ADVERTISEMENT
Thursday, July 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पेट्रोल–ड़ीजल के दामों में वृद्धि सिर्फ बिहार में नहीं :नीतीश कुमार

जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम के बाद सीएम नीतीश कुमार ने पेट्रोल–डीजल की कीमतों में हो रही वृद्धि को लेकर पत्रकारों के सवाल पर कहा कि यह सिर्फ बिहार की बात नहीं बल्कि पूरे देश की बात है। पेट्रोल–डीजल की कीमतें पूरे देश में कभी स्थिर रहती हैं तो कभी बढ़ती हैं।

UB India News by UB India News
November 2, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, पटना, मुख्यमंत्री
0
पेट्रोल–ड़ीजल के दामों में वृद्धि सिर्फ बिहार में नहीं :नीतीश कुमार
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

CM नीतीश कुमार ने बढ़ती महंगाई को लेकर सोमवार को लाचारगी जाहिर की। उन्हें महंगाई के बारे पता तो है, लेकिन वो कुछ कर नहीं कर सकते हैं। उन्होंने अपने आपको इससे अलग बताया। CM नीतीश कुमार बढ़ती महंगाई पर कहा, अब कोई यहां की बात तो नहीं ना है, पूरे देश की ना बात है। यहां के बारे में कोई बात हो तब ना। सीमित जगह की बात होती तो बात थी यह तो पूरे देश की बात है। प्रतिदिन यह खबर सामने आती रहती है कि पेट्रोल-डीजल के दाम कभी बढ़ते हैं तो कभी कम होते हैं। इस पर हम लोग क्या कर सकते हैं। यह कोई नई चीज नहीं है।

तेजस्वी पर क्या बोले CM

RELATED POSTS

राम मंदिर के नाम पर फर्जी रसीद ,गोपाल राव पर भी चढ़ावा चोरी की आंच!

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

CM ने तेजस्वी यादव के बयान को लेकर कहा कि जिसको जो मन में आता है, बोलता है। उस पर हम ध्यान नहीं देते। इसका कोई मतलब नहीं निकलता। हम पर अनाप शनाप बोलने पर पब्लिसिटी मिलती है। CM ने उपचुनाव पर कहा कि बिहार की जनता मालिक है। वह सब देख रही है। हमारा जो काम है, वह हम कर रहे हैं। कुशेश्वरस्थान और तारापुर उपचुनाव पर कल जनता का फैसला आ जाएगा।

दोनों सदन में लिया गया था संकल्प

नीतीश कुमार ने जहरीली शराब को लेकर मरे लोगों पर कहा कि विधानसभा और विधान परिषद् की ओर से संकल्प पारित किया गया था। वहीं, सरकारी कर्मियों-अधिकारियों ने भी संकल्प लिया। इसके बाद बिहार में शराबबंदी लागू किया गया था। अब जो लोग गड़बड़ी करते हैं। उन पर कार्रवाई भी होती है।

उन्होंने कहा कि अधिकतर लोग शराबबंदी के पक्ष में हैं। सब लोग जानते हैं कि इसे पीने से नुकसान होता है। कुछ लोग ही इसके खिलाफ हैं। जो लोग पीना चाहते हैं और धंधा करते हैं। वहीं, इस तरह की खबर को और प्रसारित करना चाहिए ताकि सभी इससे सबक लें।

 

जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम के बाद सीएम नीतीश कुमार ने पेट्रोल–डीजल की कीमतों में हो रही वृद्धि को लेकर पत्रकारों के सवाल पर कहा कि यह सिर्फ बिहार की बात नहीं बल्कि पूरे देश की बात है। पेट्रोल–डीजल की कीमतें पूरे देश में कभी स्थिर रहती हैं तो कभी बढ़ती हैं।
इसको लेकर खबरें आती रहती हैं। यह बिहार का मामला नहीं है। देश के अलग–अलग राज्यों में पेट्रोल–डीजल की कीमतें अलग–अलग होती हैं। ऐसा पहले से ही होता चला आ रहा है। मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में प्रतिदिन शिकायत करने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि इस कार्यकाल की शुरुआत में ही हमने तय किया था कि एक बार फिर से जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम शुरू करेंगे। पिछले ५ महीने से यह कार्यक्रम जारी है। कोरोना के कारण अभी संख्या को सीमित किया गया है। कोरोना का दौर खत्म होने के बाद जो भी इच्छुक होंगे वे जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में शामिल हो सकेंगे। कोरोना के केस अभी काफी कम हो गये हैं‚ लेकिन अभी भी हम सबको अलर्ट रहना है। पर्व के दौरान बाहर से लोग अपने राज्य बिहार आते हैं। इसको लेकर हमलोग ज्यादा से ज्यादा कोरोना की जांच करवा रहे हैं। बाहर से आने वाले लोगों की कोरोना जांच के साथ ही वंचित लोगों का टीकाकरण भी करवायेंगे। इसके लिए प्रचार–प्रसार के माध्यम से लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। अभी जितने कोरोना के केस सामने आ रहे हैं उनमें से अधिकांश बाहर से आने वाले लोग हैं। कोरोना को लेकर हमलोग शुरू से ही सतर्क हैं। अभी बिहार में प्रतिदिन २ लाख से ज्यादा कोरोना की जांच की जा रही है। मेगा वैक्सीनेशन अभियान चलाकर टीकाकरण भी काफी तादाद में किया जा रहा है। ७ नवम्बर के मेगा अभियान में भी बडी संख्या में टीकाकरण किया जायेगा। कोरोना को लेकर अभी हमलोगों को सतर्क और सचेत रहने की जरूरत है।

जो गड़़बड़़ चीज पीयेगा वह भुगतेगाः मुख्यमंत्री
‘राज्य में शराबबंदी कानून सख्ती से लागू है। इस कानून का उल्लंघन करने वालों को दंडित किया जा रहा है। यदि कोई भी गड़़बड़़ चीज का सेवन करेगा‚ तो उसका दुष्परिणाम उसे ही भुगतना पड़े़गा।’ ‘जनता के दरबार में मुख्यमंत्री’ कार्यक्रम के बाद उन्होंने कहा कि शराबबंदी को सख्ती से लागू कराने में प्रशासन एवं पुलिसकर्मी अच्छा काम कर रहे हैं। सीएम ने राज्य में आसानी से शराब उपलब्ध होने के आरोप का खंडन किया। उन्होंने कहा कि इस तरह का आरोप निराधार है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या है अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावे के गबन का पूरा मामला………………

राम मंदिर के नाम पर फर्जी रसीद ,गोपाल राव पर भी चढ़ावा चोरी की आंच!

by UB India News
July 8, 2026
0

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस ने आरोपियों से मंदिर की फर्जी चंदे की...

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

by UB India News
July 8, 2026
0

भारत के रक्षा क्षेत्र के लिए मंगलवार एक अहम दिन बनकर आया। दरअसल, इंडोनेशिया ने भारत से उसकी ब्रह्मोस मिसाइल...

मुनीर के मंसूबे नाकाम होंगे………………

मुनीर के मंसूबे नाकाम होंगे………………

by UB India News
July 8, 2026
0

पाकिस्तान एक बार फिर भारत के एक्शन से बौखला गया है. भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद सिंधु जल...

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

by UB India News
July 8, 2026
0

इंग्लैंड ने तीसरे टी-20 मैच में भारत को 125 रन से हरा दिया। यह टी-20 में भारत की सबसे बड़ी...

FIFA World Cup 2026 :क्या इजिप्ट के साथ हुई बेईमानी…

FIFA World Cup 2026 :क्या इजिप्ट के साथ हुई बेईमानी…

by UB India News
July 8, 2026
0

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अर्जेंटीना क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है, लेकिन राउंड ऑफ 16 में हुआ उनका मैच...

Next Post
2020 के चुनाव नतीजों से सबक लेकर तैयार तेजस्‍वी यादव

2020 के चुनाव नतीजों से सबक लेकर तैयार तेजस्‍वी यादव

जश्न की जहरीली सोच……………

जश्न की जहरीली सोच...............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend