राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामसूरत कुमार राय ने बृहस्पतिवार को अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय के वार्षिक प्रतिवेदन का लोकार्पण किया। इस मौके पर मंत्री ने कहा कि भू–अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय काफी बेहतर काम कर रहा है। २० जिलों में विशेष सर्वे का काम चल रहा है। सर्वे के काम में अच्छी प्रगति है। २०२२ में अन्य ५ बडे जिलों में सर्वे का काम शुरू किया जायेगा। उन्होंने लोगों से कहा कि जिन जिलों में जमीन के सर्वे का काम चल रहा है और जहां खतियान का वितरण होने वाला है वहां के लोग अपनी जमीन का फिजिकल वेरिफिकेशन कर लें। जो लोग बाहर रहते हैं वे अपने घर आकर वेरिफिकेशन करें अन्यथा सिविल कोर्ट जाना पड सकता है। मंत्री ने कहा कि विशेष सर्वे से नई पीढी को काफी फायदा मिलेगा। जो लोग बाहर रहते हैं वे एक बार अपने गांव आकर जमीन के फिजिकल वेरिफिकेशन के साथ हमारे सर्वे कर्मियों से मुलाकात कर लें। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग खतियान का वितरण करेगा। अगर कोई समस्या है उसका समाधान होगा। ऐसा नहीं करेंगे तो फिर समस्या में पड जायेंगे और फिर सिविल कोर्ट जाना पड सकता है। जिन २० जिलों में सर्वे हो रहा है वहां काफी अच्छी प्रगति है। ४० गांवों में हम खतियान देने की स्थिति में पहुंच गये हैं। अक्टूबर से इन ४० गांवों में खतियान देने का काम शुरू हो जायेगा। मंत्री रामसूरत राय‚ अपर मुख्य सचिव विवेक कुमार सिंह आदि ने वार्षिक प्रतिवेदन का लोकार्पण किया।
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली
बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...







