गुजरात स्थानीय निकाय चुनाव रिजल्ट आज है। मतदान 15 नगर निगमों, 84 नगरपालिकाओं, 34 जिला पंचायतों और 260 तालुका पंचायतों में हुआ, जिनमें कुल 9,200 सीटें शामिल हैं। इन चुनावों में 4.18 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र थे। निर्वाचन आयोग के अनुसार, शहरी निकायों में कच्छ जिले के नवनिर्मित गांधीधाम नगर निगम में सबसे कम 46.03 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जबकि वलसाड जिले के वापी में सबसे अधिक 72.29 प्रतिशत मतदान हुआ। अहमदाबाद नगर निगम में मतदान प्रतिशत 51.81 रहा। ग्रामीण निकायों में आदिवासी बहुल नर्मदा जिले में सर्वाधिक 84.49 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जबकि पोरबंदर जिला पंचायत में सबसे कम 50.80 प्रतिशत मतदान हुआ था। मतदान शांतिपूर्ण रहा और किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।
गुजरात में नए बनाए गए 9 नगर निगमों में भी बीजेपी ने बाजी मार ली है। अभी तक घोषित परिणाम के अनुसार, सात नए निगमों पर बीजेपी ने कब्जा कर लिया है। पार्टी ने मोरबी, पोरबंदर, वापी, नाडियाड, नवसारी, मेहसाणा और सुरेंद्रनगर में जबर्दस्त प्रदर्शन किया है। 26 अप्रैल को हुए चुनाव में वापी में सबसे ज़्यादा 65.68 प्रतिशत वोटिंग हुई, जबकि पोरबंदर में सबसे कम 41.67 प्रतिशत वोट पड़े। मोरबी में सभी 52 सीटें बीजेपी को मिली हैं।
गुजरात के वडोदरा नगर निगम में कुल सीटों की संख्या 76 है। बीजेपी ने दो सीटें निर्विरोध जीत ली थीं। अभी तक मतगणना में वार्ड 8, 5, 7,16, 13, 10 के परिणाम घोषित किए गए हैं। इनमें वार्ड वार्ड 16 और वार्ड 1 को छोड़कर सभी में बीजेपी ने क्लीन स्वीप किया है। कांग्रेस को वार्ड 16 में दो और वार्ड 1 में एक सीट मिली हैं। पुष्पा वाघेला वार्ड एक में जीती हैं तो वहीं वार्ड 16 से चंद्रकांत श्रीवास्तव उर्फ भत्थू भाई अलका पटेल के साथ जीते हैं। वार्ड 1 में कांग्रेस के दिग्गज नेता नरेंद्र रावत की पत्नी अमी रावत की हार हुई है।
मेहसाणा की 52 में से 20 सीटों पर भाजपा की जीत
मेहसाणा नगर निगम की 52 में से 20 सीटों पर कमल खिल गया है, यहां भाजपा की बड़ी जीत मिली है। मेहसाणा नगर निगम के वार्ड नंबर एक, छह, सात, 10 और 11 में बीजेपी के उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है।
महानगरपालिका की 228 में से 212 पर बीजेपी का दबदबा
गुजरात के महानगरपालिका चुनाव नतीजों की बात करें तो कुल 1,044 सीटों में से 228 सीटों के रुझान सामने आ चुके हैं और इनमें बीजेपी ने 212 सीटों पर कब्जा जमाती दिख रही है, जबकि कांग्रेस को सिर्फ 14 सीटों से संतोष करना पड़ा है।
रिवाबा जडेजा की मेहनत रंग लाई, जामनगर के वार्ड नंबर एक में भाजपा जीती
जामनगर कॉर्पोरेशन,वार्ड नंबर 1 में कांग्रेस का गढ़ माना जाता था अब टूटा, BJP का पूरा पैनल जीता, वार्ड नंबर 1 में कांग्रेस के शहर अध्यक्ष दिगुभा जडेजा को करारी हार का सामना करना पड़ा। वार्ड नंबर 1 में BJP के नए उम्मीदवारों ने कांग्रेस का गढ़ तोड़ दिया, राज्य मंत्री रिवाबा जडेजा ने वार्ड नंबर 1 में BJP की जीत सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत की।
दोपहर 12 बजे तक के रिजल्ट जानिए
बीजेपी -313
कांग्रेस – 10
अन्य – 5
नगरपालिका रिजल्ट
बीजेपी -1031
कांग्रेस 154
अन्य 43
तालुका पंचायत
कुल सीट- 5234
बीजेपी -536
कांग्रेस 154
अन्य 43
जिला पंचायत
बीजेपी -121
कांग्रेस -15
अन्य- 10