ADVERTISEMENT
Wednesday, July 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सरदार पटेल की जयंती पर विशेष : ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के पीछे का इतिहास

UB India News by UB India News
October 31, 2021
in खास खबर, दिन विशेष
0
सरदार पटेल की जयंती पर विशेष : ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के पीछे का इतिहास
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

देश में 31 अक्टूबर को सरदार पटेल की जयंती को एकता दिवस के रूप में व्यापक स्तर पर मनाया जा रहा है. पटेल ने 562 रियासतों का न सिर्फ विलय करवाया बल्कि उस दौरान जूनागढ़ और हैदराबाद को भी विलय करवाया. उन्हीं का प्रयास था कि यह दोनों आज भारत का हिस्सा हैं. भारत कई सहस्राब्दियों से एक समान सभ्यता की पहचान वाला भूमि रहा है. स्वतंत्रता से पहले भारत में 560 से अधिक रियासतों और कई औपनिवेशिक शक्तियों द्वारा प्रशासित क्षेत्र शामिल थे. वर्ष 1947 का पहला भाग यानी छह महीने पहले तक भारत के इतिहास में एक महत्वपूर्ण अवधि थी. इस दौरान औपनिवेशिक शासन का अंत निश्चित था और भारत का विभाजन भी, लेकिन रियासतों के अधीन क्षेत्रों के राजनीतिक एकीकरण पर कोई स्पष्टता नहीं थी.

उस दौरान भारत और पाकिस्तान के प्रभुत्व में देश के विभाजन ने उन रियासतों को शांतिपूर्वक विलय करने का महत्वपूर्ण प्रश्न उठाया गया जो आकार, जनसंख्या, भूभाग या आर्थिक स्थिति में काफी अधिक विभिन्नताएं थी. इसलिए सरदार वल्लभ भाई पटेल के सामने चुनौती आसान नहीं थी. एक भारत के निर्माता के रूप में लौह पुरुष ने जमीनी हकीकत को समझा और देशी रियासतों को एक करने का बहुत बड़ा कार्य अपने हाथ में लिया. इसने एक आधुनिक राष्ट्र राज्य के निर्माण के लिए बीज तैयार किया. उनकी कोशिश यही रही कि जहां तक संभव हो भारत की राजनीतिक सीमाओं के साथ-साथ अपनी सभ्यता की सीमाओं के साथ मिलाना.

RELATED POSTS

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

FIFA World Cup 2026 :क्या इजिप्ट के साथ हुई बेईमानी…

पटेल ने देश को एकजुट करने के महत्व को समझा

सरदार पटेल ने देश को एकजुट करने के महत्व को समझा और इस तथ्य पर प्रकाश डाला कि एकता के बिना एक स्थायी राज्य का होना असंभव होगा. वर्ष 2014 से भारत सरदार पटेल के जन्मदिन को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मना रहा है. यह दिन न केवल राष्ट्र के लिए उनके महत्वपूर्ण योगदान और सेवा को मान्यता देता है बल्कि यह उनकी विरासत से भी जुड़ा है. अनुच्छेद 370 को निरस्त करने और नागरिकता संशोधन अधिनियम सहित कई नीति निर्माण और कानून सरदार पटेल से प्रेरणा लेकर प्रेरित हो चुके हैं. यह हमें सरदार पटेल जैसे महान व्यक्तित्व के योगदान पर विचार करने का अवसर भी देता है, जो उस समय के एक प्रमुख परिवार से संबंधित नहीं थे.

1991 में भारत रत्न से सम्मानित

कहा जाता है कि एक यदि कांग्रेस पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र होता तो सरदार पटेल भारत के पहले प्रधानमंत्री हो सकते थे. उनके निधन के बाद 1991 में भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न से सम्मानित होने में चार दशक से अधिक समय लगा. 31 अक्टूबर, 2015 को सरदार वल्लभभाई पटेल की 140वीं जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक भारत श्रेष्ठ भारत का शुभारंभ किया. सरदार की जयंती से पहले मन की बात कार्यक्रम के दौरान संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने टिप्पणी की थी कि “सरदार पटेल ने हमें एक भारत दिया और अब यह 125 करोड़ भारतीयों का एकमात्र कर्तव्य है कि वे सामूहिक रूप से श्रेष्ठ भारत बनाएं.”

कौन थे लौहपुरुष
महान लौहपुरूष सरदार पटेल का जन्म 31 अक्टूबर 1875 को ग्राम करमसद में हुआ था. इनके पिता झबेरभाई पटेल थे जिन्होंने 1857 में रानी झांसी के समर्थन में युद्ध किया था. इनकी मां का नाम लाडोबाई था. इनके पिता बहुत ही आध्यात्मिक प्रवृत्ति के थे. पटेल की प्रारंभिक पढ़ाई गांव के ही एक स्कूल में हुई. आगे की पढ़ाई के लिए वह पेटलाद गांव के स्कूल में भर्ती हुए. यह उनके मूल गांव से छह से सात किलोमीटर की दूरी पर था. वल्लभभाई पटेल को बचपन से ही पढ़ने लिखने का बहुत शौक था. वल्लभ भाई की हाईस्कूल की शिक्षा उनके ननिहाल में हुई. उनके जीवन का वास्तविक विकास ननिहाल से ही प्रारम्भ हुआ था.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

by UB India News
July 8, 2026
0

इंग्लैंड ने तीसरे टी-20 मैच में भारत को 125 रन से हरा दिया। यह टी-20 में भारत की सबसे बड़ी...

FIFA World Cup 2026 :क्या इजिप्ट के साथ हुई बेईमानी…

FIFA World Cup 2026 :क्या इजिप्ट के साथ हुई बेईमानी…

by UB India News
July 8, 2026
0

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अर्जेंटीना क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है, लेकिन राउंड ऑफ 16 में हुआ उनका मैच...

मोजतबा में कौन झुक रहा, भारत को कितना फायदा-क्या नुकसान?

होर्मुज में फिर छिड़े संग्राम का भारत पर क्या होगा असर?

by UB India News
July 8, 2026
0

पश्चिम एशिया में बीते चार महीने से जारी संघर्ष में अब एक नया और खतरनाक मोड़ सामने आ गया है।...

अमरनाथ यात्रा आज से, 4800 यात्रियों का पहला जत्था कश्मीर पहुंचा

महज 5 दिन में ही क्यों अंतर्ध्यान हो गए बाबा बर्फानी , जम्मू से अब तक का सबसे बड़ा जत्था 9837 श्रद्धालुओं का जत्था हुआ रवाना …………

by UB India News
July 8, 2026
0

वार्षिक अमरनाथ यात्रा ने बुधवार को नया कीर्तिमान रच दिया। भगवती नगर यात्री निवास जम्मू से एक ही दिन में...

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

ट्रंप की नीतियां अमेरिकी संस्थापक सिद्धांतों के विपरीत …………..

by UB India News
July 7, 2026
0

अमेरिका ने 4 जुलाई को अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मनाई। पेंसिलवेनिया और न्यूयार्क जैसे तेरह राज्यों के प्रतिनिधियों ने...

Next Post
अभिनेता पुनीत राजकुमार का पूरे राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

अभिनेता पुनीत राजकुमार का पूरे राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

सदियों में कोई एक सरदार बन पता है, फिर भी किया नजरअंदाज : शाह

सदियों में कोई एक सरदार बन पता है, फिर भी किया नजरअंदाज : शाह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend