ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में उद्योग लगाएं चंड़ीगढ़ के उद्यमी: शाहनवाज हुसैन

UB India News by UB India News
July 21, 2021
in कारोबार, भाजपा
0
बिहार में उद्योग लगाएं चंड़ीगढ़ के उद्यमी: शाहनवाज हुसैन

RELATED POSTS

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

क्या बिहार के शराबबंदी कानून की समीक्षा एक बार जरूरी है!………………..

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के औद्योगिक विकास के लिए हर संभव प्रयास कर रहे राज्य के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने २० जुलाई यानी मंगलवार को चंड़ीगढ़ सी आईआई नॉथेंर् रीजन से जुड़े उद्योगपतियों से मुलाकात की और उन्हें बिहार में उद्योगों की स्थापना के लिए आमंत्रित किया। इस अहम बैठक में बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने उत्तर भारत के उद्योग जगत की हस्तियों के सामने बिहार की ड्राफ्ट टेक्सटाईल पॉलिसी का विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया और उन्हें पूरे बिहार में टेक्सटाइल्स के साथ हर तरह के उद्योगों की स्थापना के लिए मौजूद संभावनाओं से अवगत कराया॥। बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने बैठक में मौजूद उद्योग जगत की हस्तियों को प्रजेंटेशन के जरिए जानकारी दी कि बिहार में इंफ्रास्ट्रक्चर और कनेक्विटी अब कोई मसला नहीं है। बिहार का हर इलाका अब सड़क‚ रेल या हवाई मार्ग से अच्छी तरह कनेक्टेड़ है और औद्योगिक ईकाईयों की स्थापना के लिए जिस तरह की स्थिति चाहिए‚ वो बिहार में इस वक्त मौजूद है। चंड़ीगढ़ में सी आईआई नॉदर्न रेगियन बैठक में पंजाब‚ हिमाचल प्रदेश के २० से ज्यादा उद्योगपतियों ने शिरकत की और बिहार ड्राफ्ट टेक्सटाईल पॉलिसी को बारीकी से समझने के साथ उसे लेकर कई अहम सुझाव भी दिए जिस पर बिहार के उद्योग मंत्री ने सकारात्मकता से विचार करने का भरोसा दिया। बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने आग्रह किया कि उत्तर भारत के उद्योगपतियों का एक ड़ेलिगेशन लेकर बिहार आएं और बिहार की ग्राउंड़ रियलिटी का खुद से जायजा लें । बिहार आने के बाद उद्योग जगत के लोग निराश नहीं होंगे बल्कि उन्हें अपार संभावनाओं की गुंजाईश नजर आएगी। हरियाणा‚ पंजाब‚ हिमाचल प्रदेश‚ जम्मू–कश्मीर‚ राजस्थान‚ उत्तरप्रदेश समेत उत्तर भारत के ७ राज्यों और ३ यूनियन टेरिटरी का प्रतिनिधित्व करता है। बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन के साथ जिन जुड़े जिन उद्योगपतियों ने हिस्सा लिया उनमें शामिल हैं . विनसम टेक्सटाईल्स के एमड़ी मनीष बागरोडि़या‚ टेस्ना टेक प्रा‚ लिमिटेड़ के एमड़ी नवेश नरुला‚ जेबी कन्ड़क्टर्स एंड़ केबल्स के एमड़ी और सी आई आई के चौयरमैन शैलेष अग्रवाल‚ एलायंस फॉर्मुलेशन्स के सीईओ अनिल नागपाल‚ वर्धमान टेक्सटाईल्स के सीनियर वाइस प्रेसिड़ेंट अनुराग पूरी‚ सिनर्जी एन्टरप्राइजेज के एमड़ी और सी आई आई चड़ीगढ़ के चेयरमैन मनीश गुप्ता‚ एनवायरो एन्टरप्राइजेज के एमड़ी राजेंद्र गुलेरिया‚ ड़ेल्टा पॉवर सोल्यूशन्स के एमड़ी विक्रम हंस और अन्य। चंड़ीगढ़ में जुटे उद्योग जगत के लोगों ने बिहार की ड्राफ्ट टेक्सटाइल पॉलिसी को लेकर बहुत सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। ॥ बिहार के उद्योग मंत्री ने उद्योग जगत के लोगों को आश्वस्त किया कि बिहार में उन्हें हर तरह से मदद दी जाएगी। उन्होंने कहा कि खासकर टेक्सटाइल सेक्टर के लिए बिहार में वर्कफोर्स की पर्याप्त उपलब्धता है और जो भी इँड़स्ट्री यहां आएगी‚ उन्हें इसका बहुत लाभ मिलेगा।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

by UB India News
July 3, 2026
0

पनामा नहर के आसपास चीन की बढ़ती गतिविधियों से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प चिंतित हैं. उनका आरोप है कि चीन...

क्या बिहार के शराबबंदी कानून की समीक्षा एक बार जरूरी है!………………..

क्या बिहार के शराबबंदी कानून की समीक्षा एक बार जरूरी है!………………..

by UB India News
July 3, 2026
0

साल 2016 में नीतीश कुमार की सरकार ने बिहार में शराब बंदी का फैसला लिया था. महिलाओं ने इसका खूब...

कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से भारतीय अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा मिलेगी …………………

कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से भारतीय अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा मिलेगी …………………

by UB India News
July 3, 2026
0

यकीनन अल नीनो और कमजोर मानसून की चुनौतियों के बीच अमेरिका-ईरान शांति समझौते और होर्मुज जलडमरूमध्य खुलने से कच्चे तेल...

पेट्रोल में इथेनॉल: हर तरफ़ हंगामा, लेकिन असली सवालों के जवाब कौन देगा?

पेट्रोल में इथेनॉल: हर तरफ़ हंगामा, लेकिन असली सवालों के जवाब कौन देगा?

by UB India News
July 3, 2026
0

श में इन दिनों पेट्रोल में इथेनॉल मिश्रण (E20) को लेकर व्यापक बहस छिड़ी हुई है। यह बहस केवल सोशल...

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में भारी तनाव, अमेरिका की नाकेबंदी के बाद गुजर रहा भारतीय जहाज

होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों को देना पड़ेगा टैक्स?

by UB India News
June 27, 2026
0

ओमान ने यूरोपीय अधिकारियों से कहा है कि होर्मुज स्ट्रेट अब पहले की तरह बिना किसी बदलाव के नहीं चल सकता....

Next Post
रोहिंग्या प्रवासियों से देश की सुरक्षा को खतरा : नित्यानंद राय

रोहिंग्या प्रवासियों से देश की सुरक्षा को खतरा : नित्यानंद राय

निषाद समाज के लिए फूलन देवी को रोल माडल में देख रही वीआइपी

निषाद समाज के लिए फूलन देवी को रोल माडल में देख रही वीआइपी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend