ADVERTISEMENT
Tuesday, August 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

2 नहीं, 10 मीटर तक हवा में फैल सकते हैं ‘कोरोना एयरोसोल’- Covid-19 पर नई एडवाइजरी

सरकार ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में अपनी एक नई 'ईज़ी टू फॉलो' एडवाइजरी में कहा गया है कि कोरोनावायरस का संक्रमण मुख्य जरिया लार और नाक के जरिए होता है. एक संक्रमित मरीज के लार या नाक से दो मीटर दूर तक ड्रॉपलेट्स गिरते हैं, लेकिन छोटे एयरोसोल कण 10 मीटर तक हवा में फैल सकते हैं.

UB India News by UB India News
May 22, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, ब्लॉग, स्वास्थ
0
2 नहीं, 10 मीटर तक हवा में फैल सकते हैं ‘कोरोना एयरोसोल’- Covid-19 पर नई एडवाइजरी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कोरोनावायरस के एयरोसोल्स हवा में 10 मीटर तक तैर सकते है. सरकार ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में अपनी एक नई ‘ईज़ी टू फॉलो’ एडवाइजरी जारी की है, जिसमें यह बात कही गई है. इसमें कहा गया है कि कोरोनावायरस के संक्रमण मुख्य तौर पर लार और नाक के जरिए होता है, जिसमें वायरस संक्रमित मरीज से ड्रॉपलेट्स और एयरोसोल्स के जरिए दूसरों तक पहुंचता है. एक संक्रमित मरीज के लार या नाक से दो मीटर दूर तक ड्रॉपलेट्स गिरते हैं, लेकिन छोटे एयरोसोल के कण 10 मीटर तक हवा में फैल सकते हैं.

केंद्र सरकार के प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार के विजय राघवन के कार्यालय की ओर से जारी इस एडवाइजरी में कहा गया है कि कोरोनावायरस से लड़ने के लिए फेस मास्क पहनने, सोशल डिस्टेंसिंग, साफ-सफाई और जरूरी वेंटिलेशन अभी भी प्रभावी तरीके हैं. एडवाइजरी में कहा गया है, ‘भारत में महामारी के मामले बढ़े हैं, ऐसे में हमें फिर से याद करना होगा कि SARS-CoV-2 के संक्रमण को रोकने के लिए आसान तरीके इन्हें कम करने में मदद कर सकते हैं.’

RELATED POSTS

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

एडवाइजरी में और क्या कहा गया है-
सतह से संक्रमण
एडवाइजरी में सतह से संक्रमण पर फिर जोर दिया गया है. इसमें बताया गया है कि एक संक्रमित मरीज के नाक या मुंह से निकले हुए ड्रॉपलेट्स आसपास की सतहों पर पहुंच जाते हैं. सतहों पर वायरस ज्यादा लंबे वक्त तक बचा रह सकता है. ऐसे में ज्यादा संपर्क में आने वाली सतहों, जैसे- दरवाजों के हैंडल, स्विचबोर्ड, मेज-कुर्सियां, फर्श वगैरह को डिस्इंफेक्ट करते रहना चाहिए.

मास्क पहनिए
एडवाइजरी में कहा गया है कि लोगों को अभी डबल मास्किंग करनी चाहिए या फिर N95 मास्क पहनना चाहिए. डबल मास्किंग के लिए एक सर्जिकल मास्क के साथ एक टाइट, अच्छी तरह से कवर करने वाला मास्क पहनिए. जिनके पास सर्जिकल मास्क नहीं है वो दो सूती के मास्क पहन सकते हैं. सलाह दी गई है कि ‘वैसे तो सर्जिकल मास्क बस एक बार इस्तेमाल करना चाहिए लेकिन आप एक बार इस्तेमाल के बाद इसे सूखे स्थान पर सात दिनों तक रखने के बाद इस्तेमाल कर सकते हैं. ऐसा करके आप पांच बार तक एक सर्जिकल मास्क इस्तेमाल कर सकते हैं.’

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 4, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

by UB India News
August 3, 2026
0

देश में 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता Bharatiya Nyaya Sanhita , BNS 2023 ने भारतीय दंड संहिता...

Next Post
कोरोना के रिकॉर्ड मामले, रिकॉर्ड मौतें और रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया पॉजिटिविटी रेट, कंट्रोल से बाहर संक्रमण

24 घंटे में 2.76 लाख नए केस, संक्रमण की दर 13.43%, 3874 लोगों की गई जान

CMs-DMs के साथ बैठक में बोले PM Modi : गावों में ज्यादा ध्यान देने की जरूरत, व्यवस्थाओं की निगरानी करें

CMs-DMs के साथ बैठक में बोले PM Modi : गावों में ज्यादा ध्यान देने की जरूरत, व्यवस्थाओं की निगरानी करें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend