ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कोरोना की दूसरी लहर में नए लक्षण, बुखार में भी आया ये फर्क

UB India News by UB India News
May 12, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, स्वास्थ
0
कोरोना की दूसरी लहर में नए लक्षण, बुखार में भी आया ये फर्क
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कोरोना की दूसरी लहर ने देश को बुरी तरह जकड़ रखा है. हर दिन कोरोना के नए मामले बढ़ते जा रहे हैं. पहली लहर की तुलना कोरोना की इस लहर में कई लक्षण भी अलग हैं. यही वजह है कि कई लोग इसे समझ नहीं पा रहे हैं और नजरअंदाज करने की वजह से स्थिति गंभीर हो जा रही है. AIIMS में पल्मोनरी मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डॉक्टर विजय हुड्डा ने ट्विटर पर कोरोना के कुछ नए लक्षणों के बारे में जानकारी दी है जिसे पहचान कर समय पर इलाज शुरू किया जा सकता है.

कोरोना के नए लक्षण- बुखार, गला खराब होना, जुकाम होना, शरीर-मांसपेशियों दर्द और थकावट जैसे आम लक्षणों के अलावा इस लहर में कुछ अन्य लक्षण भी देखे जा रहे है. कुछ मरीजों में दस्त, पेट में दर्द, बदन टूटना, उल्टी आना, स्ट्रोक और हार्ट अटैक जैसे नए लक्षण देखने को मिल रहे हैं.

RELATED POSTS

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

डॉक्टर हुड्डा का कहना है कि कोरोना की पहली लहर में बुखार, सांस की दिक्कत या अन्य लक्षण वाले मरीज 5-7 दिनों में ठीक हो जाते थे. इस लहर में मरीजों को 10 दिनों तक भी बुखार रहता है.

डॉक्टर हुड्डा का कहना है पिछले एक साल से हम देख रहे हैं कि कोरोना किसी भी रूप में सामने आ सकता है.  मरीजों को कुछ भी नया महसूस हो तो उन्हें अपने डॉक्टरों को तुरंत इसे बताना चाहिए. कुछ भी नया और अजीब महसूस हो तो उसे कोरोना का लक्षण ही मान कर चलना चाहिए.

आप जानकर हैरान होंगे कि कई बार आंखों का लाल होना भी कोरोना का लक्षण हो सकता है. आमतौर पर लोग इसे आम इंफेक्शन या कंजक्टिवाइटिस मान कर नजरअंदाज कर देते हैं लेकिन ये कंजक्टिवाइटिस कोरोना की वजह से भी हो सकता है.

डॉक्टर हुड्डा कहते हैं कि इस समय डॉक्टर को भी हर तरह के लक्षण को कोरोना का लक्षण ही मानकर चलना चाहिए और मरीजो को तुरंत कोरोना का टेस्ट कराने की सलाह देनी चाहिए. इसके बाद प्रोटोकॉल के तहत मरीज का इलाज शुरू कर देना चाहिए.

नीति आयोग के सदस्य डॉ. वी. के. पॉल ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया था कि अगर केवल सिर दर्द और बदन दर्द हो रहा हो तो ये भी कोविड का लक्षण हो सकता है. कोरोना के कुछ आम लक्षण भी हैं जो जानकारी के अभाव में बहुत जल्द गंभीर हो जा रहे हैं. इसलिए ऐसे किसी भी लक्षण को बिल्कुल नजरअंदाज ना करें.

सुगंध का न आना, स्वाद बिगड़ जाना- कोरोना वायरस का सबसे अजीब लक्षण स्वाद और सुगंध का चला जाना है. मेडिकल भाषा में इसे एनोस्मिया कहते हैं. कुछ लोगों को ये बुखार आने से पहले महसूस होता है जबकि कुछ लोगों को सिर्फ यही लक्षण महसूस हो सकता है. जिन लोगों को सिर्फ स्वाद और सुगंध जाने की दिक्कत होती है उन्हें  ठीक होने में 6-7 सप्ताह का समय लग सकता है.

गले में खराश- गले में खुजली और खराश महसूस होना गले में सूजन होने का संकेत हो सकता है. हालांकि, कोरोना के मरीजों में ये सबसे आम लक्षण है. दुनिया भर में करीब 52 फीसद लोगों को कोरोना के लक्षण में गले में खराश महसूस होती है. कुछ लोगों को गले में हल्की जलन महसूस होती है जो खाना-पानी निकलने के साथ और बढ़ जाता है.

बहुत ज्यादा कमजोरी और थकान- नई लहर में कोरोना के मरीजों को बहुत ज्यादा कमजोरी और थकान महसूस हो रही है. ये कोरोना का शुरुआती संकेत हो सकता है. इसे आम वायरल इंफेक्शन समझने की गलती बिल्कुल ना करें.

ठंड लगने के साथ बुखार- बहुत ज्यादा ठंड लगने के साथ बुखार आने का भी मतलब हो सकता है कि आप वायरस के संपर्क में आ चुके हैं. कोरोना का ये लक्षण पहली लहर में भी था और ये इस लहर में भी देखा जा रहा है. इसके अलावा मांसपेशियों और जोड़ों का दर्द भी एक आम लक्षण है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल...

Next Post
क्या विषम परिस्थितियों से जूझ पायेगा भीमराव?

क्या विषम परिस्थितियों से जूझ पायेगा भीमराव?

इंडियन रेलवे: हर रोज एक हजार कर्मचारी हो रहे संक्रमित, अबतक 1952 की मौत

इंडियन रेलवे: हर रोज एक हजार कर्मचारी हो रहे संक्रमित, अबतक 1952 की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend