ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

देश में 102 दिन बाद कोरोना के रिकॉर्ड 35 हजार नए केस आए , उद्धव ठाकरे और गृह मंत्री के बीच हुई आकड़ो के लेकर बहस

UB India News by UB India News
March 18, 2021
in Lokshbha2024, केंद्रीय राजनीती, खास खबर
0
देश में 102 दिन बाद कोरोना के रिकॉर्ड 35 हजार नए केस आए , उद्धव ठाकरे और गृह मंत्री के बीच हुई आकड़ो के लेकर बहस
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कोरोना संकट एक बार फिर देश में अपने पैर पसार रहा है. इस साल 102 दिन बाद रिकॉर्ड पहली बार 35 हजार से ज्यादा कोरोना केस आए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 35,871 हजार नए कोरोना केस आए और 172 लोगों की जान चली गई है. हालांकि 17,741 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. इससे पहले 5 दिसंबर 2020 को 36,011 कोरोना केस दर्ज किए गए थे.

ताजा आंकड़ों के अनुसार, अब देश में कोरोना के कुल मामले बढ़कर एक करोड़ 14 लाख 74 हजार 605 हो गए हैं. कुल एक लाख 59 हजार 216 लोगों की जान जा चुकी है. एक करोड़ 10 लाख 63 हजार लोग कोरोना को मात देकर ठीक भी हो चुके हैं. देश में अब एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 2 लाख 52 हजार 364 हो गई है यानी कि इतने लोग अभी कोरोना संक्रमित हैं.

RELATED POSTS

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा संक्रमण
महाराष्ट्र में हर दिन सबसे ज्यादा कोरोना मामले सामने आ रहे हैं. बुधवार को यहां संक्रमण के 23,179 नए मामले दर्ज किए गए जो कि इस साल सबसे ज्यादा हैं. इसके साथ ही महामारी से 84 और मरीजों की मौत हो गई. राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 23,70,507 हो गए हैं और मृतकों की संख्या 53,080 पर पहुंच गई है. अब तक कोविड-19 के 21,63,391 मरीज ठीक हो चुके हैं और अभी 1,52,760 मरीज उपचाराधीन हैं.

करीब चार करोड़ कोरोना टीका लगे
देश में 16 जनवरी को कोरोना का टीका लगाए जाने की अभियान की शुरुआत हुई थी. 17 मार्च तक देशभर में 3 करोड़ 71 लाख 43 हजार 255 कोविड-19 का टीका दिया जा चुका है. बीते दिन 20 लाख 78 हजार 719 लोगों को टीका लगा. वैक्सीन की दूसरी खुराक देने का अभियान 13 फरवरी से शुरू हुआ था.

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.39 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट करीब 97 फीसदी है. एक्टिव केस बढ़कर 2.05 फीसदी है. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का 11वां स्थान है.

कुछ राज्यों में कोरोना से एक भी मौत नहीं
कोरोना से सबसे ज्यादा मौत महाराष्ट्र में हुई है. लेकिन देश के कुछ राज्य ऐसे भी हैं, जहां कोरोना से एक भी संक्रमित शख्स की मौत नहीं हुई है. ये जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों से मिली है. ये कुछ राज्य हैं- अंडमान व निकोबार, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, दादरा नगर हवेली, लद्दाख, लक्षद्वीप, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम, त्रिपुरा आदि.

कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का तीसरा सबसे प्रभावित देश है. रिकवरी दुनिया में अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा भारत में हुई है. मौत के मामले में अमेरिका, ब्राजील और मैक्सिको के बाद भारत का नंबर है.

महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे और गृह मंत्री अमित शाह के बीच हुई बहस, पीएम मोदी ने दिया दखल

देश के कुछ हिस्सों में हाल में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को एक बैठक हुई। इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बीच बहस हो गई। सूत्रों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, उद्धव ठाकरे द्वारा दिए गए आंकड़ों से गृह मंत्री शाह सहमत नहीं थे। इसी बीच गृह मंत्री ने सही आंकड़ा बताना शुरू कर दिया। सूत्रों ने बताया कि एक समय ऐसी स्थिति उत्पन्न हो गई कि दोनों नेता एक साथ बोलने लगे। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दखल दिया और उद्धव एवं शाह को चुप कराया।

महाराष्ट्र में सामने आए 23,179 नए मामले

रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री से भी सवाल पूछे और आंकड़ों पर स्पष्टीकरण के साथ डिटेल रिपोर्ट मांगी। वहीं, हेल्थ मिनिस्ट्री के प्रजेंटेशन में 70 जिलों पर फोकस देते हुए बताया गया कि कैसे बढ़ते केस के चलते उन जिलों में विशेष सावधानी की जरूरत है। बता दें कि महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 23,179 नए मामले सामने आए जो 2021 में एक दिन में दर्ज किए गए सबसे अधिक मामले हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि नये मामलों को मिलाकर राज्य में संक्रमण के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 23,70,507 हो गई है।

बुधवार को महाराष्ट्र में कोरोना से 84 मौतें
अधिकारी ने बताया कि बुधवार को इस महामारी से 84 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 53,080 हो गई। उन्होंने बताया कि दिन के दौरान 9,138 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई जिससे स्वस्थ हुए लोगों की कुल संख्या 21,63,391 हो गई है। राज्य में इस समय 1,52,760 मरीज उपचाराधीन हैं। नागपुर शहर में दिन के दौरान कोविड-19 के सबसे अधिक 2,698 मामले सामने आये। इसके बाद पुणे में 2,612 और मुंबई शहर में 2,377 मामले दर्ज किये गये।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

पीएम नरेंद्र मोदी ने देर रात इंस्टाग्राम पर फिर से वीडियो मेसेज जारी किया. इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर पर पेपर...

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

by UB India News
August 2, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 1 अगस्त 2026 को आंध्र प्रदेश और कर्नाटक की यात्रा पर हैं। प्रधानमंत्री सुबह लगभग 11 बजे...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 2, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

Next Post
बंगाल चुनाव: टिकट बंटवारे में भजपा दफ्तर में सुबह 4 बजे तक चला नामों पर महामंथन

बंगाल चुनाव: टिकट बंटवारे में भजपा दफ्तर में सुबह 4 बजे तक चला नामों पर महामंथन

पीएम मोदी की आज असम और बंगाल में रैली

पीएम मोदी की आज असम और बंगाल में रैली

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend