ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पीएम मोदी की आज असम और बंगाल में रैली

UB India News by UB India News
March 18, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, प्रदेश
0
पीएम मोदी की आज असम और बंगाल में रैली
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

5 राज्यों में विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक दलों का प्रचार अभियान जोरों पर हैं. चुनावी राज्यों में राजनीतिक दलों के नेताओं का जमावड़ा लगा है. साथ ही पार्टियां मतदाताओं को लुभाने के लिए बड़े बड़े वादे कर रही हैं. ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी ने बुधवार को बंगाल में घोषणापत्र जारी करते हुए जनता के लिए वादों की झड़ी लगा दी. उधर, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद पश्चिम बंगाल और असम के दौरे पर जाएंगे, जहां वह चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे.

बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी तापमान गर्म है और अब इसे और तेज करने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंच रहे हैं. बृहस्पतिवार को पुरुलिया में पीएम मोदी की रैली होगी. पहले ये रैली 20 मार्च को होनी थी, लेकिन अब इसे दो दिन पहले ही किया जा रहा है. पीएम मोदी की रैलियों के कार्यक्रम में बड़ा बदलाव किया गया है. पीएम मोदी अब 20 मार्च की जगह 18 मार्च को पुरुलिया में पहली रैली करेंगे. वहीं, बंगाल में आए दिन नेता एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं. साथ ही बंगाल को सोनार बंगाल बनाने का बात कर रहे हैं. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बंगाल चुनाव के मद्देनजर कई रैलियां कर चुके हैं.

RELATED POSTS

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

बृहस्पतिवार को पीएम मोदी पुरूलिया में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. बताया जा रहा है कि पुरूलिया में राजनीतिक हिंसा में मारे गए बीजेपी कार्यकर्ताओं के परिवार से कल की सभा में पीएम मोदी भी मिल सकते है. बीजेपी यूनिट्स ने कहा है कि वो प्रधानमंत्री से उनको मिलवाना चाहती है और उसके लिए समय के लिए कहा है. बता दें कि बुधवार को उत्तर प्रदेश के सीएम योगी से उन लोगों को मिलवाया गया था. इससे पहले कंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भी मिलवाया गया था.

बता दें कि बीजेपी कार्यकर्ता दुलाल कुमार को पंचायत चुनाव के बाद मारकर बिजली के हाई टेंशन वायर पोल से लटका दिया था. गांव को पुलिस ने घेरकर अंतिम संस्कार कराया था. वहीं, एक और बीजेपी कार्यकर्ता त्रिलोचन महतो (20 साल) बीए थर्ड ईयर का स्टूडेंट था और युवा मोर्चे में शामिल था. 30 मई 2018 को घर वापस लौटते वक्त रास्ते में उठाकर हत्या कर लाश पेड़ पर टांग दी गई थी.

बता दें कि पहले चरण में पश्चिम बंगाल की 294 में से 30 सीटों पर 27 मार्च को वोट डाले जाएंगे. वहीं, दूसरे चरण में 30 सीटों पर एक अप्रैल को, तीसरे चरण में 31 सीटों पर 6 अप्रैल को, चौथे चरण में 44 सीटों पर 10 अप्रैल को, पांचवे चरण में 45 सीटों पर 17 अप्रैल को, छठे चरण में 43 सीटों पर 22 अप्रैल को, सातवें चरण में 36 सीटों पर 26 अप्रैल को और आठवें चरण में 35 सीटों पर 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे. नतीजों की घोषणा दो मई को होगी.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

by UB India News
July 31, 2026
0

बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन शुक्रवार को 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं। कोलकाता पहुंचने पर तस्लीमा नसरीन बेहद खुश दिखाई दीं।...

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

by UB India News
July 31, 2026
0

बदलाव प्रकृति का नियम है. पीढ़ियों के बदलने के साथ बहुत कुछ बदल जाता है. पहनावा, खान-पान और भाषा यानी...

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

by UB India News
July 31, 2026
0

दिल्ली के जंतर मंतर पर सीजेपी और दिल्ली पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद अब पुलिसकर्मियों का परिवार सामने...

सरकारी नौकरी की आस में वर्षों वक्त बर्बाद …………………

नीट-यूजी पेपर लीक के बाद परीक्षा प्रणाली को जड़ से बदलने का अवसर……………

by UB India News
July 31, 2026
0

भारत की परीक्षा व्यवस्था इन दिनों अपने सबसे बड़े मंथन के दौर से गुजर रही है। गत दिनों नीट-यूजी 2026...

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

by UB India News
July 31, 2026
0

गाली इन दिनों राष्ट्रीय विमर्श के केंद्र में हैं। जंतर-मंतर पर प्रधानमंत्री मोदी को लेकर दी गईं खुलेआम गंदी गालियां...

Next Post
तंजानिया के राष्ट्रपति जॉन मगुफुली का 61 साल की उम्र में निधन, उपराष्ट्रपति ने दी जानकारी

तंजानिया के राष्ट्रपति जॉन मगुफुली का 61 साल की उम्र में निधन, उपराष्ट्रपति ने दी जानकारी

सदन चलाने में करें सहयोगः नीतीश

सदन चलाने में करें सहयोगः नीतीश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend