ADVERTISEMENT
Wednesday, July 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भारतीय टीम के पास अब भी है सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका ?

UB India News by UB India News
February 22, 2023
in Lokshbha2024, क्रिकेट, खास खबर
0
भारतीय टीम के पास अब भी है सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका ?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

आईसीसी टी-20 विश्व कप 2021 में भारतीय क्रिकेट टीम की शुरुआत बहुत ही निराशाजनक रहा है। विराट कोहली की अगुआई वाली टीम इंडिया को लगातार दो मैचों में करारी हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में अब टीम के लिए सेमीफाइनल में पहुंचना मुश्किल होता दिखाई पड़ रहा है।

भारत को टूर्नामेंट में अभी तीन मैच और खेलने हैं। भारत के यह तीन मैच अफगानिस्तान, नामीबिया और स्कॉटलैंड के साथ है। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के हाथों हारने के बाद भारतीय टीम के लिए समीकरण काफी बदल गया है। ऐसे में आइए जानते हैं क्या भारत सेमीफाइनल में जगह बना पाएगा या नहीं ?

RELATED POSTS

राम मंदिर के नाम पर फर्जी रसीद ,गोपाल राव पर भी चढ़ावा चोरी की आंच!

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

पॉइंट्स टेबल

आईसीसी टी-20 विश्व कप 2021 के ग्रुप-2 में भारतीय टीम पॉइंट्स टेबल में पांचवे स्थान पर है। इस ग्रुप में स्कॉटलैंड के बाद भारत दूसरी टीम है जो अबतक एक भी मैच नहीं जीत पाई है। हालांकि भारतीय टीम का रन रेट स्कॉटलैंड से बेहतर है इस कारण वह अंतिम स्थान पर नहीं है।

वहीं पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने अबतक अपने तीनों मुकाबले जीते हैं। पाक टीम को दो मैच अभी और खेलने हैं और यह दोनों मैच नामीबिया और स्कॉटलैंड जैसी कमजोर टीमों के साथ है।

वहीं पहले से तीन मैच जीत चुकी पाकिस्तान के पास बेहतर रनरेट के साथ 6 अक है और वह पहले स्थान पर कायम है। ऐसे में दूसरे ग्रुप से इस टीम का सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग तय हो गया है।

वहीं अब इस ग्रुप से न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान की टीम दूसरे सेमीफाइनलिस्ट की रेस में सबसे आगे चल रही है। क्योंकि अफगानिस्तान की टीम तीन में से अपने दो मैचों में जीत हासिल कर बेहतर रनरेट के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर। वहीं न्यूजीलैंड की अब तीसरे पायदान पर आ चुकी है। इसके अलावा नामीबिया ने एक मैच में जीत दर्ज की है और चौथे स्थान पर है।

क्या कहता है भारतीय टीम का समीकरण

भारतीय टीम के लिए सेमीफाइनल की राह अब मुश्किल दिखाई पड़ रहा है। टीम को अभी तीन मैच और खेलने हैं बावजूद इसके समीकरण भारत के पक्ष में नहीं लग रहा है। दरअसल भारत अब अगर अपने बचे हुए तीनों मैच में जीत हासिल करता है तब भी उसके पास सिर्फ 6 अंक हो पाएंगे जबकि सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए कम से कम 8 चाहिए।

इसके अलावा टीम इंडिया की सबसे बड़ी परेशानी रन रेट की है। टीम इंडिया अबतक खेले दो मैच में सिर्फ दो विकेट ले पाई है जबकि बल्लेबाजी में भी कोई खास कमाल नहीं दिखा सकी है। ऐसे में उसका रन रेट पाकिस्तान और अफगानिस्तान से भी बहुत कम है।

ऐसे में भारतीय टीम अपने तीनों मैच बेहतर रन के साथ जीतकर भी सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो सकती है।

कौन बनेगा उलटफेर का शिकार

पाकिस्तान, भारत और न्यूजीलैंड के अलावा ग्रुप-2 में कुल तीन टीमें हैं तो बांकियों से कमतर है। इन तीन टीमों में से अफगानिस्तान काफी मजबूत और अनुभवी है। वहीं स्कॉटलैंड और नामीबिया भी उलटफेर करने का दमखम रखती है।

ऐसे में इन तीनों टीमों से कोई एक अगर बड़ी टीम को हराने में सफल हो जाती है को समीकरण काफी बदल जाएगा। ग्रुप में अफगानिस्तान की टीम को अभी न्यूजीलैंड और भारत के साथ भिड़ना है।

अफगानिस्तान के पास एक मजबूत गेंदबाजी आक्रमण है जिसमें मोहम्मद नबी, राशिद खान और मूजीब उर रहमान का अंतररास्ट्रीय अनुभव है। इसके अलावा बल्लेबाजी में मोहम्मद शहजाद, हजरत उल्ला जजाई और गुरबाज जैसे खिलाड़ी तेजी से रन बना सकते हैं। ऐसे में भारत और न्यूजीलैंड के लिए यह टीम सबसे बड़े खतरे के रूप में सामने आएगी।

वहीं नामीबिया और स्कॉटलैंड की टीम अगर अपनी क्षमता से थोड़ा बेहतर खेलने की कोशिश करें तो वह भी भारत और न्यूजीलैंड के लिए खेल को बिगाड़ सकता है।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या है अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावे के गबन का पूरा मामला………………

राम मंदिर के नाम पर फर्जी रसीद ,गोपाल राव पर भी चढ़ावा चोरी की आंच!

by UB India News
July 8, 2026
0

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस ने आरोपियों से मंदिर की फर्जी चंदे की...

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

by UB India News
July 8, 2026
0

भारत के रक्षा क्षेत्र के लिए मंगलवार एक अहम दिन बनकर आया। दरअसल, इंडोनेशिया ने भारत से उसकी ब्रह्मोस मिसाइल...

मुनीर के मंसूबे नाकाम होंगे………………

मुनीर के मंसूबे नाकाम होंगे………………

by UB India News
July 8, 2026
0

पाकिस्तान एक बार फिर भारत के एक्शन से बौखला गया है. भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद सिंधु जल...

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

by UB India News
July 8, 2026
0

इंग्लैंड ने तीसरे टी-20 मैच में भारत को 125 रन से हरा दिया। यह टी-20 में भारत की सबसे बड़ी...

FIFA World Cup 2026 :क्या इजिप्ट के साथ हुई बेईमानी…

FIFA World Cup 2026 :क्या इजिप्ट के साथ हुई बेईमानी…

by UB India News
July 8, 2026
0

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अर्जेंटीना क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है, लेकिन राउंड ऑफ 16 में हुआ उनका मैच...

Next Post
कांग्रेस पर निर्मम ममता…….

कांग्रेस पर निर्मम ममता.......

कल आने वाले उपचुनाव के नतीजों में छिपे है कई तरह के संकेत

कल आने वाले उपचुनाव के नतीजों में छिपे है कई तरह के संकेत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend