ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कोरोना को लेकर सचेत और जागरूक रहें लोगः नीतीश

UB India News by UB India News
July 4, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, पटना, मुख्यमंत्री, स्वास्थ
0
लॉकड़ाउन से मरीजों की संख्या में आ रही कमी : नीतीश

RELATED POSTS

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वैश्विक महामारी कोरोना से लोगों को सचेत एवं जागरूक रहने की सलाह देते हुए शनिवार को कहा कि प्रदेश में कोविड–१९ की जांच के साथ–साथ टीकाकरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। नीतीश ने आज यहां वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान कहा कि राज्य में कोरोना से बचाव को लेकर बड़े पैमाने पर काम किया गया है। इसके अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं। कोरोना संक्रमण के मामले में अब राज्य देश में २४वें स्थान पर है‚ जबकि जनसंख्या के मामले में प्रदेश तीसरे स्थान पर है। उन्होंने कहा कि कोरोना को लेकर लोगों को हमेशा सचेत और जागरूक रहने की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में कोरोना जांच और टीकाकरण को लेकर तेजी से काम किये जा रहे हैं। इसके बावजूद प्रतिदिन कोरोना जांच की संख्या को और बढ़ाने की जरूरत है। अधिक से अधिक जांच होने से संक्रमितों की संख्या का पता चलेगा और उसके आधार पर उसके फैलाव को रोका जा सकेगा।
नीतीश ने कहा कि केन्द्र सरकार की तरफ से कोविड का टीका उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सरकार ने टीकाकरण को लेकर जो लक्ष्य निर्धारित किया है‚ उसे पूरा करें। ब्लैक फंगस और एईएस से बचाव को लेकर भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा कई कदम उठाये गये हैं‚ जिससे ब्लैक फंगस के ज्यादा मरीज ठीक हुए हैं और एईएस के भी बहुत कम मामले सामने आये हैं। जो मामले आये हैं‚ उनका तेजी से उपचार किया गया है। उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन की पर्याप्त उपलब्धता को लेकर सभी तैयारियों पूरी रखें। इससे पूर्व स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने कोरोना संक्रमण की अद्यतन स्थिति‚ कोरोना जांच‚ जिलावार वैक्सीनेशन की स्थिति‚ ब्लैक फंगस‚ एईएस एवं कालाजार की अद्यतन स्थिति के साथ–साथ स्वास्थ्य विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार‚ मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार‚ मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार एवं मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह उपस्थित थे‚ जबकि वीडियो कन्फ्रेंसिंग के माध्यम से स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे‚ शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी‚ मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण‚ विकास आयुक्त आमिर सुबहानी समेत अन्य अधिकारी जुड़े हुए थे॥।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

पीएम नरेंद्र मोदी ने देर रात इंस्टाग्राम पर फिर से वीडियो मेसेज जारी किया. इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर पर पेपर...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 1, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

by UB India News
August 1, 2026
0

रूस ने यूक्रेन राजधानी कीव को निशाना बनाकर रातभर मिसाइलों की बौछार की और ड्रोन से भी हमले किए। इन...

Next Post
दरभंगा पार्सल ब्लास्ट मामले में गिरफ्तार अभियुक्तों से रिमांड़ पर हो रही पूछताछ

दरभंगा पार्सल ब्लास्ट मामले में गिरफ्तार अभियुक्तों से रिमांड़ पर हो रही पूछताछ

देश में वैक्सीन नीति पर उठ रहे सवालों को केंद्र ने किया खारिज, असमानताओं की खबरों को बताया आधारहीन

टीकाकरण के मुद्दे को सियासत से दूर रखें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend