ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

समाज के हर तबके के बीच जाइए और उनके उत्थान के लिए काम करिए सरकार पूरे 5 साल चलेगी : नीतीश कुमार

सीएम बोले–क्षेत्र की सेवा उसी तरह करें जैसे चुनाव जीतने पर करते हैं॥ हमलोगों की राजनीति जनता की सेवा के लिए है‚ स्वार्थ के लिए नहीं, विस चुनाव के वक्त हमें भी दोस्त और दुश्मन का अंदाजा नहीं हो सका

UB India News by UB India News
January 10, 2021
in खास खबर, पटना
0
समाज के हर तबके के बीच जाइए और उनके उत्थान के लिए काम करिए सरकार पूरे 5 साल चलेगी : नीतीश कुमार

Patna-Jan.9,2021-Bihar Chief Minister Nitish Kumar with JDU national president RCP Singh and others during party state council meeting at Janata Dal United office in Patna.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) की प्रदेश कार्यकारिणी के बैठक के दौरान चुनाव हारने वाले कई प्रत्याशियों ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली और इसके लिए सीधे तौर पर सहयोगी दल को ही जिम्मेदार ठहराया. इन सबके बावजूद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनसे साफ कहा कि वे चुनाव परिणाम को भूलकर काम करें. उनकी सरकार पूरे 5 साल तक चलेगी.

नीतीश का ये बयान काफी अहम माना जा रहा है क्योंकि बिहार एनडीए में सबकुछ ठीक नहीं की चर्चा चुनाव के बाद से ही चल रही हैं. अरुणाचल प्रदेश में जेडीयू विधायकों के दल बदलकर बीजेपी में शामिल होने के बाद भी दोनों दलों में तल्खी बढ़ती दिख रही थी. हाल ही में सीएम नीतीश ने मंत्रिमंडल विस्तार में हो रही देरी के लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया था. साथ ही कार्यकारिणी की बैठक के पहले ही दिन नीतीश कुमार ने यह कहा था कि चुनाव के वक्त उन्हें पता ही नहीं चला कि उनका दोस्त कौन है और दुश्मन कौन?

RELATED POSTS

बिहार में कहीं भी हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ नहीं होगी दंडात्मक कार्रवाई

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

जेडीयू प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के पहले दिन बोगो सिंह, जय कुमार सिंह, ललन पासवान जैसे कई नेताओं ने पार्टी नेतृत्व को आगाह किया कि वह बीजेपी से सावधान रहे. कई सीटों पर पार्टी को मिली शिकस्त के लिए लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) नहीं, बल्कि सीधे तौर पर बीजेपी ही जिम्मेदार रही है. बैठक में नीतीश कुमार जेडीयू नेताओं की सभी बात को शांति से सुनते रहे.

जब सीएम नीतीश के बोलने की बारी आई तो उन्होंने चुनाव हारने वाले प्रत्याशियों को सलाह दी कि वे चुनाव परिणाम को भूल कर पूरी मजबूती के साथ उसी तरीके से क्षेत्र में काम करते रहें, जैसा वे चुनाव जीतने पर करते. सीएम नीतीश ने कहा कि हमें जिन्होंने वोट दिया और जिन्होंने नहीं दिया, सबके लिए एक समान काम करना है. आप लोग समाज के हर तबके के बीच जाइए और उनके उत्थान के लिए काम करिए. सरकार पूरे 5 साल चलेगी.

हालांकि, उन्होंने एक बार फिर से इस बात को दोहराया कि चुनाव के नतीजे आने के बाद वह मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहते थे लेकिन बीजेपी के दबाव के कारण ही उन्होंने फिर से यह पद स्वीकार किया है. नीतीश ने कहा कि हम लोगों के लिए राजनीति सेवा के लिए है, स्वार्थ के लिए नहीं. इस बार सबके कहने पर और दबाव देने पर मुख्यमंत्री का पद स्वीकार किया है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में भी ओलंपिक जैसी सुविधा मिलेगी………..

बिहार में कहीं भी हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ नहीं होगी दंडात्मक कार्रवाई

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार सरकार ने ऐलान किया है कि वह 26 जुलाई को शाम 6:00 बजे से पहले बिहार में कहीं भी...

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

by UB India News
July 30, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में वोटिंग से ठीक पहले जन सुराज के मुखिया प्रशांत किशोर ने एक आपात बैठक बुलाई। जन सुराज...

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज गुरुवार को बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के...

बिहार सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार

बिहार सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार की सम्राट चौधरी सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को फटकार लगाई. दरअसल, मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में दरभंगा...

शिक्षा विभाग अपने कार्यों का रिपोर्ट कार्ड जारी करेगा………..

सम्राट के पास शिक्षक भर्ती की लिस्ट जाएगी या मेरा इस्तीफा………

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार में TRE-4 शिक्षक भर्ती का इंतजार खत्म होता दिख रहा है। शिक्षा विभाग ने 32,388 शिक्षकों की बहाली की...

Next Post
चोर दरवाजे से मिली है सत्ता, जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ने वाले मिले हैं सीएम : तेजस्वी

चोर दरवाजे से मिली है सत्ता, जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ने वाले मिले हैं सीएम : तेजस्वी

खरमास बाद उपेन्द्र कुशवाहा की जदयू में होगी इंट्री

खरमास बाद उपेन्द्र कुशवाहा की जदयू में होगी इंट्री

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend