ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अफगानिस्तान में तालिबानी जीत पर तालियां बजा रहे पाकिस्तान के लिए भी बिछी हैं बारूदी सुरंगें

UB India News by UB India News
August 19, 2021
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर, संपादकीय
0
अफगानिस्तान में तालिबानी जीत पर तालियां बजा रहे पाकिस्तान के लिए भी बिछी हैं बारूदी सुरंगें
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अफगानिस्तान में तालिबानी निबंध निजाम काबिज होने पर पाकिस्तान भले ही तालियां बजा रहा हो. इसे अपनी जीत समझ नए मंसूबे बना रहा हो लेकिन अफगान बिसात की दरारें उसकी उम्मीदों पर पानी भी फेर सकती है. इतना ही नहीं साम्राज्य की कब्रगाह कहलाने वाले अफगानिस्तान में चीन अगर पैसे के दम पर रणनीतिक विस्तार की योजना बना रहा है तो यह उसकी बड़ी भूल भी साबित हो सकता है.

जानकारों के मुताबिक अफगानिस्तान और पाकिस्तान के रिश्तो में एक बड़ी फॉल्टलाइन है डूरंड रेखा जो ब्रिटिश साम्राज्य के समय खींची गई थी. इसके तहत अफगानिस्तान का एक हिस्सा ब्रिटिश साम्राज्य को दिया गया था जो अब पाकिस्तान के पास है. यह समझौता केवल 100 सालों के लिए हुआ था और अब इसकी मियाद पूरी हो चुकी हैं. पाकिस्तान लंबे समय से इस कोशिश में लगा है कि किसी तरीके से डूरंड रेखा के इस समझौते को अंतर्राष्ट्रीय सीमा में बदल लिया जाए. तालिबान जब पिछली बार 90 के दशक में सत्ता में आए थे तब भी पाकिस्तान ने इसकी कोशिश की थी लेकिन उसे कामयाबी नहीं मिल पाई.

RELATED POSTS

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

जाहिर है एक बार फिर पाकिस्तान की कोशिश होगी कि वह तालिबान नेताओं पर अपने एहसानों के बदले में डूरंड रेखा पर समझाता हासिल कर ले. हालांकि अफगान जमीन का सौदा तालिबान के लिए भी भारी पड़ सकता है. वहीं अगर ऐसा नहीं होता है तालिबान की जिद पाकिस्तान की नाखुशी और नाराजगी का सबब हो सकती है. यह समीकरण सुनने में भले ही सीधे लग रहे हों, लेकिन जमीन में पर काफी पेचीदा हैं. क्योंकि पाकिस्तान के इलाके में भी पश्तून अपनी आजादी और अधिकारों के लिए आवाज बुलंद कर रहे हैं. ऐसे में पश्तून नेताओं की बहुलता वाले तालिबानी नेतृत्व के लिए उनके आंदोलन को नजरअंदाज करना आसान नहीं होगा.

सरकारी सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान इस बात की पूरी कोशिश कर रहा है कि अफगानिस्तान में बनने वाली नई तालिबानी सरकार में उसके समर्थक नेताओं को बड़ी और महत्वपूर्ण भूमिका मिले. जाहिर है इसके सहारे उसी कोशिश अपने रणनीतिक हितों को साधने की भी होगी. लेकिन अभी इस बात पर ठोस नहीं कहा जा सकता कि विभिन्न गुटों में बंटे तालिबान नेता कितना कुछ पाकिस्तान की मर्जी से करते हैं.

कभी पाकिस्तान पर निर्भर रहे तालिबान के नेता अफगानिस्तान की सत्ता हाथ में आने के बाद अपने आप को स्वतंत्र दिखाने की कोशिश ही अधिक करेंगे. इस बीच काबुल में सरकार बनने से पहले ही गैरों से तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के आतंकियों की रिहाई इस्लामाबाद के लिए फिक्र बढ़ाने को काफी है. आतंकी संगठन टीटीपी पाकिस्तान इमरान खान सरकार के लिए पहले ही एक सिरदर्द है.

इसके अलावा पाकिस्तान का दबाव इस चीज के लिए भी होगा कि उसके यहां मौजूद अफगान शरणार्थियों को भी नई सरकार वापस ले. जर्जर अर्थव्यवस्था और विदेशी मदद पर निर्भर काबुल की सत्ता तालिबान के हाथ में आने पर भी पाकिस्तान से बड़ी संख्या में लोगों को वापस लेने का निर्णय आसान नहीं है. एक आकलन के मुताबिक पाकिस्तान में करीब 30 लाख अफगान शरणार्थी हैं. इतनी बड़ी संख्या में लोगों को तभी वापस लिया जा सकता है जब अर्थव्यवस्था उनका बोझ उठाने के लिए तैयार हो.

अफगानिस्तान के ताजा घटनाक्रमों को लगातार देख रहे जानकार सूत्रों के अनुसार अफगानिस्तान में धनबल के जरिए अपने प्रभाव को बनाने की चीन अगर कोशिश करता है तो उसके लिए भी रास्ता कठिन होगा. ऐसे में अफगानिस्तान को मदद के बहाने अपने बेल्ट एंड रोड प्रयास का विस्तार और खनन क्षेत्र में वर्चस्व जैसी कोशिशें उलटी भी पड़ सकती हैं.इतिहास गवाह है कि ब्रिटिश सम्राज्य से लेकर सोवियत संघ और अमेरिका ने अब तक खरबों रुपये अफगानिस्तान में बहा दिए हैं. लेकिन आर्थिक ताकत झोंकने के बाद भी अफगानिस्तान में न तो वो टिक सके और न ही अपना मनचाहा मुकाम स्थायी कर पाए.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज, सीजेपी प्रवक्ता का दावा- दीपके को हिरासत में लिया

क्या पेपरलीक केवल कानून-व्यवस्था से कहीं अधिक नीतिगत विफलता का परिणाम है ……………….

by UB India News
July 27, 2026
0

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने रविवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाल लिया। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की। इससे...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल...

Next Post
अफगानिस्तान में कैसे फेल हुआ अमेरिका?

अफगानिस्तान में कैसे फेल हुआ अमेरिका?

पेगासस मामला :क्या आपके पास जासूसी होने का कोई सबूत है?: सुप्रीम कोर्ट

NDA परीक्षा में भाग ले सकेंगी महिलाएं, सुप्रीम कोर्ट ने दिए निर्देश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend