ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कलाई में चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए केएल राहुल

UB India News by UB India News
January 5, 2021
in क्रिकेट
0
कलाई में चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए केएल राहुल
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल मेलबर्न में प्रैक्टिस के दौरान कलाई में चोट लगने के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बाकी बचे दो टेस्ट मैचों से बाहर हो गये हैं। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को यह जानकारी दी। राहुल वर्तमान सीरीज के पहले दो मैचों में नहीं खेले थे। चार मैचों की सीरीज का तीसरा मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर गुरुवार से खेला जाएगा।

बीसीसीआई ने बयान में कहा, ‘‘एमसीजी (मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड) पर शनिवार को भारतीय टीम के प्रैक्टिस सेशन के दौरान नेट्स पर बल्लेबाजी करते हुए केएल राहुल की बायीं कलाई में मोच आ गयी। ’’

RELATED POSTS

आज भारत-इंग्लैंड के बीच होगी कांटे की टक्कर

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया …………..

इसमें कहा गया है, ‘‘यह विकेटकीपर बल्लेबाज बोर्डर-गावस्कर ट्राफी के बाकी बचे दो मैचों के लिये उपलब्ध नहीं रहेगा क्योंकि उन्हें फिर से पूरी फिटनेस हासिल करने के लिये लगभग तीन सप्ताह का समय चाहिए। ’’ पता चला है कि यह बल्लेबाज नेट्स पर तीन थ्रोडाउन विशेषज्ञों में से एक का सामना कर रहा था और इसी दौरान उनकी कलाई में मोच आ गयी जिसके बाद उन्होंने आगे अभ्यास नहीं किया।

राहुल ने अभी तक 36 टेस्ट मैच खेले हैं। विराट कोहली ने टेस्ट श्रृंखला के शुरू में कहा था कि राहुल को मध्यक्रम के उतारा जा सकता है लेकिन उन्हें पहले दो मैचों में मौका नहीं मिला। राहुल टीम के साथ सिडनी पहुंचने के बाद मंगलवार को भारत के लिये रवाना हो गये। वह अब रिहैबिलिटेशन के लिये बेंगलुरू स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में जाएंगे।

इस चोट के कारण उनका इंग्लैंड के खिलाफ पांच फरवरी से शुरू होने वाली चार मैचों की घरेलू श्रृंखला के शुरुआती मैचों में खेलना भी संदिग्ध है। राहुल के बाहर होने का मतलब है कि मयंक अग्रवाल या हनुमा विहारी में से किसी एक की अंतिम एकादश में जगह बनी रहेगी। यह उप कप्तान रोहित शर्मा के बल्लेबाजी क्रम पर निर्भर करेगा।

विहारी और अग्रवाल पिछले कुछ समय से अच्छी फॉर्म में नहीं चल रहे हैं। रोहित अगर पारी का आगाज करते हैं तो फिर अग्रवाल को बाहर बैठना पड़ सकता है। एक विकल्प अग्रवाल और रोहित को सलामी बल्लेबाज तथा शुभमन गिल को मध्यक्रम में उतारना होगा। अगर रोहित मध्यक्रम में आते हैं तो फिर अग्रवाल और गिल पारी का आगाज करेंगे और ऐसे में विहारी को बाहर बैठना पड़ सकता है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया …………..

आज भारत-इंग्लैंड के बीच होगी कांटे की टक्कर

by UB India News
July 20, 2026
0

भारत बनाम इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मैच लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा. सीरीज का पहला मैच भारत...

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया …………..

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया …………..

by UB India News
July 15, 2026
0

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हरा दिया। बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में जसप्रीत बुमराह ने...

भारत को यह गलती पड़ न जाए भारी!

भारत और इंग्लैंड के बीच आज से तीन वनडे मैचों की सीरीज शुरुआत……….

by UB India News
July 14, 2026
0

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में मिली हार के बाद टीम इंडिया बदले की आग में धधक रही है. भारत...

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

by UB India News
July 8, 2026
0

इंग्लैंड ने तीसरे टी-20 मैच में भारत को 125 रन से हरा दिया। यह टी-20 में भारत की सबसे बड़ी...

वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………

वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………

by UB India News
July 2, 2026
0

भारतीय क्रिकेट में जब भी कोई असाधारण युवा प्रतिभा उभरती है, देश की करोड़ों उम्मीदें उसके कंधों पर आ जाती...

Next Post
बिहार कांग्रेस में होगी बड़ी टूट, आधे से ज्यादा विधायक छोड़ सकते हैं पार्टी’, कांग्रेस नेता का दावा

बिहार कांग्रेस में होगी बड़ी टूट, आधे से ज्यादा विधायक छोड़ सकते हैं पार्टी', कांग्रेस नेता का दावा

टीकाकरण की शुरुआत से पहले सियासत ही नहीं बल्कि फार्मा उद्योगों के बीच आपसी प्रतिस्पद्र्धा चरम पर

टीकाकरण की शुरुआत से पहले सियासत ही नहीं बल्कि फार्मा उद्योगों के बीच आपसी प्रतिस्पद्र्धा चरम पर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend