ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

माध्यमिक व उच्च माध्यमिक में नियोजन तिथि फिर संशोधित

UB India News by UB India News
July 3, 2021
in पटना, बिहार, शिक्षा
0
एसटीईटी अभ्यर्थियों की मेधा सूची रहेगी बरकरार,बिहार में शिक्षक नियोजन को लेकर शेड्यूल जारी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

माध्यमिक और उच्च माध्यमिक में दिव्यांगजनों के नियोजन को लेकर शिक्षा विभाग ने नियोजन तिथि में फिर संशोधन किया है। इसके तहत औपबंधिक मेधा सूची की तैयारी ०८ जुलाई तक‚ नियोजन सूची का अनुमोदन १० जुलाई तक‚ मेधा सूची का प्रकाशन १२ जुलाई तक‚ मेधा सूची पर आपत्ति २८ जुलाई तक‚मेधा सूची का अंतिम प्रकाशन ३१ जुलाई तक करने का निर्देश दिया गया है। मूल प्रमाण पत्र की जांच ०४ अगस्त से ०६ अगस्त तक‚ मेधा सूची का अनुमोदन १० अगस्त तक‚ मेधा सूची का सार्वजनिकीकरण १२ अगस्त तक तथा वेबसाइट पर प्रकाशन १३ अगस्त को करने को कहा गया है। नियोजन से संबंधित उक्त गतिविधि पूर्ण होने के उपरांत जिला स्तर पर नियोजन इकाई द्वारा काउंसलिंग के माध्यम से नियुक्ति पत्र निर्धारण की तिथि अलग से तय किया जायेगा। छठे चरण के शिक्षक नियोजन के तहत राज्य के माध्यमिक‚ उच्च माध्यमिक विद्यालयों में ३० हजार २० पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति के लिए काउंसलिंग कराने की तैयारी है। जानकारी के मुताबिक माध्यमिक–उच्च माध्यमिक शिक्षकों के लिए जिला परिषद सीवान‚ अरवल‚ नवादा‚ बांका‚ गोपालगंज जिलों में दिव्यांगों के कोई आवेदन ११ से २५ जून तक नहीं आए हैं। वहीं नगर निगम गया‚ नगर परिषद नवादा‚ बांका‚ सीवान‚ सहरसा‚ औरंगाबाद‚ दाउदनगर‚ हाजीपुर‚ लालगंज एवं महुआ‚ नगर पंचायत वारसलीगंज‚ अमरपुर‚ मैरवा‚ महाराजगंज‚ सिमरी बख्तियारपुर‚ रफीगंज‚ कांटी‚ मोतीपुर‚ साहेबगंज में दिव्यांग अभ्यर्थियों के एक भी आवेदन नहीं आये हैं। इन नियोजन इकाइयों में मेधा सूची भी अनुमोदित हो चुकी है और रोस्टर बिंदु के चयनित अभ्यर्थियों की सूची भी पहले ही प्रकाशित है। अब औपबंधिक मेधा सूची की तैयारी ०८ जुलाई तक‚ नियोजन सूची का अनुमोदन १० जुलाई तक‚ मेधा सूची का प्रकाशन १२ जुलाई तक‚ मेधा सूची पर आपत्ति २८ जुलाई तक‚ मेधा सूची का अंतिम प्रकाशन ३१ जुलाई तक करने का निर्देश॥

पंचायत सचिव निलंबित 50 हजार का जुर्माना भी

RELATED POSTS

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

फर्जी शिक्षक की नियुक्ति के मामले में आदेश का पालन नहीं करना पंचायत सेवक सह सचिव‚ पंचायत शिक्षक नियोजन इकाई को महंगा पड गया। अररिया की बरब^ा पंचायत के पंचायत सेवक सह सचिव मो. रफीक आलम को निलंबित कर दिया गया है। उसपर ५० हजार का जुर्माना लगाने के साथ शिक्षक की सेवा समाप्ति के बाद भुगतान की गई राशि भी उनसे वसूलने के आदेश दिए गए हैं। शिक्षा विभाग के राज्य अपीलीय प्राधिकार में मो. मुजम्मिल हुसैन बनाम राज्य सरकार का एक वाद दायर था। इसपर सुनवाई के बाद अध्यक्ष (प्रशासन) अशोक कुमार सिन्हा के कोर्ट द्वारा इसका निष्पादन करते हुए अररिया जिले की बरब^ा पंचायत सचिव को कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। पर उन्होंने न्यायादेश का अनुपालन नहीं किया। इसके बाद मामले की सुनवाई हुई। सुनवाई के पश्चात उन्होंने बरब^ा पंचायत के पंचायत सेवक सह सचिव‚ पंचायत शिक्षक नियोजन इकाई मो. रफीक आलम पर आदेश का पालन नहीं करने के लिए ५० हजार का जुर्माना लगाने के साथ उन्हें निलंबित करने का आदेश दिया है। पंचायत सचिव पर विभागीय कार्यवाही भी चलेगी। विभागीय कार्यवाही को तीन माह में पूरा करना होगा। वहीं‚ शिक्षक मो. मुजम्मिल हुसैन की सेवा समाप्त करने के बाद भी उन्हें राशि का भुगतान किए जाने के मामले में पंचायत सचिव से उक्त राशि की वसूली के भी आदेश दिए गए हैं। डीएम कराएंगे आदेश का पालनः अध्यक्ष (प्रशासन) अशोक कुमार सिन्हा द्वारा दिए गए आदेश का पालन सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी अररिया के डीएम को दी गई है। उन्हें एक माह के अंदर इन आदेशों का पालन कराते हुए रिपोर्ट प्राधिकार को भेजने को कहा गया है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

by UB India News
July 27, 2026
0

पेपर लीक के मुद्दे पर सड़क की लड़ाई अब संसद में आ गई है। पेपर लीक कानून को और ताकतवर बनाने...

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

by UB India News
July 27, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार के पहले 100 दिनों में कई महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लिए गए। अब सरकार...

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी शीर्ष नेतृत्व ने अपने सभी दिग्गज प्रचारकों को मैदान में उतारा है। ये चुनाव सम्राट चौधरी...

बांकीपुर चुनाव में JDU कम इंट्रेस्ट ले रही?

बांकीपुर चुनाव में JDU कम इंट्रेस्ट ले रही?

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर की जंग की चिंता अब नीतीश कुमार को भी सताने लगी है। उन्होंने अपने सीनियर नेताओं को बुला लिया।...

Next Post
ओसामा शहाब से सपा नेता अबू आजमी ने की मुलाकात, कहा- हमारे बेहद खास दोस्त थे मोहम्मद शहाबुद्दीन

ओसामा शहाब से सपा नेता अबू आजमी ने की मुलाकात, कहा- हमारे बेहद खास दोस्त थे मोहम्मद शहाबुद्दीन

डिजिटल इंडिया 21वीं सदी के सशक्त भारत की पहचान:तारकिशोर

डिजिटल इंडिया 21वीं सदी के सशक्त भारत की पहचान:तारकिशोर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend