ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मेहरबानी करम शुक्रिया ………

UB India News by UB India News
July 3, 2021
in Lokshbha2024, कारोबार, स्पेशल स्टोरी
0
मेहरबानी करम शुक्रिया ………
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मोदी जी के घर तो देर तक नहीं है‚फिर अंधेर का तो सवाल ही कहां उठता है। तब रसोई गैस के दाम का विकास कैसे रुक सकता था! फिर भी‚ जून के महीने में रसोई गैस के दाम का विकास जरा सा रुका क्या रह गया‚ विरोधियों ने रसोई गैस के विकास की उपेक्षा‚ रसोई के साथ भेदभाव‚ वगैरह का शोर मचा दिया। खैर! मोदी जी ने भी अब आगे–पीछे की सारी शिकायतें दूर कर दी हैं। साल का उत्तरार्द्ध लगते ही‚ सिलेंडर के दाम को साढ़े पच्चीस रुपये की तरक्की दिला दी है। छह महीने में कुल 140 रुपये की या करीब 20 फीसद की तरक्की! अडानी–अंबानी और पेट्रोल–डीजल से लेकर खाने–पकाने तक के तेलों को छोड़कर और किसी पर मोदी जी इतने मेहरबान नहीं हुए। कम से कम शुक्रिया तो बनता है। फिर भी लोग हैं कि कभी इधन के तेल के दाम‚ तो कभी खाने–पकाने के तेल के दाम‚ कभी रसोई गैस के दाम तो कभी दूध के दाम‚ कभी सब्जी के दाम तो कभी दाल के दाम के बढ़ने के खिलाफ‚ आये दिन तख्तियां लेकर खड़े हो जाते हैं और रसोई के बजट के बिगड़ने का रोना रोने लगते हैं। असल में ये खांटी एंटीनेशनल हैं; पाकिस्तान के बाद‚ अब अफगानिस्तान में भी भेजे जाने के लायक। ये मोदी जी का नया इंडिया बनाने ही नहीं देना चाहते हैं। मोदी जी कुछ भी बनाएं‚ इन्हें तो विरोध करना है। वहीं मंदिर बनाएं तब भी और वहीं अपना नया सेंट्रल विस्टा बनाएं तब भी। और हर चीज के दाम को ताबड़तोड़ तरक्की देकर‚ नये इंडिया के बाजारों में योरप–अमरीका वाली फीलिंग लाएं तब भी। आजादी के सत्तर साल में इन्हें मुफ्तखोरी की लत जो लग गई है। इन्हें नया इंडिया भी पूरी तरह से मुफ्त नहीं तब भी कम से कम तगड़ी सब्सिडी वाला तो जरूर ही चाहिए। तेल सस्ता‚ रसोई गैस सस्ती‚ अनाज सस्ता‚ चीनी सस्ती‚ खाद–बीज‚ स्कूल–अस्पताल‚ बिजली‚ पानी सब सस्ता। पर जब पब्लिक को सब सस्ता ही मिलेगा‚ तो अडानी–अंबानी के एशिया में नंबर वन–टू वाला‚ नया इंडिया कैसे बनेगाॽ खैर! विरोधी करते रहें कांय–कांय‚ मोदी जी ने रसोई गैस की‚ पेट्रोल–डीजल से पीछे छूटने की शिकायत दूर कर दी है।

 

RELATED POSTS

सेंसेक्स में 600 अंक से ज्यादा की तेजी………….

सेंसेक्स 700 अंक निफ्टी 200 अंक गिरा…………………..

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,150 के पार

सेंसेक्स में 600 अंक से ज्यादा की तेजी………….

by UB India News
July 27, 2026
0

शेयर बाजार में आज यानी 27 जुलाई को बढ़त है। सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 76,700...

बाजार खुलते ही निवेशकों के ₹5 लाख करोड़ स्वाहा, सेंसेक्स 900 और निफ्टी 264 अंक टूटे……….

सेंसेक्स 700 अंक निफ्टी 200 अंक गिरा…………………..

by UB India News
July 25, 2026
0

शेयर बाजार में आज यानी 24 जुलाई को गिरावट है। सेंसेक्स 700 अंक की गिरावट के साथ 75,613 पर खुला।...

बाजार खुलते ही निवेशकों के ₹5 लाख करोड़ स्वाहा, सेंसेक्स 900 और निफ्टी 264 अंक टूटे……….

सेंसेक्स में 700 अंकों की गिरावट, इन 6 कारणों ने बिगाड़ा बाजार का मूड…………….

by UB India News
July 21, 2026
0

सोमवार, 20 जुलाई को कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच, शेयर बाजार के बेंचमार्क – सेंसेक्स और निफ्टी 50 – में...

बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,150 के पार

शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 750अंक चढ़ा तो निफ्टी 24150 के पार……….

by UB India News
July 17, 2026
0

आज यानी शुक्रवार, 17 जुलाई को सेंसेक्स 750 अंक (0.98%) की तेजी के साथ 77,900 पर कारोबार कर रहा है।...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

CM सम्राट चौधरी का सुधा डेयरी नालंदा में दही प्लांट का शिलान्यास कार्यक्रम टला………….

by UB India News
July 17, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का गुरुवार को प्रस्तावित नालंदा दौरा स्थगित कर दिया गया है. दरअसल मुख्यमंत्री को बिहारशरीफ...

Next Post
एसटीईटी अभ्यर्थियों की मेधा सूची रहेगी बरकरार,बिहार में शिक्षक नियोजन को लेकर शेड्यूल जारी

माध्यमिक व उच्च माध्यमिक में नियोजन तिथि फिर संशोधित

ओसामा शहाब से सपा नेता अबू आजमी ने की मुलाकात, कहा- हमारे बेहद खास दोस्त थे मोहम्मद शहाबुद्दीन

ओसामा शहाब से सपा नेता अबू आजमी ने की मुलाकात, कहा- हमारे बेहद खास दोस्त थे मोहम्मद शहाबुद्दीन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend