ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पीएम मोदी ने ‘अमृत महोत्सव’ की शुरुआत की, कहा ‘नेहरू, अंबेडकर और पटेल के सपनों का भारत बनाने की ओर’

UB India News by UB India News
March 12, 2021
in Lokshbha2024, केंद्रीय राजनीती, खास खबर
0
पीएम मोदी ने ‘अमृत महोत्सव’ की शुरुआत की, कहा ‘नेहरू, अंबेडकर और पटेल के सपनों का भारत बनाने की ओर’
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गुजरात के अहमदाबाद स्थित साबरमती आश्रम से पदयात्रा (स्वतंत्रता मार्च) को हरी झंडी दिखाई और आजादी की 75वीं वर्षगांठ को समर्पित ‘अमृत महोत्सव’ से संबंधित कई कार्यक्रमों का उद्घाटन किया. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) से जारी एक बयान के मुताबिक प्रधानमंत्री आजादी के अमृत महोत्सव से संबंधित अनेक सांस्कृतिक व डिजिटल कार्यक्रमों का उद्घाटन किया.

पीएम ने यहां जन-संबोधन में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी और नेहरू, पटेल और सुभाष जैसे ऐतिहासिक पुरुषों के सपनों का भारत बनाने की ओर कदम बढ़ाए जा रहे हैं. पीएम ने देश के युवाओं, विद्वानों, कला और साहित्यजगत को लोगों से अपील की कि वो स्वतंत्रता आंदोलन और सेनानियों की कहानियां और उस वक्त का इतिहास लिखने में मदद करें.

RELATED POSTS

Gen-Z से जुड़ने के लिए BJP ने बनाई नई डिजिटल रणनीति, जानें क्या रहेगा फोकस

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी आज दिल्ली में इस मौके पर इंडिया@75 कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में होने वाले ‘भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ- शुरुआत कार्यक्रम’ में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, कैबिनेट मंत्री और विधायकों समेत करीब 800 लोग शामिल होंगे. यह कार्यक्रम दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा और रात नौ बजे तक चलेगा. इस कार्यक्रम के दौरान सिविल डिफेंस कर्मियो द्वारा कनाट प्लेस में मार्च भी निकाला जाएगा.

पीएम ने अपने संबोधन में देश के युवाओं, विद्वानों, कला, नाट्य और साहित्य जगत को लोगों से अपील की कि वो आजादी के संग्राम और सेनानियों की कहानियां लिखें. उन्होंने कहा, ‘मैं कला-साहित्य, नाट्य जगत, फिल्म जगत और डिजिटल इंटरनेटनमेंट से जुड़े लोगों से भी आग्रह करूंगा, कितनी ही अद्वितीय कहानियाँ हमारे अतीत में बिखरी पड़ी हैं, इन्हें तलाशिए, इन्हें जीवंत कीजिए.’

उन्होंने कहा कि ‘हमारे युवा, हमारे scholars ये ज़िम्मेदारी उठाएं कि वो हमारे स्वाधीनता सेनानियों के इतिहास लेखन में देश के प्रयासों को पूरा करेंगे. आज़ादी के आंदोलन में और उसके बाद हमारे समाज की जो उपलब्धियां रही हैं, उन्हें दुनिया के सामने और प्रखरता से लाएंगे.’

पीएम मोदी ने कहा कि 1857 का स्वतंत्रता संग्राम, महात्मा गांधी का विदेश से लौटना, देश को सत्याग्रह की ताकत फिर याद दिलाना, लोकमान्य तिलक का पूर्ण स्वराज्य का आह्वान, नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नेतृत्व में आजाद हिंद फौज का दिल्ली मार्च, दिल्ली चलो का नारा कौन भूल सकता है.

पीएम मोदी बोले- गांधी जी ने देश के इस पुराने दर्द को समझा, जन-जन से जुड़ी उस नब्ज को पकड़ा और देखते ही देखते ये आंदोलन हर एक भारतीय का आंदोलन बन गया, हर एक भारतीय का संकल्प बन गया.

पीएम ने महात्मा गांधी की दांडी यात्रा को याद करते हुए कहा कि ‘हमारे यहां नमक को कभी उसकी कीमत से नहीं आँका गया. हमारे यहाँ नमक का मतलब है- ईमानदारी. हमारे यहां नमक का मतलब है- विश्वास. हमारे यहां नमक का मतलब है- वफादारी. हम आज भी कहते हैं कि हमने देश का नमक खाया है. ऐसा इसलिए नहीं क्योंकि नमक कोई बहुत कीमती चीज है, ऐसा इसलिए क्योंकि नमक हमारे यहाँ श्रम और समानता का प्रतीक है.’

PM ने पदयात्रा को हरी झंडी दिखाने के मौके पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी और कहा कि ‘मैं इस पुण्य अवसर पर बापू के चरणों में अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं. मैं देश के स्वाधीनता संग्राम में अपने आपको आहूत करने वाले, देश को नेतृत्व देने वाली सभी महान विभूतियों के चरणों में नमन करता हूं, उनका कोटि-कोटि वंदन करता हूं.’

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

Gen-Z से जुड़ने के लिए BJP ने बनाई नई डिजिटल रणनीति, जानें क्या रहेगा फोकस

Gen-Z से जुड़ने के लिए BJP ने बनाई नई डिजिटल रणनीति, जानें क्या रहेगा फोकस

by UB India News
July 31, 2026
0

देश में युवाओं की बढ़ती डिजिटल भागीदारी को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी  अपनी सोशल मीडिया रणनीति में बड़ा बदलाव...

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

by UB India News
July 31, 2026
0

बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन शुक्रवार को 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं। कोलकाता पहुंचने पर तस्लीमा नसरीन बेहद खुश दिखाई दीं।...

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

by UB India News
July 31, 2026
0

बदलाव प्रकृति का नियम है. पीढ़ियों के बदलने के साथ बहुत कुछ बदल जाता है. पहनावा, खान-पान और भाषा यानी...

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

by UB India News
July 31, 2026
0

दिल्ली के जंतर मंतर पर सीजेपी और दिल्ली पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद अब पुलिसकर्मियों का परिवार सामने...

सरकारी नौकरी की आस में वर्षों वक्त बर्बाद …………………

नीट-यूजी पेपर लीक के बाद परीक्षा प्रणाली को जड़ से बदलने का अवसर……………

by UB India News
July 31, 2026
0

भारत की परीक्षा व्यवस्था इन दिनों अपने सबसे बड़े मंथन के दौर से गुजर रही है। गत दिनों नीट-यूजी 2026...

Next Post
भाजपा महिला मोर्चा ने फूंका हुड्ड़ा का पुतला

भाजपा महिला मोर्चा ने फूंका हुड्ड़ा का पुतला

स्वामी जी के सपने साकार कर रही नमो सरकारः मोदी

स्वामी जी के सपने साकार कर रही नमो सरकारः मोदी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend