ADVERTISEMENT
Tuesday, July 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भव्य स्वागत के बीच इटली के प्रधानमंत्री से मिले PM मोदी, आज पोप फ्रांसिस से होगी मुलाकात

UB India News by UB India News
October 31, 2021
in केंद्रीय राजनीती
0
भव्य स्वागत के बीच इटली के प्रधानमंत्री से मिले PM मोदी, आज पोप फ्रांसिस से होगी मुलाकात
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

रोम: G-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) का भव्य स्वागत हुआ. दौरान, पीएम मोदी ने इटली के प्रधानमंत्री मारियो द्राघी (Mario Draghi) से मुलाकात की. इससे पहले प्रधानमंत्री द्राघी ने रोम के पलाज्जो चिगी में PM मोदी की अगवानी की. पीएम मोदी को वहां पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. दोनों नेताओं ने बैठक के दौरान द्विपक्षीय और आपसी हितों के मुद्दों पर चर्चा की. प्रधानमंत्री मोदी आज (शनिवार को) वेटिकन सिटी में पोप फ्रांसिस से भी मुलाकात करेंगे.

G-20 में इस मुद्दे पर होगी चर्चा

G-20 शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी कोरोना वायरस महामारी से प्रभावित वैश्विक अर्थव्यवस्था और स्वास्थ्य क्षेत्र को पटरी पर लाने के बारे में चर्चा करेंगे. रोम पहुंचने पर प्रधानमंत्री का इटली सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों और इटली में भारत के राजदूत द्वारा स्वागत किया गया. विदेश मंत्रालय ने इस संबंध में एक बयान जारी करके जानकारी दी.

RELATED POSTS

प्रधानमंत्री मोदी इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की छह दिन की यात्रा पर रवाना……………

कूटनीति की नई उड़ान, आज से 6 देशों के दौरे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर…

अफगानिस्तान के हालात को अलग कर नहीं देखा जाना चाहिए: PM नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि अफगानिस्तान के हालात को अलग कर नहीं देखना चाहिए और अतंरराष्ट्रीय समुदाय को बहुत ध्यान से युद्धग्रस्त देश से आने वाली धमकी और खतरे को देखना चाहिए। विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी-20 सम्मेलन से इतर इटली के अपने समकक्ष मारियो ड्रैगी से पहली आमने सामने की मुलाकात के दौरान अफगानिस्तान समस्या के मूल की ओर ध्यान दिलाया जिसपर वास्तव में गौर करने की जरूरत है और जो कट्टरवाद, चरमपंथ और आतंकवाद है एवं इनके नतीजों को बहुत सतर्कता से मूल्यांकन करने की जरूरत है।

उल्लेखनीय है कि दो दशक की महंगी लड़ाई के बाद अमेरिका ने 31 अगस्त को अफगानिस्तान से वापसी की लेकिन उससे करीब दो सप्ताह पहले ही तालिबान ने देश की सत्ता पर कब्जा कर लिया था। श्रृंगला ने बताया कि प्रधानमंत्री ने विशेष तौर पर कहा कि अफगानिस्तान के हालात को अलग करके नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सुशासन में असफलता और अक्षमता, स्थिति से निपटने में अक्षमता और उसके प्रति रुख भी आत्मचिंतन का विषय है।

अधिकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री ने कहा कि अफगानिस्तान से आने वाली धमकी या खतरा कुछ ऐसा है जिसपर अंतरराष्ट्रीय समुदाय को बहुत सतर्क होकर गौर करने की जरूरत है। श्रृंगला ने कहा कि अफगानिस्तान को लेकर मजबूत भावना है जिसे यूरोपीय संघ और इटली के दोनों साझेदार समझते हैं। उन्होंने बताया कि दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों ने उन भावनाओं का आदान-प्रदान किया और महसूस किया है यह कुछ ऐसा है जिसपर गौर करने की जरूरत है।

उन्होंने बताया कि इस दौरान मानवीय स्थिति पर जोर रहा और इतालवी प्रधानमंत्री ने जी-20 सम्मेलन के दौरान उनकी कोशिशों का संदर्भ दिया जिसमें अफगानिस्तान के लिए समर्थन को बढ़ाना शामिल है ताकि सुनिश्चित किया जा सके कि अफगानिस्तान के लोग मौजूदा स्थिति के दुष्प्रभाव का सामना नहीं करें। श्रृंगला ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने रेखांकित किया कि अफगानिस्तान पर शासन करने वाले और वहां के लोगों में अंतर करना चाहिए और वहां के लोगों को मानवीय सहायता की पेशकश की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह सुश्चित करने की जरूरत है कि अफगानिस्तान में सीधे और निर्बाध मानवीय सहायता पहुंचे।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधानमंत्री मोदी इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की छह दिन की यात्रा पर रवाना……………

प्रधानमंत्री मोदी इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की छह दिन की यात्रा पर रवाना……………

by UB India News
July 7, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की छह दिन की यात्रा पर रवाना हो गए हैं। श्री मोदी ने...

भारत की डिप्लोमेसी के धुरंधर निकले जयशंकर…….

कूटनीति की नई उड़ान, आज से 6 देशों के दौरे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर…

by UB India News
July 5, 2026
0

विदेश मंत्री एस. जयशंकर रविवार से चार देशों का दौरा शुरू करेंगे. वे कतर, बहरीन, कुवैत और ओमान जाएंगे. वहां...

पीएम मोदी आज राजस्थान-गुजरात के दौरे पर 1.06 लाख करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का देंगे तोहफा ………………

पीएम मोदी आज राजस्थान-गुजरात के दौरे पर 1.06 लाख करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का देंगे तोहफा ………………

by UB India News
July 5, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 4 जुलाई 2026 को राजस्थान और गुजरात के दौरे पर रहेंगे। सुबह लगभग 10:45 बजे, प्रधानमंत्री जोधपुर...

भारत-जापान में 4 अहम समझौते, 5 एएमयू हुए साइन , दिल्ली और टोक्यो के बीच आएगी मजबूती

भारत-जापान में 4 अहम समझौते, 5 एएमयू हुए साइन , दिल्ली और टोक्यो के बीच आएगी मजबूती

by UB India News
July 3, 2026
0

जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर हैं. इस दौरान गुरुवार को दोनों देशों के बीच चार...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर सेशेल्स पहुंचे ,गार्ड ऑफ ऑनर से हुआ स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर सेशेल्स पहुंचे ,गार्ड ऑफ ऑनर से हुआ स्वागत

by UB India News
June 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर सेशेल्स पहुंचे। राजधानी विक्टोरिया के सेशेल्स इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति...

Next Post
आर्यन खान को बॉम्बे हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद हुई जेल से रिहाई

आर्यन खान को बॉम्बे हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद हुई जेल से रिहाई

बैरिकेड्स हटते ही प्रदर्शनकारी घबराए , किसानों से जल्द बॉर्डर पहुंचने की अपील की

बैरिकेड्स हटते ही प्रदर्शनकारी घबराए , किसानों से जल्द बॉर्डर पहुंचने की अपील की

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend