ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बाइडेन को आशंका, भीड़भाड़ वाले काबुल एयरपोर्ट पर हो सकते हैं आतंकी हमले

UB India News by UB India News
August 25, 2021
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बाइडेन को आशंका, भीड़भाड़ वाले काबुल एयरपोर्ट पर हो सकते हैं आतंकी हमले
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अमेरिका के राष्‍ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden)ने कहा है कि उन्‍हें अभी भी उम्‍मीद है कि अफगानिस्‍तान (Afghanistan) से दिल को दुखाने वाली निकासी (Heartbreaking” evacuation) इस माह के अंत तक पूरा हो जाएगी. इसके साथ ही उन्‍होंने भीड़भाड़ वाले काबुल एयरपोर्ट परआतंकी हमले की भी आशंका जताई मुश्किल हालात और लॉजिस्टिक परेशानियों के बावजूद अफगानिस्‍तान से निकाले जाने वाले लोगों की संख्‍या लगातार बढ़ रही है. बाइडेन ने कहा कि उन्‍हें उम्‍मीद है कि ‘ यह काम’ तालिबान की सहमति की तारीख 31 अगस्‍त तक पूरा हो जाएगा.व्‍हाइट हाउस में संवाददाताओं से बात करते हुए अमेरिका के राष्‍ट्रपति ने कहा, ‘उम्‍मीद है कि तारीख बढ़ाने की नौबत नहीं आएगी. ‘

यह पूछने पर कि अतिरिक्‍त समय की मांग कर रहे वैश्विक नेताओं को उनका क्‍या जवाब है, उन्‍होंने कहा, ‘हम देखेंगे कि क्‍या कर सकते हैं.’ व्‍हाइट हाउस की ओर से रविवार देर रात जानकारी दी गई कि पिछले सप्‍ताह अफगानिस्‍तान पर तालिबान के कब्‍जा करने के बाद से अमेरिका ने सैन्‍य और गठबंधन उड़ानों (military and coalition flights) में 30 हजार से अधिक लोगों को निकालने की सुविधा दी है.तालिबान के कब्जे के बाद वहां पैदा हुए संकट के बीच बाइडेन ने युद्धग्रस्त देश से अपने बलों की वापसी के कदम को सही ठहराया. उन्‍होंने कहा कि इतिहास में यह कदम ‘तार्किक और उचित निर्णय’ के रूप के दर्ज किया जाएगा.

RELATED POSTS

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

“सबकुछ बर्बाद हो गया है, भविष्य अनिश्चित है”, अफगानिस्तान से लौटे लोगों ने कहा

अफगानिस्तान से अमेरिकी बलों की वापसी के फैसले के कारण बाइडेन प्रशासन की आलोचना हो रही है, क्योंकि बलों के लौटने के कारण तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्जा कर लिया है, जिसके कारण देश में अराजकता फैल गई है.बाइडेन ने व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा, ‘मुझे लगता है कि इतिहास के पन्नों में इस फैसले को तार्किक और उचित निर्णय के रूप में दर्ज किया जाएगा.’इससे पहले, भारतीय मूल की अमेरिकी नेता निकी हेली ने अमेरिका सरकार की निंदा करते हुए कहा कि अमेरिका ने तालिबान के सामने ‘पूरी तरह आत्मसमर्पण’ कर दिया और अफगानिस्तान में अपने सहयोगियों को छोड़ दिया.हेली ने सीबीएस न्यूज को दिए इंटरव्‍यू में कहा, ‘वे तालिबान से वार्ता नहीं कर रहे. उन्होंने तालिबान के समक्ष पूरी तरह आत्मसमर्पण कर दिया. उन्होंने बगराम वायुसेना अड्डे को सौंप दिया, जो नाटो का बड़ा केंद्र था. उन्होंने 85 अरब डॉलर के उपकरण और हथियार भी सौंप दिए.’

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से डेढ़ सौ किलोमीटर दूर पंजशीर प्रोविंस में हलचल तेज हो गई है। पंजशीर में भीषण लड़ाई की खबरें आ रही हैं। तालिबान ने पंजशीर को घेरने के लिए दस हजार लड़ाके भेजे हैं। अहमद मसूद की सेना नॉर्दन अलायंस ने दावा किया है कि उन्होंने 300 तालिबानियों को मार गिराया है।

ये इलाका अब तक तालिबान से अछूता रहा है लेकिन अब तालिबान इस इलाके पर कब्जा करना चाहता है लेकिन पंजशीर के शेर कहे जाने वाले अहमद शाह मसूद के बेटे अहमद मसूद तालिबान के रास्ते पर चट्टान बनकर खड़े हैं। अफगानिस्तान के उपराष्ट्रपति अमरुल्लाह सालेह और बल्ख प्रांत के पूर्व गवर्नर की सैन्य टुकड़ी भी अहमद मसूद के साथ है। अमरुल्लाह सालेह ने तालिबान को देख लेने की धमकी दी है।

काबुल हवाई अड्डे पर स्थिति ‘अविश्वसनीय रूप से अस्थिर’: ब्लिंकन

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने रविवार को काबुल हवाईअड्डे की स्थिति को ‘‘अविश्वसनीय रूप से अस्थिर’’ बताया, जहां हजारों विदेशी और अफगान नागरिक अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद देश छोड़ने की जीतोड़ कोशिश कर रहे हैं। तालिबान ने रविवार को अफगानिस्तान पर नियंत्रण कर लिया था। अमेरिकी सैनिकों को इस महीने अफगानिस्तान से वापल लौटना था। लेकिन इससे दो सप्ताह पहले ही तालिबान ने पूरे देश को अपने कब्जे में लिया।
तालिबान के नए शासन से बचने और अमेरिका सहित विभिन्न देशों में शरण लेने के लिए हजारों अफगान व विदेशी नागरिक देश छोड़ रहे हैं, जिसके परिणामस्वरूप काबुल हवाई अड्डे पर पूरी तरह अराजकता का माहौल है और कथित तौर पर सात और लोगों की मौतें हुई है। ब्लिंकन ने फॉक्स न्यूज को दिये साक्षात्कार में बताया, “हवाईअड्डे के बाहर प्रवेश बिंदुओं पर भीड़ जमा हो गई है। यह अविश्वसनीय रूप से अस्थिर स्थिति है। हमने आहत लोगों की दर्दनाक तस्वीरें देखी हैं। और यह सुनिश्चित करना बहुत महत्वपूर्ण है कि हम अपनी क्षमता के अनुसार सर्वश्रेष्ठ करें।”

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

पीएम नरेंद्र मोदी ने देर रात इंस्टाग्राम पर फिर से वीडियो मेसेज जारी किया. इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर पर पेपर...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 1, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

by UB India News
August 1, 2026
0

रूस ने यूक्रेन राजधानी कीव को निशाना बनाकर रातभर मिसाइलों की बौछार की और ड्रोन से भी हमले किए। इन...

Next Post
तीसरी लहर में संजीवनी साबित होगा 23124 करोड़़ का पैकेजः तारकिशोर

प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य केंद्रों और उपकेंद्रों का होगा निर्माण

तेजप्रताप ने राजद को दे दी महाभारत वाली चेतावनी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend