ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अफगानिस्तान में कितने बिहारी फंसे हैं फिलहाल इसकी जानकारी नहीं

UB India News by UB India News
August 19, 2021
in खास खबर, पटना, मुख्यमंत्री
0
अफगानिस्तान में कितने बिहारी फंसे हैं फिलहाल इसकी जानकारी नहीं
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद से जो तस्वीरें सामने आ रहीं हैं। वो भयावह हैं, लोग उस देश को छोड़कर जाने की जद्दोजहद में लगे हुए हैं। हिंसा, मारपीट और तालिबानियों के नए-नए किरदार देखे जा रहे हैं। ऐसे में वहां बसे भारतीय प्रवासियों को लेकर देश के आम से लेकर खास लोगों तक को चिंता है। लिहाजा, हर कोई अपने जिले गांव के लोगों के बारे में जानना चाहता है कि कहीं कोई अफगानिस्तान में तो नहीं फंसा है। खगड़िया पहुंचे सीएम नीतीश कुमार से इस बाबत सवाल पूछ लिया गया।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्र खगड़िया का दौरा करने मंगलवार को पहुंचे सीएम नीतीश कुमार से पत्रकारों ने पूछा कि अफगानिस्तान में कितने बिहारी फंसे हैं सर? इसपर उन्होंने जवाब देते हुए कहा, ‘नहीं जानता, अभी तक इसकी जानकारी नहीं है।’ इसके बाद वे चले गए। गौरतलब हो कि बिहार में पलायन कर सैकड़ों की संख्या में लोग दूसरे देशों में जाते हैं। ऐसे में हो न हो बिहार के कई लोग भी अफगानिस्तान गए होंगे।

RELATED POSTS

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

अभी तक कहीं से कोई जानकारी नहीं
बिहार के ऐसे लोगों के बारे में जानने का प्रयास किया जा रहा है जो अफगान में फंसे हुए हैं। कटिहार के डीएम और एसपी ने बताया कि अफगानिस्तान में कटिहार के किसी व्यक्ति के फंसे होने की कोई सूचना नहीं है। जैसे ही कोई जानकारी मिलेगी, अवगत कराया जाएगा।

यूपी के गाजीपुर का युवक फंसा
अफगानिस्तान में उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले का एक युवक फंसा हुआ है। जिले के कासिमाबाद तहसीन के जयरामपुर (भगवल) गांव के रहने वाले कन्हैया शर्मा वहां काबुल में फंसे हुए हैं। इसको लेकर स्वजनों ने पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर यूपी सीएम योगी तक से गुहार लगाई। कन्हैया अफगानिस्तान में बतौर मैकेनिकल इंजीनियर के रूप में गए थे। इसी तरह देश के अन्य शहरों के लोग भी अफगान में फंसे हैं।

कई लोगों को लाया जा जुका भारत
अब तक कई लोगों का रेस्क्यू कर भारत वापस लाया गया है। सोमवार को भारतीय वायू सेना के विमान सी-17 ग्लोब मास्टर ने भारत से अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के लिए उड़ान भरी और कई भारतीयों को वापस लेकर गुजरात पहुंचा। सिर्फ भारत ही नहीं विश्व के अमेरिका समेत कई देश अपने नागरिकों को निकालने में लगे हैं।

अफगानिस्तान में फंसे भारतीय के लिए केंद्र सरकार रेस्क्यू कर रही है। इसके लिए स्पेशल अफगानिस्तान सेल की स्थापना की गई है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने जानकारी देते हुए कहा कि सेल के तहत फोन नंबर और ईमेल आईडी जारी की गई है। +919717785379, MEAHelpDeskIndia@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है। वहां कई भारतीय रहते हैं। अफगानिस्तान में काफी जगह हिंदी भाषी लोग हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

by UB India News
July 27, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार के पहले 100 दिनों में कई महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लिए गए। अब सरकार...

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी शीर्ष नेतृत्व ने अपने सभी दिग्गज प्रचारकों को मैदान में उतारा है। ये चुनाव सम्राट चौधरी...

Next Post
अफगानिस्तान में तालिबानी जीत पर तालियां बजा रहे पाकिस्तान के लिए भी बिछी हैं बारूदी सुरंगें

अफगानिस्तान में तालिबानी जीत पर तालियां बजा रहे पाकिस्तान के लिए भी बिछी हैं बारूदी सुरंगें

अफगानिस्तान में कैसे फेल हुआ अमेरिका?

अफगानिस्तान में कैसे फेल हुआ अमेरिका?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend