ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कैप्टन को ‘क्लीन बोल्ड’ करने पर भी ‘हिट विकेट’ होते दिख रहे सिद्धू

UB India News by UB India News
September 23, 2021
in खास खबर, प्रदेश, ब्लॉग
0
कैप्टन को ‘क्लीन बोल्ड’ करने पर भी ‘हिट विकेट’ होते दिख रहे सिद्धू
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के खिलाफ कई सालों से मोर्चा खोले बैठे नवजोत सिंह सिद्धू अंततः उन्हें क्लीन बोल्ड करने में सफल हो गए. यह अलग बात है कि अब उनके हिट विकेट होने की आशंका कई कारणों से बढ़ गई है. पहली वजह तो यही है कि यदि अगले साल के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी, तो इसका ठीकरा उन पर ही फूटना तय है. दूसरे सिद्धू सीएम पद की लालसा पाले बैठे थे, लेकिन आलाकमान ने रामदसिया सिख चरणजीत सिंह चन्नी को कमान सौंप उस पर पानी फेर दिया है. चन्नी भी कैप्टन विरोधी माने जाते हैं, लेकिन वह सिद्धू खेमे के भी नहीं हैं. गौरतलब है कि सिद्धू सुखविंदर सिंह रंधावा को सीएम बनवाना चाहते थे, जिन्होंने उन्हें पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष बनाने में अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी.

चन्नी का उभार सिद्धू के खिलाफ
इस लिहाज से देखें तो नवजोत सिंह सिद्धू की रणनीति सफल होते नहीं दिख रही है. कांग्रेस आलाकमान ने जरूर एक तीर से कई निशाने साध लिए हैं, जिसमें से एक तीर तलवार बनकर अब सिद्धू के सिर लटक रहा है. बताते हैं कि कैप्टन ने रार को खत्म करने के लिए सिद्धू को डिप्टी सीएम का पद ऑफर किया था, जिसे उन्होंने खारिज कर दिया था. कैप्टन के इस्तीफे के बाद सिद्धू को उम्मीद थी कि राहुल-प्रियंका से नजदीकी उन्हें सीएम पद तक पहुंचा देगी, लेकिन राजनीति में बेहद अप्रत्याशित फैसला कर कांग्रेस आलाकमान ने चन्नी पर दांव खेल दिया. जाहिर है जाट सिख या हिंदू के बजाय एक दलित को कमान सौंप कांग्रेस नेतृत्व ने विधानसभा चुनाव में अपनी उम्मीदें बनाए रखी हैं. राज्य में 30 फीसदी दलित हैं. ऐसे में चन्नी को आपसी गुटबाजी से निपटने और जातीय समीकरणों को साधने के लिहाज से आगे बढ़ाया है. चन्नी का उभार भी सिद्धू के खिलाफ ही जाता दिख रहा है.

RELATED POSTS

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

चुनाव में हार का ठीकरा उनके सिर फूटना तय
राजनीतिक पंडितों का मानना है कि नवजोत सिंह सिद्धू के लिए अब सीएम पद पर दोबारा दावा करना आसान नहीं रहेगा. दलित कार्ड खेल कर कांग्रेस ने तगड़ा दांव मारा है. यदि पंजाब में कांग्रेस की सरकार वापस आती है तो इसका श्रेय चरणजीत सिंह चन्नी को ही जाएगा. यदि जैसी आशंका जताई जा रही है अगर कांग्रेस की हार होती है तो इसका ठीकरा सिद्धू पर ही फूटेगा. इसकी एक बड़ी वजह यह भी है कि उनके भारी विरोध के चलते ही कैप्टन की विदाई हुई है. साफ है कि नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब में कैप्टन को क्लीन बोल्ड कराने के बावजूद खुद हिट विकेट होते दिख रहे हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

पीएम नरेंद्र मोदी ने देर रात इंस्टाग्राम पर फिर से वीडियो मेसेज जारी किया. इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर पर पेपर...

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में धर्म पूछकर फिर बरसाई गोलियां, 36 साल बाद भी जारी है टारगेट किलिंग का खौफ, आतंक की बदलती रणनीति

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में धर्म पूछकर फिर बरसाई गोलियां, 36 साल बाद भी जारी है टारगेट किलिंग का खौफ, आतंक की बदलती रणनीति

by UB India News
August 1, 2026
0

बात 90 के दशक की है। घाटी में कश्मीरी पंडितों को निशाना बनाकर शुरू हुई टारगेट किलिंग ऐसा नासूर बना...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 1, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

Next Post
ISIS दक्षिण भारत में बना रहा ट्रेनिंग कैंप और लांच पैंड, एनआईए ने चेताया

ISIS दक्षिण भारत में बना रहा ट्रेनिंग कैंप और लांच पैंड, एनआईए ने चेताया

चरणजीत सिंह चन्नी बने पंजाब के नए ‘कैप्टन’, सुखजिंदर रंधावा और ओपी सोनी बने डिप्टी सीएम

चरणजीत सिंह चन्नी बने पंजाब के नए 'कैप्टन', सुखजिंदर रंधावा और ओपी सोनी बने डिप्टी सीएम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend