ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बंगाल चुनाव में उतरेंगे बिहारी: राज्य की सभी बड़ी पार्टियां चुनाव लड़ने को आतुर, CM नीतीश कुमार भी जा सकते हैं चुनाव प्रचार में

UB India News by UB India News
February 23, 2023
in Lokshbha2024, पटना, बिहार, ब्लॉग, संपादकीय
0
बंगाल चुनाव में उतरेंगे बिहारी: राज्य की सभी बड़ी पार्टियां चुनाव लड़ने को आतुर, CM नीतीश कुमार भी जा सकते हैं चुनाव प्रचार में
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

चुनाव पश्चिम बंगाल में है लेकिन उसकी गरमाहट बिहार में साफ तौर पर महसूस की जा सकती है। यहां के राजनीतिक दल बंगाल के दंगल में अपना दांव लगाना चाहते है। इसकी तैयारी भी काफी दिनों से की जा रही है। राष्ट्रीय पार्टी के तौर पर BJP और कांग्रेस बंगाल में आमने-सामने है। BJP ने तो वहां सत्ताधारी TMC को टक्कर देने के लिए अपनी कमर कस ली है। वहीं, बिहार के RJD, JDU, LJP और HAM इस चुनाव में अपने उम्मीदवार उतार कर अपने आप को आजमाना चाहते हैं। इसको लेकर सभी पार्टियों ने अपनी अलग-अलग टीमों को बंगाल चुनाव में लगाया है। साथ ही वहां अपनी पार्टी का विस्तार भी कर रहे हैं। इसके लिए सभी दल अपनी रणनीति बनाने में जुटे हैं।

RJD भी प्रयास में

RELATED POSTS

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

RJD बंगाल में भी अपने पैर पसारना चाहता है। इसके लिए पार्टी ने वरिष्ठ नेता श्याम रजक और अब्दुल बारी सिद्दिकी को लगाया है। तेजस्वी यादव चाहते हैं कि बंगाल का चुनाव TMC के साथ मिल कर लड़ा जाए। इसके लिए तेजस्वी यादव खुद ममता बनर्जी के पास पहुंच गए थे लेकिन अब तक बात पक्की नहीं हो पाई है। पश्चिम बंगाल में लालू प्रसाद का प्रभाव रहा है, लेकिन उनके जेल में रहने से उस प्रभाव का फायदा नहीं मिल पाएगा। वैसे सीमांचल इलाकों में RJD को फायदा मिल सकता है।

JDU का बंगाल मिशन

बिहार में अपेक्षा से कम सीट आने के बाद JDU पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत अजमाने वाला है। JDU के वरिष्ठ नेता गुलाम रसूल बलियावी पिछले 6-8 महीनों से प्रभारी के तौर पर बंगाल मिशन की तैयारी कर रहे है। JDU फिलहाल सीटों के चयन की तैयारी कर रहा है। पार्टी वहां कितनी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी और किसी अन्य राजनीतिक दल के साथ गठबंधन होगा या अकेले चुनाव लड़ेगी, इस पर फैसला नहीं हो पाया है। लेकिन, चर्चा यह है कि बंगाल चुनाव में 75 सीटों पर JDU अपने उम्मीदवार उतार सकता है। हालांकि JDU का असर सीमांचल के इलाके में है। वैसे JDU को नीतीश कुमार की साफ छवि को लेकर उम्मीद ज्यादा है। सूत्रों की मानें तो पश्चिम बंगाल चुनाव प्रचार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जाना तय माना जा रहा है।

HAM का भी बंगाल में दम भरने का इरादा

हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी पश्चिम बंगाल का दौरा कर चुके हैं। मांझी की पार्टी HAM पश्चिम बंगाल में 26 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का मन बना रही है। कोलकाता, हावड़ा, दुर्गापुर, वर्दमान जैसे इलाके जो बिहार से सटे हैं, वहां की विधानसभा सीटों पर HAM अपने उम्मीदवार उतार सकती है। इन इलाकों में दलित और बिहारियों की संख्या काफी है।

बिहार में मात खाने के बावजूद LJP बंगाल में भरेगी दम

बिहार विधानसभा चुनाव में मात खाने के बाद LJP पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में उतरने की तैयारी कर रही है। वह भी एक, दो या 10-20 नहीं बल्कि बंगाल की सभी 295 सीटों पर। LJP के चुनाव लड़ने के पीछे की मंशा यह भी है कि इस फैसले से पार्टी के आधार को बढ़ाने और मजबूत करने में मदद मिलेगी। हालांकि LJP का बंगाल में कोई बड़ा आधार नहीं है। LJP के साथ बिहार के सभी क्षेत्रीय दल किसी के साथ कोई गठबंधन नहीं कर रहे हैं, जबकि बंगाल में चुनाव की अधिसूचना जारी हो चुकी है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

by UB India News
July 27, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार के पहले 100 दिनों में कई महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लिए गए। अब सरकार...

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी शीर्ष नेतृत्व ने अपने सभी दिग्गज प्रचारकों को मैदान में उतारा है। ये चुनाव सम्राट चौधरी...

बांकीपुर चुनाव में JDU कम इंट्रेस्ट ले रही?

बांकीपुर चुनाव में JDU कम इंट्रेस्ट ले रही?

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर की जंग की चिंता अब नीतीश कुमार को भी सताने लगी है। उन्होंने अपने सीनियर नेताओं को बुला लिया।...

Next Post
चार बार की TMC विधायक और ममता बनर्जी की करीबी रहीं सोनाली गुहा होंगी BJP में शामिल

चार बार की TMC विधायक और ममता बनर्जी की करीबी रहीं सोनाली गुहा होंगी BJP में शामिल

मोदी सरकार की सख्ती देख चीन ने फिर अलापा ‘हिंदी-चीनी भाई-भाई’ का राग

मोदी सरकार की सख्ती देख चीन ने फिर अलापा 'हिंदी-चीनी भाई-भाई' का राग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend