ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

देशभर में मिले 53,480 नए मरीज, अबतक 1 लाख 62 हजार 468 की मौत , राजधानी पटना समेत पूरे बिहार से सामने आए कोरोना के डराने वाले आंकड़े

UB India News by UB India News
March 31, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, पटना, स्वास्थ
0
देशभर में मिले 53,480 नए मरीज, अबतक 1 लाख 62 हजार 468 की मौत , राजधानी पटना समेत पूरे बिहार से सामने आए कोरोना के डराने वाले आंकड़े
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

देश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 53 हजार 480 नए मामले सामने आए हैं। इस समय अवधि में 41 हजार 280 मरीज कोरोना को मात देने में सफल रहे हैं जबकि 354 लोगों की मौत हो गई है। नए मामले सामने आए के बाद अबतक सामने आए कोरोना के कुल मामले बढ़कर 1 करोड़ 21 लाख 49 हजार 335 हो गए हैं। कुल मामलों में से 1 करोड़ 14 लाख 34 हजार 301 मरीज कोरोना से उबर चुके हैं। इस वक्त देश में 5 लाख 52 हजार 566 एक्टिव केस हैं जबकि अबतक 1 लाख 62 हजार 468 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है।

बिहार में कोरोना दोबारा पांव पसारने लगा है. संक्रमण के बढ़ते मामले एकबार फिर डराने लगे हैं.पिछले 72 घंटे की हुई जांच के दौरान 664 लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है.इसमें अधिकतर वो लोग शामिल हैं जो दूसरे राज्यों से यहां आए हुए हैं. वहीं राजधानी पटना में 27 और 28 मार्च को कोरोना के 100 से अधिक मामले सामने आए हैं. जिले में सक्रिय मामलों की संख्या अब 643 हो गई है.23 से 30 मार्च के बीच राज्य में 1609 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं. राज्य में एक्टिव केसों की संख्या 1455 हो गई है. कई राज्यों में कोरोना के संकट गंभीर हो गए है. केंद्र सरकार ने इसे लेकर अलर्ट भी किया है. सभी राज्यों के मुख्य सचिव को इसे लेकर पत्र लिखा गया है.बता दें कि महाराष्ट्र, पंजाब, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश से आने वाले लोगों में संक्रमण के मामले अधिक पाये जा रहे हैं.

RELATED POSTS

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

सुबह आठ बजे तक अद्यतन किए गए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, भारत में 53,480 लोग पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से संक्रमित मिले हैं. भारत में उपचाराधीन रोगियों की संख्या फिलहाल 5,52,566 हो गई है. जबकि बीते 24 घंटे में 41,280 मरीजों को इलाज के बाद ठीक होने पर घर भेज दिया गया है. फिलहाल देश में अब तक कोरोना से मुक्त होने वाले मरीजों की कुल संख्या 1,14,34,301 हो गई है.

India reports 53,480 new #COVID19 cases, 41,280 discharges, and 354 deaths in the last 24 hours, as per the Union Health Ministry

Total cases: 1,21,49,335
Total recoveries: 1,14,34,301
Active cases: 5,52,566
Death toll: 1,62,468

Total vaccination: 6,30,54,353 pic.twitter.com/XfWELl3Gel— ANI (@ANI) March 31, 2021
महाराष्ट्र, गुजरात, पंजाब, मध्य प्रदेश, दिल्ली, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, हरियाणा और राजस्थान में दैनिक मामलों में फिर से वृद्धि देखने को मिल रही है. स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में उपचाराधीन रोगियों की जितनी संख्या है, उनमें से अधिकतर महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, कर्नाटक और छत्तीसगढ़ में हैं. सबसे अधिक उपचाराधीन रोगी महाराष्ट्र में हैं.

उधर, कोरोना वायरस महामारी को रोकने के लिए वैक्सीनेशन अभियान भी भारत में चल रहा है. देश में कुल 6,30,54,353 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है. इसके अलावा कोरोना जांच भी लगातार हो रही है. भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के लिए 10,22,915 सैंपल टेस्ट किए गए. इसी के साथ कल तक कुल 24,36,72,940 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं.

20 से 24 मार्च के बीच कोरोना से ज्यादा प्रभावित होने वाले राज्यों से हर दिन औसतन 30 हजार लोग बिहार आए हैं. राजधानी पटना में इनमें अधिकतर लोग बिना कोरोना जांच कराए ही अपने घर पहुंच गए. कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी भी पिछले कुछ दिनों से ही हुई है. जांच में 70 प्रतिशत के करीब वही लोग पाए गए हैं जो बाहरी राज्यों से बिहार पहुंचे हैं. होली के त्योहार को लेकर पहले से इसकी आशंका जताई जा रही थी.

राजधानी पटना समेत बिहार के कई जिलों में कोरोना के मामले बढ़े हैं. भागलपुर, गया, जहानाबाद, सीवान, मधुबनी और अररिया जिले में संक्रमण के मामले अधिक पाये जा रहे हैं. पटना में दो दिनों के अंदर 250 नये कोरोना मरीज पाये गए है. वहीं भागलपुर में 62, जहानाबाद में 28, सीवान में 24, मधुबनी में 20, अररिया में 22 और गया में 22 नये कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है.

पटना के सरकारी अस्पतालों में भी मरीजों की संख्या अचानक बढ़ने लगी है.एम्स में तीन दिनों से रोगियों की संख्या में इजाफा हुआ है. मंगलवार शाम तक संक्रमित रोगियों की संख्या यहां 58 बताई गई है. जिनमें 10 संक्रमितों को आईसीयू में भर्ती किया गया है.मंगलवार को राजधानी में मिले संक्रमितों में पीएमसीएच की एक प्रोफेसर भी शामिल हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

पीएम नरेंद्र मोदी ने देर रात इंस्टाग्राम पर फिर से वीडियो मेसेज जारी किया. इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर पर पेपर...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 1, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

by UB India News
August 1, 2026
0

रूस ने यूक्रेन राजधानी कीव को निशाना बनाकर रातभर मिसाइलों की बौछार की और ड्रोन से भी हमले किए। इन...

Next Post
कोरोना को लेकर ऐसे हालात पैदा न करें कि लॉकडाउन एक मजबूरी बन जाए………….

कोरोना को लेकर ऐसे हालात पैदा न करें कि लॉकडाउन एक मजबूरी बन जाए.............

राजद आक्रामक रणनीति से सता पक्ष से करेगी दो-दो हाथ!

राजद आक्रामक रणनीति से सता पक्ष से करेगी दो-दो हाथ!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend