ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कांग्रेस में जाप को विलय करा कर पप्पू यादव तेजस्वी के राह में खड़े करेगे रोड़े !

UB India News by UB India News
October 7, 2021
in कांग्रेस, खास खबर, पटना
0
कांग्रेस में जाप को विलय करा कर पप्पू यादव तेजस्वी के राह में खड़े करेगे रोड़े !
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार विधानसभा की दो सीटों पर होने वाले उपचुनाव में राजद के खिलाफ प्रत्याशी देने वाली कांग्रेस अपने इस सहयोगी को एक और झटका देने की तैयारी में है। कभी राजद के कद्दावर नेता और अब जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राजद के घूर विरोधी राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को कांग्रेस अपने साथ लाने की तैयारी में है। चर्चा है कि पप्पू यादव भी अब कांग्रेस के साथ आने का मन बना चुके हैं। पप्पू यादव की पहचान प्रदेश में राजद सांसद की रही है। उन्हें उम्मीद थी कि समय आने पर वे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद क उत्तराधिकारी होंगे। लेकिन, लालू प्रसाद के पुत्र तेजस्वी यादव की राजनीति में इंट्री के साथ ही पप्पू यादव का कद छोटा हो गया। लिहाजा नतीजा पप्पू ने अलग राह चुनी। आज वे राजद के घूर विरोधी हैं।

इधर कांग्रेस भी देश के स्तर पर 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी है। राज्यों में पार्टी की दशा-दिशा सुधारने की कवायद शुरू हो गई है। कांग्रेस के अंदर जो लोग पार्टी विरोध की राजनीति में जुटे हैं उन्हें दरकिनार कर नए चेहरों और जुझारू लोगों को साथ लाने की मुहिम चल रही है। कन्हैया और जिग्नेश मेवाणी इसी मुहिम का हिस्सा हैं। इसी कड़ी में कन्हैया के बाद अब पार्टी पप्पू यादव को साथ लाने की कोशिश में लग है। पप्पू यादव के साथ पार्टी के प्रदेश स्तर के नेताओं की करीब-करीब बात हो चुकी है।

RELATED POSTS

पटना, मुजफ्फरपुर, सुपौल में तेज बारिश, 25 जिलों में अलर्ट

बांकीपुर में प्रशांत किशोर का दबदबा, 5वें राउंड की काउंटिंग पूरी, बीजेपी के नीरज पीछे

पप्पू यादव ने भी संकेत दिए हैं कि वे कांग्रेस में जाप के विलय का प्रस्ताव संसदीय बोर्ड की बैठक में रखेंगे। बोर्ड के फैसले के आधार पर विलय का फैसला होगा। बता दें कि पप्पू यादव की पत्नी रंजीत रंजन पूर्व से कांग्रेस में हैं। पप्पू यादव को कांग्रेस में लाने के प्रयास आलाकमान के निर्देश पर बिहार के पूर्व प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने तीन वर्ष पूर्व ही शुरू कर दिए थे।

अक्टूबर 2018 में जब देर रात पप्पू यादव गोहिल से मिलने अचानक सदाकत आश्रम पहुंचे उसी वक्त ये चर्चा आम हो गई थी कि पप्पू कांग्रेस के साथ आ सकते हैं। बहरहाल उस वक्त तो बात नहीं बनी, लेकिन इस बात कांग्रेस अपने मकसद में सफल होती दिख रही है। यदि ऐसा हुआ तो राजद को निश्चित तौर पर बड़ा झटका लगेगा। जाहिर है कांग्रेस भी ऐसा ही चाहती है।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पटना, मुजफ्फरपुर, सुपौल में तेज बारिश, 25 जिलों में अलर्ट

पटना, मुजफ्फरपुर, सुपौल में तेज बारिश, 25 जिलों में अलर्ट

by UB India News
August 3, 2026
0

पटना में सोमवार सुबह से तेज बारिश हो रही है। कई इलाकों में पानी भर गया है। आसमान में बादल...

बांकीपुर उपचुनाव में किसने मारी बाजी! उपचुनाव में हुई 34.30% वोटिंग

बांकीपुर में प्रशांत किशोर का दबदबा, 5वें राउंड की काउंटिंग पूरी, बीजेपी के नीरज पीछे

by UB India News
August 3, 2026
0

 बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना में पांचवें राउंड के बाद भी मुकाबले की तस्वीर काफी दिलचस्प बनी हुई है. निर्वाचन...

पटना में आज पांचवे दिन भी सफाईकर्मी हड़ताल पर

पटना में आज पांचवे दिन भी सफाईकर्मी हड़ताल पर

by UB India News
August 3, 2026
0

पटना नगर निगम सहित पूरे बिहार के नगर निकाय के कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल का आज पांचवा दिन है। इसका...

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

by UB India News
August 3, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में काउंटिंग का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। उपचुनाव की मतगणना तीन अगस्त यानी सोमवार को एएन...

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

by UB India News
August 3, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना को भविष्य की जरूरतों के मुताबिक ढालने के लिए सम्राट सरकार ने एक बेहद महत्वाकांक्षी योजना...

Next Post
PM मोदी ने स्वामित्व योजना के लाभार्थियों को वि​तरित किए ई-प्रॉपर्टी कार्ड

PM मोदी ने स्वामित्व योजना के लाभार्थियों को वि​तरित किए ई-प्रॉपर्टी कार्ड

राहुल गांधी को मिली इजाजत, सड़क मार्ग से सीतापुर रवाना

राहुल गांधी को मिली इजाजत, सड़क मार्ग से सीतापुर रवाना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend