ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

विदेशी मुद्रा भंडार 600 अरब डॉलर के पार! ,ब्याज दरों में बदलाव नहीं

UB India News by UB India News
June 8, 2021
in Lokshbha2024, कारोबार, खास खबर
0
विदेशी मुद्रा भंडार 600 अरब डॉलर के पार! ,ब्याज दरों में बदलाव नहीं
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

देश का विदेशी मुद्रा भंडार नए रिकॉर्ड पर पहुंच चुका है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI)के गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को मौद्रिक नीति की घोषणा के दौरान बताया कि पिछले शुक्रवार तक देश का विदेशी मुद्रा भंडार 598.2 अरब डॉलर की रिकॉर्ड ऊंचाई तक पहुंचा है और इसको लेकर आधिकारिक आंकड़े शाम को जारी होंगे। RBI गवर्नर ने यह भी बताया कि इस हफ्ते जो संकेत मिले हैं उनके अनुसार देश का विदेशी मुद्रा भंडार 600 अरब डॉलर के आंकड़े को पार कर चुका है और इसको लेकर आधिकारिक आंकड़े अगले शुक्रवार को जारी होंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में देश का विदेशी मुद्रा भंडार लगभग दोगुना हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी ने मई 2014 में कार्यभार संभाला था। मई 2014 के अंत में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 312.38 अरब डॉलर था जो अब बढ़कर 600 अरब डॉलर के पार पहुंच गया है। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल को 2 साल पूरे हो चुके हैं और 2 साल के दौरान देश के विदेशी मुद्रा भंडार में लगभग 179 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। मई 2019 के अंत में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 421.86 अरब डॉलर था।

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

स्वर्ण भंडार और विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां बढ़ने से मुद्रा भंडार बढ़ा है। दास ने शुक्रवार को केंद्रीय बैंक की द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा की घोषणा करते हुए कहा कि मौजूदा अनुमान के आधार पर हमारा मानना है कि विदेशी मुद्रा भंडार संभवत: 600 अरब डॉलर के आंकड़े को पार कर गया है। अर्थव्यवस्था में तरलता को प्रोत्साहन के लिए केंद्रीय बैंक ने कई कदमों की घोषणा की है। इनमें कोविड-19 महामारी से प्रभावित विभिन्न क्षेत्रों के लिए विशेष नकदी सुविधा शामिल है। रिजर्व बैंक ने सरकारी प्रतिभूतियों के खरीद कार्यक्रम (जी-सैप) 2.0 की भी घोषणा की। केन्द्रीय बैंक ने कहा कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में रिजर्व बैक 1.20 लाख करोड़ रुपये की सरकारी प्रतिभूतियों की द्वितीयक बाजार से खरीद करेगा। वहीं, रिजर्व बैंक 17 जून को 40 हजार करोड़ रुपये की सरकारी प्रतिभूतियों की खरीद करेगा।

ब्याज दरों में बदलाव नहीं
भारतीय रिजर्व बैंक गवर्नर शक्तिकांत दास ने मौद्रिक नीति का ऐलान कर दिया है, ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आरबीआई गवर्नर ने मौद्रिक नीति समीक्षा (MPC) की बैठक के नतीजों की घोषणा की। लगातार बढ़ती महंगाई के कारण रिजर्व बैंक की मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी ने पॉलिसी रेट में कोई बदलाव ना करने का फैसला किया है। आरबीआई ने अप्रैल में हुई पिछली एमपीसी बैठक में प्रमुख ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया था। इसके साथ ही रेपो रेट 4 प्रतिशत, रिवर्स रेपो रेट 3.35 और सीआरआर 4 प्रतिशत पर स्थिर है। एमएसएफ रेट और बैंक रेट बिना किसी बदलाव के साथ 4.25 प्रतिशत रहेगा। आरबीआई गवर्नर ने कहा कि बेहतर मानसून के साथ ही इकोनॉमी में रिकवरी देखने को मिलेगी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,150 के पार

सेंसेक्स में 600 अंक से ज्यादा की तेजी………….

by UB India News
July 28, 2026
0

शेयर बाजार में आज यानी 27 जुलाई को बढ़त है। सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 76,700...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

Next Post
राहुल गांधी के ट्विटर की रणनीति बदलाव के क्या है मायने ?

राहुल गांधी के ट्विटर की रणनीति बदलाव के क्या है मायने ?

हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर और सशक्त बनना चाहता है भारत:पीएम मोदी

हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर और सशक्त बनना चाहता है भारत:पीएम मोदी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend