ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सफलता की उड़ान: पीआर 24×7 की वीपी, नेहा गौर ने पीआर और कम्युनिकेशन एसेस 2021 अवॉर्ड किया अपने नाम

UB India News by UB India News
August 3, 2021
in अवार्ड, महिला युग
0
सफलता की उड़ान: पीआर 24×7 की वीपी, नेहा गौर ने पीआर और कम्युनिकेशन एसेस 2021 अवॉर्ड किया अपने नाम
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

“मंजिल उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है.. पंखों से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है..” उक्त पंक्तियाँ पीआर 24×7 की वाइस प्रेसिडेंट, नेहा गौर पर बखूबी जचती है, जिन्होंने छोटे स्तर से अपने काम की शुरुआत करके कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के बलबूते पर राह में आने वाली सभी चुनौतियों का डटकर सामना किया। वे जानती हैं कि बड़े सफर की शुरुआत हमेशा छोटे कदमों से होती है। कुछ बड़ा हासिल करने की लगन के चलते नेहा ने हाल ही में पीआर और कम्युनिकेशन एसेस 2021 के पहले एडिशन के विनर का खिताब अपने नाम किया है।

पीआर और कम्युनिकेशन एसेस 2021 अवॉर्ड्स 35 वर्ष से कम आयु के सर्वश्रेष्ठ कम्युनिकेशन प्रोफेशनल्स को मान्यता प्रदान करते हैं, जिसका उद्देश्य इंडस्ट्री के उभरते सितारों को उनकी शानदार उपलब्धियों के लिए सम्मानित करना है। ये अवॉर्ड्स इंडियन टेलीविज़न डॉट कॉम (Indiantelevision.com) ग्रुप द्वारा की गई एक सार्थक पहल है, जिसमें भारत के पब्लिक रिलेशन्स प्रोफेशनल्स, कम्युनिटी पार्टनर्स के रूप में मौजूद हैं। यह पहली बार है कि किसी मीडिया प्लेटफॉर्म ने इंडस्ट्री के पीआर प्रोफेशनल्स की उपलब्धियों को पहचानने और सम्मान देने के लिए कदम उठाए हैं।

RELATED POSTS

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

भारत की 117 सर्वाधिक प्रभावशाली महिलाओं से महिला सशक्तीकरण का लक्ष्य हासिल करना एक शुरुआत भर है ……………..

दुनिया में कोई भी ताकत उस महिला को नहीं रोक सकती, जो आगे बढ़ने के लिए दृढ़ है। इन्हीं पदचिन्हों पर चलते हुए नेहा के सफल होने और फर्म को गौरवान्वित करने के दृढ़ संकल्प ने उन्हें खुद पर आने वाली प्रतिकूलताओं का सामना करने का साहस दिया है। पब्लिक रिलेशन्स इंडस्ट्री में 8 वर्षों से भी अधिक समय के अनुभव के साथ, नेहा की महारत मीडिया मैनेजमेंट, ब्रांड रेप्युटेशन मैनेजमेंट और मीडिया रिलेशन्स में मजबूत डोमेन एक्सपर्टाइज़ के साथ ही क्राइसिस मैनेजमेंट के क्षेत्र में भी है। वर्तमान में, वे भारत की एक प्रतिष्ठित पीआर फर्म, PR 24×7 में वाइस प्रेसिडेंट का पद संभाल रही हैं।

अवॉर्ड प्राप्त करने पर अपनी खुशी व्यक्त करते हुए नेहा कहती हैं, “इस तरह के अनूठे अवॉर्ड से सम्मानित होना वास्तव में अविश्वसनीय है। यह अवॉर्ड मुझे अपने लक्ष्यों को पूरा करने के लिए ध्यान केंद्रित करने और इसके लिए कड़ी मेहनत करने हेतु प्रेरित करने का माध्यम बना है। मेरा मानना है कि उपलब्धियों की सार्थक यात्रा हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, फिर चाहे यह छोटी हो या बड़ी, जीवन पर्यन्त मायने रखती है।”

नेहा को उनकी सफलता पर बधाई देते हुए PR24x7 के फाउंडर, अतुल मलिकराम कहते हैं कि “नेहा हमेशा से ही केंद्रित और मेहनती रही हैं। वे अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देना बखूबी जानती हैं। उनके पास दृढ़ इच्छाशक्ति और वफादारी की भावना है, जो उनके काम में झलकती है। यह मेरे लिए हर्ष की बात है कि मेरी टीम की सदस्य ने यह खिताब अपने नाम किया है और हमें गौरवान्वित किया है।”

2021 पीआर और कम्युनिकेशंस एसेस अवॉर्ड्स का चयन 23 सदस्यों की एक सम्मानित जूरी द्वारा किया गया था। जूरी के सभी सदस्य पब्लिक रिलेशन्स प्रोफेशनल्स और विभिन्न ब्रांड्स तथा एजेंसीज़ के विशेषज्ञ हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

भारत की 117 सर्वाधिक प्रभावशाली महिलाओं से महिला सशक्तीकरण का लक्ष्य हासिल करना एक शुरुआत भर है ……………..

भारत की 117 सर्वाधिक प्रभावशाली महिलाओं से महिला सशक्तीकरण का लक्ष्य हासिल करना एक शुरुआत भर है ……………..

by UB India News
August 2, 2026
0

भारत की 117 सर्वाधिक प्रभावशाली महिलाओं का नाम वर्ष 2026 की कैंडेरे हुरुन इंडिया वुमेन लीडर्स लिस्ट में आना उस...

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

by UB India News
July 31, 2026
0

बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन शुक्रवार को 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं। कोलकाता पहुंचने पर तस्लीमा नसरीन बेहद खुश दिखाई दीं।...

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

by UB India News
July 31, 2026
0

बदलाव प्रकृति का नियम है. पीढ़ियों के बदलने के साथ बहुत कुछ बदल जाता है. पहनावा, खान-पान और भाषा यानी...

क्या यात्री भारतीय रेलवे की चादर, तौलिया या तकिये का कवर साथ ले जाते हैं ?

क्या यात्री भारतीय रेलवे की चादर, तौलिया या तकिये का कवर साथ ले जाते हैं ?

by UB India News
July 23, 2026
0

किसी राष्ट्र की ईमानदारी का सबसे बड़ा परीक्षण अदालतों में नहीं होता। वह तब होता है, जब कोई व्यक्ति ऐसी...

Next Post
महाराष्ट्र: 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी 99.63% प्रतिशत छात्र पास, 4789 छात्र फेल

महाराष्ट्र: 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी 99.63% प्रतिशत छात्र पास, 4789 छात्र फेल

चीन में कोरोना की नई लहर? अधिकारी ने कहा- और इलाकों में फैल सकता है डेल्टा वेरिएंट

चीन में कोरोना की नई लहर? अधिकारी ने कहा- और इलाकों में फैल सकता है डेल्टा वेरिएंट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend