कोरोना के कहर से उबरते जा रहे देश को लगता है ईश्वर का सहारा मिल गया है। कोरोना के कारण बड़़ी छोटी पाबंदियों से निजात की शुरुआत के संकेत मिलने लगे हैं। हालांकि अब देशभर में शापिंग मॉल‚ बाजार‚ दुकान इत्यादि अधिक समय तक खुल रहे हैं और लोगों को उनमें जाने की अनुमति भी है। कॉलेज और स्कूल भी खुलने लगे हैं। मुंबई में तो सिनेमाहॉल खोलने की घोषणा भी कर दी गई है और एक ही हफ्ते में बड़़ी–बड़़ी फिल्म की रिलीज डे़ट भी फाइनल हो चुकी हैं। बदले माहौल में राजधानी दिल्ली में भी फेस्टिवल सीजन को खुशगवार बनाने की तैयारी है। अभी तक सभी तरह के धार्मिक और त्योहारों से जुड़़े कार्यक्रमों पर पूरी तरह रोक थी। दिल्ली आपदा प्रबंधन समिति (ड़ीड़ीएमए) ने रामलीला‚ दशहरा और दुर्गापूजा मनाने के लिए १५ नवम्बर तक नियमों में ढील देने की घोषणा की है। इनके तहत त्योहारों के लिए पाबंदियों में ढील दी गई है। ड़ीड़ीएमए की गाइड़लाइंस के मुताबिक रामलीला और दुर्गापूजा पंड़ालों में सोशल डि़स्टेंसिंग का पालन करना होगा। इन मौकों पर पंड़ालों में और उनके आसपास मेले‚ झूले और खान–पान के स्टॉल लगाने पर रोक रहेगी। इस दौरान कुर्सियों पर बैठना होगा‚ जमीन पर बैठकर और खड़े़ होकर रामलीला या दुर्गा पूजा में भाग लेने की अनुमति नहीं होगी। मास्क बिना प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। प्रवेश और निकासी के अलग अलग द्वार रखने होंगे। इस दौरान झांकियां‚ जुलूस या रैली निकालने की अनुमति नहीं होगी। कंटेनमेंट जोन में कोई इवेंट नहीं किया जा सकेगा। रामलीला और दुर्गापूजा के आयोजनों के लिए डि़्ट्रिरक्ट मजिस्ट्रेट और ड़ीसीपी कीअनुमति लेनी होगी। यह जिला प्रशासन और पुलिस की जिम्मेदारी होगी कि आयोजन स्थलों पर कोविड़ प्रोटोकॉल का उल्लंघन न हो। छठ पूजा को लेकर नियमों में कोई ढील नहीं दी गई है। इस साल भी सार्वजनिक स्थानों पर जिनमें पब्लिक स्पेस‚ मैदान‚ नदी नहरों के तट और मंदिर शामिल हैं‚ छठ का आयोजन नहीं किया जा सकेगा। लोगों से अपील की गई है कि वे घर पर ही छठ पूजा मना लें। दिल्ली की देखादेखी पूरे भारत में इन कार्यक्रमों में छूट दी जाएगी। सभी लोगों का कर्तव्य है कि इन छूटों का बेजा फायदा न उठाएं और कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए रामलीला और दुर्गा पूजा में भाग लें ताकि कोरोना का कोई खतरा न रहे। कोई भी लापरवाही सब पर भारी पड़़ सकती है।
प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...






