ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

फुमियो किशिदा बनेंगे जापान के अगले प्रधानमंत्री

UB India News by UB India News
September 29, 2021
in Lokshbha2024, अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
फुमियो किशिदा बनेंगे जापान के अगले प्रधानमंत्री
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जापान के पूर्व शीर्ष राजनयिक फुमियो किशिदा ने सत्तारूढ़ पार्टी के नेता पद का चुनाव जीत लिया है। अब उनका अगला प्रधानमंत्री बनना तय है। किशिदा पार्टी के निवर्तमान नेता एवं प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा का स्थान लेंगे। पिछले साल सितंबर में पद संभालने के महज एक साल बाद ही सुगा पद छोड़ रहे हैं।

फुमियो किशिदा जापान के विदेश मंत्री रह चुके हैं। लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के नए नेता के तौर पर किशिदा का संसद में सोमवार को अगला प्रधानमंत्री चुना जाना तय है। किशिदा ने पार्टी के नेता पद के मुकाबले में टीकाकरण मंत्री तारो कोनो को हराया। पहले चरण में उन्होंने दो महिला उम्मीदवारों सना तकाइची और सेइको नोडा को पराजित किया था।

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

प्रधानमंत्री बनने के बाद किशिदा के सामने महामारी का दंश झेल रही अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने और बढ़ते क्षेत्रीय सुरक्षा खतरों से निपटने के लिए अमेरिका के साथ मजबूत गठबंधन बनाने की चुनौती होगी। किशिदा ने पार्टी के नेता पद के मुकाबले में लोकप्रिय टीकाकरण मंत्री तारो कोनो को हराया। पहले चरण में उन्होंने दो महिला उम्मीदवारों सना तकाइची और सेइको नोडा को पराजित किया था।

चुनाव के नतीजे दिखाते हैं कि किशिदा को अपनी पार्टी के दिग्गजों से अधिक समर्थन मिला जिन्होंने कोनो द्वारा समर्थित बदलाव के बजाय स्थिरता को चुना। कोनो को स्वतंत्र विचारों वाले व्यक्ति के तौर पर जाना जाता है। नए नेता पर पार्टी की छवि को सुधारने का दबाव है जो सुगा के नेतृत्व में बिगड़ी। कोरोना वायरस महामारी से निपटने के तौर तरीकों और तोक्यो में ओलंपिक कराने पर अड़े रहने को लेकर सुगा ने जनता में आक्रोश पैदा कर दिया।

किशिदा ने अपने ‘‘नव पूंजीवाद’’ के तहत वृद्धि और वितरण का आह्वान करते हुए कहा कि जापान में सबसे अधिक समय तक प्रधानमंत्री रहे शिंजो आबे के नेतृत्व में अर्थव्यवस्था ने केवल बड़ी कंपनियों को फायदा पहुंचाया। तोक्यो विश्वविद्यालय में राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर यु उचियामा ने कहा कि नए नेतृत्व में अहम कूटनीतिक और सुरक्षा नीतियों में खास बदलाव होने की उम्मीद नहीं है। गौरतलब है कि आबे ने स्वास्थ्य समस्याओं का हवाला देते हुए अचानक इस्तीफा दे दिया था और इसके साथ ही उनका आठ साल का कार्यकाल खत्म हो गया था। उनके इस्तीफा देने के बाद सुगा केवल एक साल तक इस पद पर रहे और अब वह इस्तीफा दे रहे हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

Next Post
पीएम नरेंद्र मोदी 7 अक्टूबर को जा सकते हैं केदारनाथ

पीएम नरेंद्र मोदी 7 अक्टूबर को जा सकते हैं केदारनाथ

पार्टी सबसे ऊपर होती है, आइए, बात कर मामला सुलझाते हैं…” पंजाब CM

पार्टी सबसे ऊपर होती है, आइए, बात कर मामला सुलझाते हैं..." पंजाब CM

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend