ADVERTISEMENT
Monday, August 17, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

क्‍या सैलरी, पेंशन, भत्ते पर आज बनेगी बात?

UB India News by UB India News
April 13, 2026
in कारोबार, खास खबर
0
क्‍या सैलरी, पेंशन, भत्ते पर आज बनेगी बात?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

देश के करीब 1.19 करोड़ कर्मचारियों और पेंशनर्स को आठवें वेतन आयोग का इंतजार है. इस दिशा में गतिविधियों ने रफ्तार भी पकड़ी है. कर्मचारियों-पेंशनर्स के लिए आज यानी 13 अप्रैल, सोमवार का दिन बेहद महत्वपूर्ण है, क्‍योंकि आज ‘नेशनल काउंसिल ऑफ जॉइंट कंसल्टेटिव मशीनरी’ (NC-JCM) की ड्राफ्टिंग कमेटी की एक बेहद अहम बैठक होने जा रही है. इसी बैठक में सबसे बड़े एजेंडे के रूप में आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के लिए ‘साझा मेमोरेंडम’ (Common Memorandum) को अंतिम रूप दिया जाना है. ये मेमोरेंडम देश के लाखों कर्मचारियों की सैलरी, पेंशन, भत्ते और सेवा शर्तों का मुख्य आधार बन सकता है. आइए समझते हैं कि आज की बैठक में किन-किन मुद्दों पर बात होने वाली है.

1. मेमोरेंडम फाइनल: मांगों का ‘कॉकटेल’ तैयार

आज की बैठक में रेलवे, रक्षा (AIDEF) और अन्य क्षेत्रों के कर्मचारी प्रतिनिधि एक साथ बैठकर अपनी मांगों को साझा ज्ञापन में कलमबद्ध करेंगे. AIDEF के सी श्रीकुमार के अनुसार, इस बैठक में उन सभी प्रस्तावों को अंतिम रूप दिया जाएगा जिन्हें 8वें वेतन आयोग को सौंपा जाना है. इससे पहले 12 मार्च को हुई बैठक में इन प्रस्तावों की रूपरेखा तैयार की गई थी, जिसे आज अंतिम मुहर मिलेगी.

RELATED POSTS

बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत……..

कांग्रेस दफ्तर में पाप हुआ, सोनिया गांधी को कभी माफ नहीं करेगी जनता…

2. फिटमेंट फैक्टर: 3.25  पर ‘सैलरी में बंपर बढ़ोतरी’ की उम्‍मीद

कर्मचारियों के बीच सबसे ज्यादा चर्चा ‘फिटमेंट फैक्टर’ को लेकर है. यह वह जादुई आंकड़ा है जिससे कर्मचारी की बेसिक सैलरी तय होती है. 7वें वेतन आयोग में इसे 2.57 रखा गया था. कर्मचारी संगठन अब इसे बढ़ाकर 3.15 से 3.25 या उससे अधिक करने की पुरजोर मांग कर रहे हैं. यदि सरकार 3.25 का फिटमेंट फैक्टर मान लेती है, तो कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में जबरदस्त उछाल आएगा, जिससे एचआरए (HRA) और अन्य भत्ते भी अपने आप बढ़ जाएंगे.

3. महंगाई भत्ते (DA) का बेसिक सैलरी में मर्जर?

आज की बैठक में एक और क्रांतिकारी मुद्दे पर चर्चा हो सकती है- DA का बेसिक सैलरी में विलय (Merger). वर्तमान में महंगाई भत्ता 58% है, जो जल्द ही 60% के पार जा सकता है. संगठनों की मांग है कि महंगाई की मार को देखते हुए DA को बेसिक सैलरी का हिस्सा बना दिया जाए. अगर ऐसा होता है, तो ग्रेच्युटी, ट्रैवल अलाउंस (TA) और पेंशन के आंकड़ों में भारी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी.

NC-JCM (स्टाफ साइड) के सचिव शिव गोपाल मिश्रा ने आयोग से उन 9 अतिरिक्त बिंदुओं पर भी विचार करने का आग्रह किया है जो पहले प्रश्नावली में शामिल नहीं थे. 13 अप्रैल की इस महत्वपूर्ण कवायद के बाद, 24 अप्रैल 2026 को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में वेतन आयोग की अगली बड़ी बैठक निर्धारित है.

बता दें क‍ि 8वें वेतन आयोग का औपचारिक गठन 3 नवंबर 2025 को हुआ था. आयोग को अपनी सिफारिशें देने के लिए 18 महीने का समय दिया गया है. कर्मचारी संगठनों की उम्मीद है कि आयोग की सिफारिशें 1 जनवरी 2026 से लागू मानी जाएंगी. इस महीने 28 से 30 अप्रैल तक दिल्‍ली में आयोग की मीटिंग भी है, जिसमें कर्मचारी संगठनों और अन्‍य स्‍टेकहोल्‍डर्स के साथ बातचीत की जाएगी.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत……..

बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत……..

by UB India News
August 17, 2026
0

हसन महमूद और मेहदी हसन मिराज की घातक गेंदबाजी से बांग्लादेश ने पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट...

कांग्रेस दफ्तर में पाप हुआ, सोनिया गांधी को कभी माफ नहीं करेगी जनता…

कांग्रेस दफ्तर में पाप हुआ, सोनिया गांधी को कभी माफ नहीं करेगी जनता…

by UB India News
August 16, 2026
0

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वंदे मातरम् पर कांग्रेस पार्टी के रवैये पर सीधा हमला...

झारखंड में JPSC-JSSC धांधली पर आर-पार के मूड में अभ्यर्थी………

झारखंड में JPSC-JSSC धांधली पर आर-पार के मूड में अभ्यर्थी………

by UB India News
August 16, 2026
0

झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी की भर्ती परीक्षाओं में हुई कथित धांधली और अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का गुस्सा अब...

होर्मुज को लेकर आई अच्छी खबर, ईरान और ओमान के बीच पक्की हुई डील !

होर्मुज को लेकर आई अच्छी खबर, ईरान और ओमान के बीच पक्की हुई डील !

by UB India News
August 16, 2026
0

होर्मुज को लेकर ईरान और ओमान के बीच चल रही डील को लेकर अच्छी खबर आई है. बताया जा रहा...

पूरा क्यों नहीं गाया जाता था वंदे मातरम, किसने हटाए थे बाकी अंतरे?

पूरा क्यों नहीं गाया जाता था वंदे मातरम, किसने हटाए थे बाकी अंतरे?

by UB India News
August 16, 2026
0

बीते 15 अगस्त को देश ने अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया. इस दौरान पीएम मोदी से संबोधन से पहले राष्ट्रगीत...

Next Post
जेल जाने से बचे पवन खेड़ा , तेलंगाना हाईकोर्ट ने दी एक हफ्ते की अग्रिम जमानत ………….

पवन खेड़ा के मामले में सुप्रीम कोर्ट पहुंची असम सरकार.....

बंगाल में पांच मई को भाजपा बनेगी सरकार ………………

बंगाल में पांच मई को भाजपा बनेगी सरकार ..................

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend