ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भारत से अच्छे रिश्ते रखना चाहता है तालिबान, कहा- भारत हमारा दुश्मन नहीं

UB India News by UB India News
September 2, 2021
in खास खबर, राजनीति
0
भारत से अच्छे रिश्ते रखना चाहता है तालिबान, कहा- भारत हमारा दुश्मन नहीं
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

तालिबान ने कहा है कि वह भारत के साथ अच्छे संबंध चाहता है. दोहा स्थित तालिबान के राजनीतिक दफ्तर के उपनिदेशक शेर मोहम्मद अब्बास स्टैनिकजई ने एक वीडियो बयान में ये बात कही है. करीब 45 मिनट लंबे इस वीडियो बयान में तालिबानी नेता ने दुनिया के साथ अपने संबंधों के बारे में बात की है. इसमें भारत को लेकर कई अहम बातें कही गई है. स्टैनिकज़ई ने कहा है कि भारत इस क्षेत्र के लिए बहुत अहम मुल्क़ है. हम उसके साथ सांस्कृतिक, आर्थिक और व्यापारिक संबंध वैसे ही आगे बढ़ाना चाहते हैं जैसा कि पहले रहा है.

स्टैनिकज़ई ने आगे कहा है कि पाकिस्तान होकर भारत के साथ व्यापार हमारे लिए बहुत अहम है. भारत के साथ हवाई मार्ग से व्यापार भी खुला रहेगा. स्टैनिकज़ई ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा कि हम भारत के साथ अपने राजनीतिक, आर्थिक और व्यापारिक रिश्ते को पूरी अहमियत देते हैं और हम चाहते हैं कि ये समझौते जारी रहें. हम भारत के साथ काम करने की दिशा में देख रहे हैं. स्टैनिकज़ई दोहा स्थित तालिबान के वार्ताकार टीम में नंबर दो की जगह रखते हैं, उनकी तरफ़ से इस बयान के खास मायने है.

RELATED POSTS

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

इससे पहले सूत्रों के हवाले से ये ख़बर भी आई थी कि काबुल पर तालिबान के कब्ज़े के बाद स्टैनिकज़ई ने काबुल और दिल्ली के अपने संपर्क सूत्रों के ज़रिए भारत को संदेश दिया था कि वे अपने राजनयिकों को काबुल से निकालें.

स्टैनिकज़ई ने लश्कर-ए-तैयबा और लश्करे झांगवी जैसे आतंकी संगठनों के काबुल में सक्रिय होने की भारत की शंका और इनपुट को भी निर्मूल बताया था. हालांकि तालिबान के इतिहास को देखते हुए भारत ने स्टैनिकज़ई की बातों पर भरोसा करना मुनासिब नहीं समझा और राजदूत समेत दूतावास के सभी 175 राजनियकों को कर्मचारियों को विशेष विमान से वापस बुला लिया. स्टैनिकज़ई के बयान पर भारत की तरफ़ से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. सरकार से जुड़े सूत्र पहले ही साफ़ कर चुके हैं कि भारत तालिबान और उसकी सरकार को लेकर अभी इंतजार करो और देखो की नीति अपनाएगा. साथ ही दुनिया के लोकतांत्रिक देश तालिबान को लेकर जो रुख तय करेंगे भारत भी उसी के हिसाब से चलेगा.

काबुल एयरपोर्ट पर हमले के बाद यूएनएससी की तरफ से जारी बयान में आतंकवाद के संदर्भ में तालिबान शब्द निकाले जाने को यूएनएससी के सदस्य देशों का तालिबान के प्रति नरमी के रुख के तौर पर देखा जा रहा है. इसे यूएनएससी के 16 अगस्त के बयान से जोड़ कर देखा जा रहा, जिसमें तालिबान शब्द का ज़िक्र था. अगस्त महीने में यूएनएससी की अध्यक्षता भारत कर रहा है और ऐसे में इसे तालिबान के प्रति भारत के भी रुख से जोड़ा जा रहा है. दरअसल, तालिबान अपनी सरकार के औपचारिक गठन के बाद अधिक से अधिक देशों से मान्यता चाहेगा. इसलिए वह दुनिया के देशों के साथ अपने संपर्क बढ़ाने की कोशिश में है. भारत के संदर्भ में दिया गया स्टैनिकज़ई का बयान भी इसी परिपेक्ष्य में देखा जा रहा है. स्टैनिकज़ई पहले अफ़ग़ान सेना से जुड़े थे और 1982/83 में क़रीब 18 महीने भारत में रह कर IMA में ट्रेनिंग ली थी. बाद में तालिबान में शामिल हो गए और अब तालिबान के पांच सबसे बड़े नेताओं में शुमार माने जाते हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

पीएम नरेंद्र मोदी ने देर रात इंस्टाग्राम पर फिर से वीडियो मेसेज जारी किया. इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर पर पेपर...

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

by UB India News
August 1, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 1 अगस्त 2026 को आंध्र प्रदेश और कर्नाटक की यात्रा पर हैं। प्रधानमंत्री सुबह लगभग 11 बजे...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 1, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

Next Post
दरभंगा के इंजीनियर के घर से और 49 लाख रुपये मिले

दरभंगा के इंजीनियर के घर से और 49 लाख रुपये मिले

टोक्यो पैरालंपिक में अवनि लेखरा ने शूटिंग में दिलाया भारत को पहला गोल्ड मेडल

टोक्यो पैरालंपिक में अवनि लेखरा ने शूटिंग में दिलाया भारत को पहला गोल्ड मेडल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend