ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में बदले गये शिक्षा निदेशक समेत 9 IAS अफसर, 5 IPS किये गए इधर से उधर

UB India News by UB India News
July 28, 2021
in Lokshbha2024, कैबिनेट, पटना, बिहार
0
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राज्य सरकार ने नौ आइएएस और पांच आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है. जिन आईएस अधिकारियो का तबादला हुआ है इनमें स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव (अतिरिक्त प्रभार कार्यपालक निदेशक राज्य स्वास्थ्य समिति) मनोज कुमार को माध्यमिक शिक्षा निदेशक, बिहार शिक्षा परियोजना परिषद में निदेशक संजय कुमार सिंह को स्वास्थ्य विभाग में विशेष सचिव (राज्य स्वास्थ्य समिति एवं बिहार एड्स नियंत्रण सोसाइटी कार्यपालक निदेशक का अतिरिक्त प्रभार), उद्योग विभाग के विशेष सचिव अमरेंद्र प्रसाद सिंह को प्राथमिक शिक्षा निदेशक बनाया गया है.

इसकी शिक्षा विभाग के विशेष सचिव गिरिवर दयाल सिंह को युवा, कल्याण एवं खेल निदेशक, शिक्षा विभाग के प्राथमिक शिक्षा निदेशक डॉ रणजीत कुमार सिंह को पंचायती राज का निदेशक और युवा कल्याण एवं खेल निदेशालय के निदेशक डॉ. संजय सिन्हा को गन्ना उद्योग विभाग में ईखायुक्त बनाया गया है.

RELATED POSTS

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

इसके अलावा मुंगेर के नगर आयुक्त श्रीकांत शास्त्री को बिहार परियोजना परिषद का राज्य परियोजना निदेशक (बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार), प्रतिनियुक्ति की प्रतीक्षा में 2000 बैच के आइआरटीएस अधिकारी दिलीप कुमार को उद्योग विभाग में विशेष सचिव और पदस्थापन की प्रतीक्षा में आइआरएसएस अधिकारी सन्नी सिन्हा को परिवहन विभाग में अपर सचिव के पद पर तैनात किया गया है. सामान्य प्रशासन विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है.

राजेश त्रिपाठी बने इओयू के नये डीआइजी
गृह विभाग की ओर से मंगलवार को पांच डीअाइजी स्तर के पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया. मानवाधिकार में डीआइजी रहे राजेश त्रिपाठी को आर्थिक अपराध इकाई का डीआइजी बनाया गया है. निगरानी में डीआइजी रहे रवींद्र कुमार को सारण का डीआइजी बनाया गया है.

नागरिक सुरक्षा में डीआइजी रहे जितेंद्र मिश्रा को होमगार्ड व अग्निशमन में डीआइजी बनाया गया है. वहीं, बेतिया के डीआइजी ललन मोहन प्रसाद को सहरसा और सहरसा के डीआइजी प्रवण कुमार प्रवीण को बेतिया का डीआइजी बनाया गया है. सारण क्षेत्र के डीआइजी मनु महाराज को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए विरमित कर दिया गया है. मनु महाराज आइटीबीपी में डीआइजी के पद पर तैनात होंगे.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

by UB India News
July 27, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार के पहले 100 दिनों में कई महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लिए गए। अब सरकार...

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी शीर्ष नेतृत्व ने अपने सभी दिग्गज प्रचारकों को मैदान में उतारा है। ये चुनाव सम्राट चौधरी...

बांकीपुर चुनाव में JDU कम इंट्रेस्ट ले रही?

बांकीपुर चुनाव में JDU कम इंट्रेस्ट ले रही?

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर की जंग की चिंता अब नीतीश कुमार को भी सताने लगी है। उन्होंने अपने सीनियर नेताओं को बुला लिया।...

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री……….

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री……….

by UB India News
July 27, 2026
0

भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री हो गई है। भरत के परिजनों ने वोटिंग के...

Next Post
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बने बसवराज बोम्मई, जल्द ही होगा मंत्रिमंडल विस्तार

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बने बसवराज बोम्मई, जल्द ही होगा मंत्रिमंडल विस्तार

लुधियाना से बिहार आ रही बस का यूपी के बाराबंकी में भीषण हादसा, 18 लोगों की मौत

लुधियाना से बिहार आ रही बस का यूपी के बाराबंकी में भीषण हादसा, 18 लोगों की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend