ADVERTISEMENT
Wednesday, July 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कल आने वाले उपचुनाव के नतीजों में छिपे है कई तरह के संकेत

UB India News by UB India News
November 2, 2021
in खास खबर, पटना, बिहार
0
कल आने वाले उपचुनाव के नतीजों में छिपे है कई तरह के संकेत
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

विधानसभा की दो सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजों में कई तरह के संकेत छिपे हो सकते हैं। बिहार के भविष्य की राजनीति के लिहाज से इसे सामान्य चुनाव नहीं बताया जा सकता। अगर जदयू की जीत होती है तो माना जाएगा कि राज्य सरकार के कामकाज को वोटरों ने पसंद किया। अगर हार होती है तो सरकार में शामिल चारों दलों के लिए नसीहत होगी। इसी तरह अगर राजद को कामयाबी मिलती है तो उसके कार्यकर्ताओं के मनोबल में इजाफा होगा। यह परिणाम कांग्रेस को भी रास्ता दिखाएगा। बूथों पर उसके प्रदर्शन पर निर्भर करेगा कि राजद के साथ उसका आगे का सफर कैसा रहेगा। आने वाले आम चुनावों में लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव के सामने राहुल गांधी की बिहार टीम किस हैसियत में खड़ी होगी।

पिछले वर्ष हुए आम चुनाव की तुलना में यह काफी अलग था। तब दो गठबंधनों के बीच मुकाबला था और चिराग पासवान के नेतृत्व में लोजपा तीसरा कोण बना रही थी। अबकी कांग्रेस के चलते चौथा कोण भी है। इस चुनाव का महत्व इसी से समझा जा सकता है कि जीत के लिए सभी प्रतिभागी दलों ने दिन-रात एक कर दिया था। जदयू के वरिष्ठ नेताओं के साथ राज्य सरकार के कई मंत्रियों की मेहनत की परख होनी है। लालू परिवार के राजनीतिक उत्तराधिकारी को भी साबित करना है कि आम चुनाव की कामयाबी संयोग नहीं थी। उसकी चमक-दमक अभी भी बरकरार है। राजद, जदयू और कांग्रेस के विधायकों को भी नेतृत्व की नजरों में चमकना है। मुकाबले में शामिल सभी बड़े दलों ने अपने विधायकों को गांव-गांव में उतार दिया था। राजद के विधायकों को तो एक-एक पंचायत का मुखिया बना दिया गया था। सबके सामने नेतृत्व की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की चुनौती है।

RELATED POSTS

राम मंदिर के नाम पर फर्जी रसीद ,गोपाल राव पर भी चढ़ावा चोरी की आंच!

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

अपने को दूसरों पर भारी दिखाने की होड़

राजद ने आगे बढ़कर अपने समर्थकों को सत्ता परिवर्तन का सब्जबाग भी दिखाया। जदयू के खिलाफ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सत्ता के दुरुपयोग के कई आरोप भी लगाए थे। जदयू की तरफ से भी चुनाव जीतने के दावे किए जा रहे हैं। जाहिर है मुकाबले में शामिल सभी दलों में आगे बढ़ने और अपने को दूसरों पर भारी दिखाने की होड़ थी।

कसौटी पर कांग्रेस की साख

बिहार में 12 वर्षों के बाद राजद से अलग होकर दोनों सीटों पर अकेले मैदान में उतरी कांग्रेस के लिए तो यह परीक्षा की असली घड़ी है। उसके लिए दोतरफा संभावनाएं हैं। पिछले चुनाव की तुलना में अगर उसे ज्यादा वोट मिल जाते हैं तो आगे राजद के लिए वह मुश्किल खड़ी कर सकती है। वैसे राजद की हार में भी कांग्रेस की जीत छुपी है। कांग्रेस की दावेदारी को दरकिनार करके गठबंधन तोड़कर मैदान में उतरे राजद के लिए जरूरी है कि दोनों सीटें जीतकर उसे हैसियत बताए। ऐसा नहीं हुआ और जदयू जीत गया तो तेजस्वी की राह में कांग्रेस कांटे बिछाने की स्थिति में होगी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या है अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावे के गबन का पूरा मामला………………

राम मंदिर के नाम पर फर्जी रसीद ,गोपाल राव पर भी चढ़ावा चोरी की आंच!

by UB India News
July 8, 2026
0

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस ने आरोपियों से मंदिर की फर्जी चंदे की...

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

by UB India News
July 8, 2026
0

भारत के रक्षा क्षेत्र के लिए मंगलवार एक अहम दिन बनकर आया। दरअसल, इंडोनेशिया ने भारत से उसकी ब्रह्मोस मिसाइल...

मुनीर के मंसूबे नाकाम होंगे………………

मुनीर के मंसूबे नाकाम होंगे………………

by UB India News
July 8, 2026
0

पाकिस्तान एक बार फिर भारत के एक्शन से बौखला गया है. भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद सिंधु जल...

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

by UB India News
July 8, 2026
0

इंग्लैंड ने तीसरे टी-20 मैच में भारत को 125 रन से हरा दिया। यह टी-20 में भारत की सबसे बड़ी...

FIFA World Cup 2026 :क्या इजिप्ट के साथ हुई बेईमानी…

FIFA World Cup 2026 :क्या इजिप्ट के साथ हुई बेईमानी…

by UB India News
July 8, 2026
0

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अर्जेंटीना क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है, लेकिन राउंड ऑफ 16 में हुआ उनका मैच...

Next Post
CM नीतीश का जनता दरबार:पुलिस ने इतना मारा कि दिव्यांग हो गए……

CM नीतीश का जनता दरबार:पुलिस ने इतना मारा कि दिव्यांग हो गए......

बेगूसराय में शहीद लेफ्टिनेंट ऋषि कुमार की अंतिम यात्रा में जनसैलाब

बेगूसराय में शहीद लेफ्टिनेंट ऋषि कुमार की अंतिम यात्रा में जनसैलाब

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend