ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

एशिया पावर इंडेक्स 2025 में भारत को मिला प्रमुख शक्ति का दर्जा…………

UB India News by UB India News
November 30, 2025
in अवार्ड, केंद्रीय राजनीती, खास खबर
0
एशिया पावर इंडेक्स 2025 में भारत को मिला प्रमुख शक्ति का दर्जा…………
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

ऑस्ट्रेलिया स्थित थिंक टैंक लोवी इंस्टीट्यूट द्वारा जारी एशिया पावर इंडेक्स 2025 में भारत ने एक बार फिर एशिया की ‘प्रमुख शक्ति’ (मेजर पावर) का दर्जा हासिल किया है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शक्तिशाली होते नये भारत का प्रतीक है। भारत ने एशिया के टॉप 27 देशों की सूची में तीसरे स्थान हासिल किया है और उसने महत्वपूर्ण 40 अंकों का बेंचमार्क फिर हासिल कर लिया है। भारत का कुल स्कोर 100 में से 40.0 अंक रहा, जो पिछले संस्करण की तुलना में 0.9 अंक यानी 2% की वृद्धि है।

अमेरिका को मिला पहला मुकाम

एशिया पावर इंडेक्स 2025 की सूची में अमेरिका पहले और चीन दूसरे स्थान पर है। इसके बाद भारत ने तीसरा स्थान हासिल किया है। भारत के बाद जापान इस सूची में चौथे और रूस 5वें पायदान पर है। पाकिस्तान को टॉप-10 में भी जगह नहीं मिली है। जबकि थाईलैंड जैसे देश ने भी 10वां स्थान हासिल किया है। इससे पाकिस्तान की खस्ताहाली का अंदाजा लगाया जा सकता है।

RELATED POSTS

मन की बात का आज 136वां एपिसोड, PM मोदी ने कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को किया याद

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

भारत को क्यों मिला ये मुकाम

लोवी इंस्टीट्यूट की रिपोर्ट के अनुसार भारत की इस प्रगति के पीछे मजबूत आर्थिक वृद्धि, बढ़ते अंतरराष्ट्रीय साझेदारी और सांस्कृतिक प्रभाव का वैश्विक विस्तार प्रमुख कारण हैं। आठ प्रमुख मानदंडों पर आधारित इस इंडेक्स में भारत आर्थिक क्षमता और भविष्य के संसाधनों में भी तीसरे स्थान पर है, जो एशिया की सबसे गतिशील अर्थव्यवस्थाओं में से एक होने की पुष्टि करता है। खास बात यह है कि आर्थिक क्षमता में भारत ने जापान को पीछे छोड़ते हुए तीसरा स्थान हासिल किया है। इसमें घरेलू निवेश में वृद्धि और विविध व्यापारिक संबंधों ने बड़ी भूमिका निभाई है।

लगातार मजबूत हो रहा भारत का इंडेक्स

भारत का इंडेक्स पिछले कुछ वर्षों से लगातार मजबूत हो रहा है। इंडेक्स के शुरू होने के बाद पहली बार भारत ने आर्थिक संबंधों में भी सुधार किया और नौवें स्थान पर पहुंच गया, जो क्षेत्रीय बाजारों में भारत के बढ़ते एकीकरण को दर्शाता है। वहीं सांस्कृतिक प्रभाव में सबसे बड़ी वार्षिक वृद्धि (+2.8 अंक) दर्ज की गई है, जो भारतीय सिनेमा, प्रौद्योगिकी और डिजिटल कूटनीति के बढ़ते वैश्विक प्रभाव को रेखांकित करती है। इसके अलावा सैन्य क्षमता में +2.8, कूटनीतिक प्रभाव में +0.5 और आर्थिक क्षमता में +1.0 अंक की बढ़ोतरी हुई है, जो शक्ति के सभी आयामों में भारत के व्यापक उभार को दिखाती है।

भारत दृढ़ता से सकारात्मक

रिपोर्ट कहती है कि भारत का कुल प्रक्षेप पथ अभी भी दृढ़ता से सकारात्मक है। हालांकि ‘पावर गैप’ (संभावित और वास्तविक प्रभाव के बीच का अंतर) अभी भी भविष्य में सुधार की गुंजाइश दिखाता है। कुल मिलाकर, एशिया पावर इंडेक्स 2025 हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारत को एक आत्मविश्वासी रणनीतिक एवं आर्थिक महाशक्ति के रूप में चित्रित करता है। लोवी इंस्टीट्यूट के अनुसार, सांस्कृतिक, सैन्य और आर्थिक मोर्चों पर भारत की निरंतर प्रगति न केवल पुनरुत्थान बल्कि एशियाई व्यवस्था में केंद्रीय शक्ति बनने की नई गति को दर्शाती है।

 

एशिया पावर इंडेक्स 2025 में शामिल दुनिया के टॉप-5 देशों की सूची

1.संयुक्त राज्य अमेरिका
81.5 (अनुमानित)

समग्र शक्ति में अग्रणी, लेकिन क्षेत्रीय प्रभाव में गिरावट।

2.चीन
72.0 (अनुमानित)
आर्थिक और सैन्य वृद्धि से अमेरिका के साथ अंतर कम।

3.भारत

40.0
आर्थिक क्षमता में जापान को पीछे छोड़ा; सैन्य (+2.8) और सांस्कृतिक (+2.8) प्रभाव में तेजी।

4.जापान

38.0 (अनुमानित)
आर्थिक मजबूती, लेकिन सैन्य और कूटनीतिक चुनौतियां।

5. रूस
35.0 (अनुमानित)
सैन्य शक्ति मजबूत, लेकिन आर्थिक प्रतिबंधों से प्रभावित।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मन की बात में PM मोदी का वैज्ञानिक ताकत और अंतरिक्ष उपलब्धियों पर जोरदार संदेश ………………..

मन की बात का आज 136वां एपिसोड, PM मोदी ने कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को किया याद

by UB India News
July 26, 2026
0

पीएम मोदी ने रविवार को 'मन की बात' के 136वें एपिसोड को संबोधित किया। उन्होंने सबसे पहले कारगिल विजय दिवस...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल...

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

by UB India News
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब महीने भर से चल रहा काक्रोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब राष्ट्रव्यापी विस्तार ले...

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

Next Post
श्रीलंका में चक्रवाती तूफान दित्वा के चलते 123 लोगों की मौत

श्रीलंका में चक्रवाती तूफान दित्वा के चलते 123 लोगों की मौत

बिहार में 2-13 फरवरी तक होगी इंटर और 17 से 25 फरवरी तक होगी मैट्रिक की परीक्षा

बिहार में 2-13 फरवरी तक होगी इंटर और 17 से 25 फरवरी तक होगी मैट्रिक की परीक्षा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend