ADVERTISEMENT
Thursday, July 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पीएम मोदी का राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर युवाओं के नाम खत…………..

UB India News by UB India News
January 25, 2026
in खास खबर, दिन विशेष
0
पीएम मोदी का राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर युवाओं के नाम खत…………..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

‘आज नेशनल वोटर्स-डे (National Voters Day) पर मैंने MY-Bharat के वॉलंटियर्स को एक पत्र लिखा है. इसमें मैंने उनसे आग्रह किया है कि जब हमारे आसपास का कोई युवा साथी पहली बार मतदाता के रूप में रजिस्टर्ड हो, तो हमें उस खुशी के मौके को मिलकर सेलिब्रेट करना चाहिए.’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्‍स पर ट्वीट कर ये अहम बात कही. 26 जनवरी समारोह से ठीक पहले MY-Bharat के वॉलंटियर्स को लिखे पत्र में पीएम मोदी ने कहा कि इस साल देश में आम चुनाव की शुरुआत के 75 वर्ष पूरे होने का उत्सव मनाया जा रहा है, और 1952 के चुनाव ने दुनिया को बताया कि लोकतांत्रिक भावना भारतीयों के स्वभाव में समाहित है.

वोटर में देश के भाग्य को बदलने की क्षमता

पीएम मोदी ने MY-Bharat के वॉलंटियर्स से कहा, “आपके मित्रों या रिश्तेदारों में कई ऐसे युवा हो सकते हैं जो पहली बार वोटर बन रहे हैं. उनके जीवन के लिए यह अत्यंत महत्वपूर्ण चरण है. पहली बार मतदाता बनने वालों का लोकतंत्र में इसलिए भरपूर स्वागत होना चाहिए क्योंकि उनके पास देश के भाग्य को बदलने की क्षमता है. आज मैं आप सभी से एक विशेष आवाहन करना चाहता हूं. जब आप या आपके आसपास का कोई युवा पहली बार मतदाता बने तो उसका उत्सव जरूर बनाएं। घर पर या फिर अपने मोहल्ले और अपार्टमेंट में मिठाई बताकर इसे बना सकते हैं.”

RELATED POSTS

राम मंदिर के नाम पर फर्जी रसीद ,गोपाल राव पर भी चढ़ावा चोरी की आंच!

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

स्कूल और कॉलेजों की भूमिका

प्रधानमंत्री मोदी ने देश में लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत बनाने में स्कूलों और कॉलेजों की भूमिका को अहम बताया. प्रधामंत्री ने अपने पत्र में लिखा, “हमारे स्कूल और कॉलेज लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त बनाने में एक नर्सरी की तरह अहम भूमिका निभाते हैं. मेरा आग्रह है कि वह अपने स्टूडेंट के पहली बार मतदाता बनने के अहम पड़ाव को सेलिब्रेट जरूर करें. इसके लिए ऐसे समारोह आयोजित किया जा सकते हैं, जहां नए वोटरों को सम्मानित किया जाए. इससे उन्हें यह एहसास होगा कि उनकी या नई जिम्मेदारी कितनी महत्वपूर्ण है. हमारे स्कूलों और कॉलेज के परिसर ऐसे अभियानों का केंद्र भी बन सकते हैं, जिनसे यह सुनिश्चित हो कि हर पत्र युवा वोटर के रूप में जरूर रजिस्टर्ड हो. हर साल 25 जनवरी यानि राष्ट्रीय मतदाता दिवस इन एक्टिविटीज के लिए एक उपयुक्त अवसर है.”

दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र

प्रधानमंत्री के मुताबिक, भारत को दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र कहा जाता है. दुनिया के लिए इतने बड़े स्केल पर इलेक्शन होना चुनाव प्रबंधन की दृष्टि से एक बड़ी उपलब्धि है. वहीं हमारे लिए यह प्रबंधन के अलावा लोकतंत्र का एक भव्य उत्सव है, जहां हम सभी वोटर के रूप में इसे मिलकर सेलिब्रेट करते हैं. इसीलिए ये बेहद ज़रूरी है मतदाता अपने विशेषाधिकार के महत्व को समझें, क्योंकि ये अधिकार एक बड़ी जिम्मेदारी भी है. मतदान एक संवैधानिक अधिकार है जो भारत के भविष्य में उसके नागरिकों की भागीदारी का प्रतीक है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या है अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावे के गबन का पूरा मामला………………

राम मंदिर के नाम पर फर्जी रसीद ,गोपाल राव पर भी चढ़ावा चोरी की आंच!

by UB India News
July 8, 2026
0

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस ने आरोपियों से मंदिर की फर्जी चंदे की...

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

by UB India News
July 8, 2026
0

भारत के रक्षा क्षेत्र के लिए मंगलवार एक अहम दिन बनकर आया। दरअसल, इंडोनेशिया ने भारत से उसकी ब्रह्मोस मिसाइल...

मुनीर के मंसूबे नाकाम होंगे………………

मुनीर के मंसूबे नाकाम होंगे………………

by UB India News
July 8, 2026
0

पाकिस्तान एक बार फिर भारत के एक्शन से बौखला गया है. भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद सिंधु जल...

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

by UB India News
July 8, 2026
0

इंग्लैंड ने तीसरे टी-20 मैच में भारत को 125 रन से हरा दिया। यह टी-20 में भारत की सबसे बड़ी...

FIFA World Cup 2026 :क्या इजिप्ट के साथ हुई बेईमानी…

FIFA World Cup 2026 :क्या इजिप्ट के साथ हुई बेईमानी…

by UB India News
July 8, 2026
0

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अर्जेंटीना क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है, लेकिन राउंड ऑफ 16 में हुआ उनका मैच...

Next Post
यह ट्रंप का पीस बोर्ड है, क्या इस तरह के मंच से संभव है विश्व शांति?

यह ट्रंप का पीस बोर्ड है, क्या इस तरह के मंच से संभव है विश्व शांति?

राहुल गांधी और कांग्रेस का सच उजागर… शकील अहमद के बयान को लेकर BJP हुई हमलावर

राहुल गांधी और कांग्रेस का सच उजागर… शकील अहमद के बयान को लेकर BJP हुई हमलावर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend