ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पूरे बिहार में आज कोल्ड-डे का अलर्ट; 37 जिलों का न्यूनतम तापमान 10°C के नीचे

UB India News by UB India News
January 9, 2026
in पटना, स्वास्थ
0
बिहार में अबतक का सबसे घना कोहरा, 3 जिलों का तापमान 10°C से नीचे , 23 जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट

RELATED POSTS

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
कड़ाके की ठंड ने बिहार के लोगों की हालत खराब कर रखी है. पिछले कई दिनों से पहाड़ों से आ रही सर्द हवाओं ने पूरे राज्य को अपनी चपेट में ले लिया है. इससे ठिठुरन बढ़ गई है और जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है. पटना सहित कई जिलों में धूप तो निकल रही है, लेकिन उसमें गर्माहट महसूस नहीं हो रही. उधर, लगातार दूसरे दिन भागलपुर में रात का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया. हालात ऐसे हैं कि जम्मू, मसूरी सहित पहाड़ी इलाकों जैसी सर्दी का अहसास भागलपुर में हो रहा है. मधुबनी को छोड़कर 37 जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के नीचे पहुंच गया है।
हालांकि, बिहार के लोगों को जिस राहत का इंतजार था, उसकी उम्मीद अब दिखाई देने लगी है. अगर मौसम में अचानक कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ, तो कल से अगले कुछ दिनों तक राज्य के आधे हिस्से में ठंड से राहत मिलने की संभावना है. आईएमडी के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार दक्षिण बिहार के सभी जिलों में अगले कुछ दिनों तक न तो कोल्ड डे और न ही घने कोहरे को लेकर कोई चेतावनी जारी की गई है लेकिन रात के तापमान में अभी टीम डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट होने की उम्मीद है.

पिछले 24 घंटे में शेखपुरा, छपरा, किशनगंज और गयाजी में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, 4.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ भागलपुर सबसे ठंडा जिला रिकॉर्ड किया गया। समस्तीपुर का तापमान 5.6 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने आज पूरे बिहार में कोहरे और कोल्ड-डे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के कई जिलों में सुबह से ही घना कोहरा छाया है। पटना में कोहरे के चलते विजिबिलिटी 50m है। राजधानी के कई इलाकों में ओस की बारिश हुई। गुरुवार को पटना का न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री दर्ज किया गया। कोहरे के कारण पटना एयरपोर्ट से बुधवार को इंडिगो की 5 जोड़ी फ्लाइट रद्द हो गई, जबकि 22 जोड़ी लेट रहीं। इधर, बक्सर में घने कोहरे के कारण दो ट्रकों के बीच टक्कर हो गई। हादसे में खलासी और ड्राइवर की मौत हो गई है। हादसा NH-319 पर नवानगर थाना क्षेत्र के कड़सर गांव के पास सुबह 6 बजे हुआ है।

कल से अगले एक हफ्ते तक राहत मिलने की उम्मीद 
फिलहाल के पूर्वानुमान के अनुसार कल से 11 जनवरी की सुबह तक उत्तर बिहार सभी जिलों कोल्ड डे और घना कोहरा रहने का पूर्वानुमान है. इसलिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है लेकिन पटना, गयाजी, भागलपुर, बक्सर सहित दक्षिण बिहार के सभी जिलों में कोई चेतावनी जारी नहीं है. इसका मतलब यह है कि रोज के मुकाबले इस दिन कोहरे और कोल्ड डे का असर कम रहेगा.
12 जनवरी की सुबह तक सिर्फ पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान और सारण में घना कोहरा रहने का पूर्वानुमान है. शेष सभी जिलों में लोगों को राहत मिल सकती है.
13 जनवरी की सुबह तक हिमालय के तराई वाले जिले जैसे पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, और किशनगंज में घना कोहरा रह सकता है जबकि शेष सभी जिलों में लोगों को राहत मिलेगी. कोई अलर्ट जारी नहीं है.
14 जनवरी की सुबह तक उत्तर बिहार सभी जिलों में कोहरा जबकि दक्षिण बिहार के जिलों में लोगों को राहत मिलेगी.
भागलपुर में जमा देने वाली ठंड, अभी और होगी कमी 
भागलपुर के सबौर में लगातार दूसरे दिन जमा देने वाली ठंड महसूस हुई. 06 जनवरी को रात का तापमान 4.6°C जबकि 07 जनवरी को 4.4°C दर्ज हुआ. शेष सभी जिलों का न्यूनतम तापमान 10°C या इससे नीचे ही बना रहा. मंगलवार के मुकाबले बुधवार को रात के तापमान में कोई खास बदलाव नहीं देखने को मिला. हालांकि, आईएमडी का कहना है कि अगले चार दिनों तक रात के तापमान में गिरावट का दौर जारी रहेगा. अभी 3°C तक तापमान लुढ़क सकता है. यानी, दक्षिण बिहार के जिलों में दिन के समय तो राहत मिल सकती है लेकिन रातें चिल चिल वाली होगी.

अगले 3 तीनों तक ठंड से राहत नहीं

मौसम विभाग के वैज्ञानिक के अनुसार, उत्तर भारत में बने पश्चिमी विक्षोभ और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का असर मैदानी राज्यों तक पहुंच रहा है। इसके कारण ठंडी पछुआ हवा प्रदेश में आ रही है। यह हवा ठंडक लिए आ रही है। इससे न्यूनतम तापमान सामान्य तापमान से नीचे रिकॉर्ड की जा रही है। अगले 3 से 4 दिनों तक ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है। पछुआ हवा के कारण धूप निकलने के बावजूद ठिठुरन महसूस हो रही है।

30KM/H की रफ्तार से चल सकती हवा

मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक के अनुसार, आज कई जिलों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलने की संभावना है। इस हवा के कारण कनकनी और ज्यादा बढ़ेगी। खुले इलाकों, खेतों और हाईवे पर ठंड का असर ज्यादा रहेगा। मौसम विभाग ने खास तौर पर बुजुर्गों, छोटे बच्चों और पहले से बीमार लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी है।

प्रमुख शहरों का तापमान और AQI
शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान AQI
पटना 16.2 9.8 196
मुजफ्फरपुर 15.2 9.1 160
गयाजी 16.8 6 159
पूर्णिया 17.2 8.1 165
भागलपुर 16.8 4.4 144
नोट- ये आंकड़े बुधवार के हैं.

पांच जोड़ी फ्लाइट कैंसिल, 22 लेट

पटना मौसम खराब होने से बुधवार को इंडिगो की पांच जोड़ी फ्लाइट रद्द हो गई, जबकि 11 जोड़ी लेट रहीं। रद्द होने वाली फ्लाइट में दो दिल्ली, दो कोलकाता और एक मुंबई की थी। ये फ्लाइट पटना के मौसम की वजह से रद्द नहीं हुई। पहली फ्लाइट एअर इंडिया की दिल्ली से समय से पहले ही आ गई थी। पिछले 15 दिनों में घना कोहरा की वजह से 84 विमान कैंसिल, जबकि 322 लेट रही। सबसे अधिक इंडिगो के विमान रद्द हुए, लेट रहे या डायवर्ट हुए।

7 ट्रेनें लेट रहीं

बुधवार को सात ट्रेनें भी लेट पहुंचीं। हावड़ा से पटना आने वाली 12023 पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस 1 घंटा 37 मिनट विलंब से आई। फरक्का एक्सप्रेस 3 घंटे, विभूति एक्सप्रेस 1 घंटा, मगध एक्सप्रेस 3 घंटे, ब्रह्मपुत्र मेल 4 घंटे और देवघर-पटना मेमू 2 घंटे लेट आई। वहीं पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस को परिचालन कारणों से रद्द कर दिया गया।

जानिए पटना में कैसा रहेगा मौसम

राजधानी पटना में भी ठंड का असर दिख रहा है। सुबह और देर रात घना कोहरा छाए रहने की संभावना है, जिससे विजिबिलिटी कम हो सकती है। दिन के तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं होगी और ठंडी हवा के कारण ठिठुरन बनी रहेगी। पटना में 20–25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवा चलेगी, जिससे कोल्ड डे जैसी स्थिति बनी रह सकती है।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

by UB India News
July 27, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार के पहले 100 दिनों में कई महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लिए गए। अब सरकार...

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी शीर्ष नेतृत्व ने अपने सभी दिग्गज प्रचारकों को मैदान में उतारा है। ये चुनाव सम्राट चौधरी...

बांकीपुर चुनाव में JDU कम इंट्रेस्ट ले रही?

बांकीपुर चुनाव में JDU कम इंट्रेस्ट ले रही?

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर की जंग की चिंता अब नीतीश कुमार को भी सताने लगी है। उन्होंने अपने सीनियर नेताओं को बुला लिया।...

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री……….

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री……….

by UB India News
July 27, 2026
0

भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री हो गई है। भरत के परिजनों ने वोटिंग के...

Next Post
भारत और रूस की दोस्ती से बिलबिलाया अमेरिका, हथियारों की खरीद पर जता रहा आपत्ति

भारत पर क्‍या लगने जा रहा 500 फीसदी टैरिफ ?

क्या जामा मस्जिद के बाहर भी चलेगा बुलडोजर?

क्या जामा मस्जिद के बाहर भी चलेगा बुलडोजर?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend