ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

हिमेश रेशमिया लेकर आए हैं कभी न खत्म होने वाली लव स्टोरी हैप्पी एंडिंग?

UB India News by UB India News
August 20, 2021
in मनोरंजन
0
हिमेश रेशमिया लेकर आए हैं कभी न खत्म होने वाली लव स्टोरी हैप्पी एंडिंग?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

सुरूर 2021 का टाइटल ट्रैक रिलीज़ होते ही रातोंरात सनसनी बन गया था। सॉन्ग को मिले 68 मिलियन व्यूज़ और 40 मिलियन ऑडियो स्ट्रीम्स ने इसे संगीत प्रतिभा हिमेश रेशमिया के लिए एक ब्लॉकबस्टर हिट घोषित कर दिया है। वीडियो को कॉन्सेप्ट, एक्टिंग और नई प्रतिभाओं को पेश करने के लिए खूब प्रशंसा मिली है।

प्यार में खोए रॉकस्टार की लव स्टोरी, इस एल्बम के दूसरे ट्रैक के साथ आगे बढ़ेगी, जिसका टाइटल है ‘तेरे प्यार में’। यह ऑडियंस के दिमाग में एक उदासी भरी पहेली छोड़ने का वादा करता है।

RELATED POSTS

Facebook लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप…….

क्या आमिर खान से शादी के बाद गौरी स्प्रैट ने अपनाया इस्लाम?

हिमेश द्वारा निभाए गए इस किरदार के मन को यह प्रश्न कुरेद कर रख देता है कि उसके प्यार ने उसे क्यों छोड़ दिया, और वह उसके वापस आने के लिए तरस रहा है। राजस्थान के किलों के बाहर एक विशाल कॉन्सर्ट सेट पर बेहद लुभावने और सुंदर तरीके से शूट किए गए वीडियो के माध्यम से सुरूर गर्ल 20 अगस्त को सॉन्ग के रिलीज़ के साथ सामने आएगी।

हिमेश ने पुष्टि की है कि सुरूर 2021 टाइटल ट्रैक के ब्लॉकबस्टर रिस्पॉन्स के बाद, एक रोमांटिक ट्रैक ‘तेरे प्यार में’ रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

हिमेश कहते हैं, “ऐसी कई लव स्टोरीज़ हैं, जिनकी हैप्पी या सेड एंडिंग होती हैं और आपके दिल को छू जाती हैं। ‘तेरे प्यार में’ में यही सब है। अधूरी प्रेम कहानी की बैचेनी इस वीडियो में भरपूर देखने को मिलेगी, जो इस प्रेमी जोड़े के एक-दूसरे से दूर हो जाने के बाद भी खत्म नहीं होती। ‘तेरे प्यार में’ की शूटिंग के दौरान, मैं उन लोगों से और भी गहराई से जुड़ गया हूँ, जिनकी लव स्टोरीज़ अधूरी रह गई हैं और उन्हें एहसास है कि प्यार कभी खत्म नहीं होता।”

हिमेश रेशमिया के म्यूजिक लेबल ने अब तक 3 सुपरहिट एलबम्स और 5 सॉन्ग्स रिलीज़ किए हैं, जिसकी सूची में सांसें, तेरे बगैर, तेरी उम्मीद, दगा और सुरूर 2021 का टाइटल ट्रैक शामिल है। लॉन्च के बाद से केवल 6 हफ्तों में 200 मिलियन व्यूज़, 65 से अधिक ऑडियो स्ट्रीम्स के साथ सभी 5 सॉन्ग्स को मिले रिस्पॉन्स बेहद सफल रहे हैं, जो अपने आप में मील का पत्थर है।

‘तेरे प्यार में’ को 20 अगस्त को हिमेश रेशमिया मेलोडीज़ के यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ किया जाएगा।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

Facebook लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप…….

Facebook लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप…….

by UB India News
July 20, 2026
0

अगर सुबह से आपका Facebook ठीक से काम नहीं कर रहा है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। यह समस्या...

क्या आमिर खान से शादी के बाद गौरी स्प्रैट ने अपनाया इस्लाम?

क्या आमिर खान से शादी के बाद गौरी स्प्रैट ने अपनाया इस्लाम?

by UB India News
July 6, 2026
0

आमिर खान और उनकी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट 5 जुलाई को शादी के बंधन में बंध गए. कपल ने बेहद सादगी...

बिहार में बजाया डबल मीनिंग या अश्लील गाना तो खैर नहीं…………

बिहार में बजाया डबल मीनिंग या अश्लील गाना तो खैर नहीं…………

by UB India News
June 17, 2026
0

बिहार में सार्वजनिक स्थानों और शादी समारोहों में अश्लील, डबल मीनिंग और जातीय विद्वेष को बढ़ावा देने वाले गाने बजाने...

हरे पेड़ों के गिरने का कोई मौसम नहीं होता, मुसाफिर हैं हम भी……………..

हरे पेड़ों के गिरने का कोई मौसम नहीं होता, मुसाफिर हैं हम भी……………..

by UB India News
May 30, 2026
0

1971 में भारत पाकिस्तान समझौता (शिमला समझौता) हो रहा था. इसी दौरान जुल्फिकार अली भुट्टो ने इंदिरा गांधी को एक...

पहले दिन ‘राजा शिवाजी’ ने ‘प्रैटियट’ और ‘एक दिन’ पर बनाई बढ़त

पहले दिन ‘राजा शिवाजी’ ने ‘प्रैटियट’ और ‘एक दिन’ पर बनाई बढ़त

by UB India News
May 1, 2026
0

शुक्रवार, 1 मई को बड़े पर्दे पर रोमांटिक से लेकर ऐतिहासिक ड्रामा और स्पाई थ्रिलर फिल्में रिलीज हुई हैं. इनमें...

Next Post
महाराष्ट्र के बुलढाणा में भीषण सड़क हादसा, 12 मजदूरों की मौत, कई जख्मी

महाराष्ट्र के बुलढाणा में भीषण सड़क हादसा, 12 मजदूरों की मौत, कई जख्मी

9 अगस्त को पटना में JDU राष्ट्रीय परिषद की बैठक

9 अगस्त को पटना में JDU राष्ट्रीय परिषद की बैठक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend