभिषेक के पीछे हटने के बाद ऐलान

by UB India News
July 10, 2026
0

भारतीय जनता पार्टी ने बिहार की बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए नया उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा घोषित किया है. इससे...

जनता अगर BJP का अहंकार तोड़ना चाहती हैं तो उसे बदलाव के लिए वोट देना चाहिए…………..

प्रशांत किशोर बांकीपुर सीट के लिए वो 13 जुलाई को नामांकन करेंगे!

by UB India News
July 10, 2026
0

बिहार की बांकीपुर सीट पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं. नामांकन दाखिल करने...

एनडीए और महागठबंधन ने अपने अपने प्रत्याशीयों को जिताने का लिया संकल्प…………….

एनडीए और महागठबंधन ने अपने अपने प्रत्याशीयों को जिताने का लिया संकल्प…………….

by UB India News
July 10, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि जिस प्रकार बिहार विधान सभा चुनाव में एनडीए में शामिल पार्टियों ने ‘पांच पांडव’...

पटना में पूर्व मुखिया संजय यादव की हत्या पर भारी बवाल…………

पटना में पूर्व मुखिया संजय यादव की हत्या पर भारी बवाल…………

by UB India News
July 10, 2026
0

पूर्व मुखिया संजय यादव की अपराधियों ने हत्या कर उनके शव को बिहटा थानाक्षेत्र के राघोपुर गांव के बधार स्थित...

क्या चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप की गिरफ्तारी होने वाली है?

क्या चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप की गिरफ्तारी होने वाली है?

by UB India News
July 10, 2026
0

बिहार के चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप एक बार फिर विवादों में हैं। मनीष कश्यप ने हाल में अपनी गाड़ी के...

Next Post
पेट्रोल का स्वार्थी अर्थशास्त्र को ज्यादा महंगाई के लिए तैयार हो जाना चाहिए

बिहार में आज डीजल 91.09 रुपये वहीं, पेट्रोल की कीमत105.90 रुपये हुआ

53 देशों में कोरोना की लहर आने का अंदेशा, WHO ने गंभीर…..

53 देशों में कोरोना की लहर आने का अंदेशा, WHO ने गंभीर.....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend