ADVERTISEMENT
Friday, July 17, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राम मंदिर की धर्म ध्वजा में ॐ, सूर्य और कोविदार वृक्ष का क्या है महत्व ?

UB India News by UB India News
November 26, 2025
in अध्यात्म
0
राम मंदिर की धर्म ध्वजा में ॐ, सूर्य और कोविदार वृक्ष का क्या है महत्व ?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भगवान राम की नगरी अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र में इन दिनों मंत्रों और जयश्रीराम के जयकारों से गुंजायमान है. धर्म-कर्म के मर्मज्ञों द्वारा तमाम तरह की पूजा-अर्चना और हवन आदि के बाद अब वह शुभ घड़ी आ गई है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भगवान राम के भव्य मंदिर में धर्म ध्वजा को फहराएंगे. राम मंदिर के शिखर पर जिस केसरिया रंग की धर्म ध्वजा को फहराया जाएगा उसमें ॐ, सूर्यदेव और कोविदार वृक्ष का चित्र अंकित है. इन तीनों ही चिन्हों का क्या कुछ धार्मिक महत्व है, आइए इसे विस्तार से जानते हैं.

सूर्यवंशी थे भगवान राम

राम मंदिर के ध्वज पर बने यदि प्रत्यक्ष देवता सूर्य की बात करें तो इन्हें स्वयं नारायण माना जाता है. हिंदू मान्यता के अनुसार भगवान राम सूर्यवंशी थे. सूर्य देवता के पुत्र वैवस्वत मनु से यह सूर्यवंश प्रारंभ हुआ था. मान्यता है कि अयोध्या में जब रामलला का जन्म हुआ तो सूर्य का रथ रुक गया था और एक महीने तक रात नहीं हुई. रामायण काल में भगवान श्री राम के द्वारा भगवान सूर्य की साधना करने का उल्लेख मिलता है. मान्यता है कि भगवान राम ने रावण पर विजय पाने से पहले महर्षि अगस्त्य की सलाह पर सूर्य देव की विशेष पूजा-अर्चना की थी.

RELATED POSTS

CM ने सड़क पर लगाया झाड़ू, रथ की रस्सी खींची,हरे रामा-हरे कृष्णा से गूंजी राजधानी

चढ़ावा चोरी : धर्म और नैतिकता के बीच के अंतर को समझने की आवश्यकता है …………………..

Latest and Breaking News on NDTV

ॐ से होता है ईश्वर से जुड़ाव

सनातन शब्द में ॐ को अत्यंत ही शुभ और पवित्र शब्द माना गया है. यह हिंदू धर्म में उन शुभ प्रतीकों में से एक है, जिसके प्रभाव से स्थान विशेष पर सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है. सनातन परंपरा में प्रत्येक देवी-देवता के मंत्र के पहले इसका उच्चारण किया जाता है. हिंदू मान्यता के अनुसार ॐ सिर्फ शब्द नहीं बल्कि इसमें पूरे ब्रह्मांड का ज्ञान समाहित है. ॐ को ईश्वर सभी स्वरूपों को संयुक्त रूप मानकर जब इसका विशेष रूप से उच्चारण किया जाता है तो मन को आत्मिक शांति मिलती है. यह परमपिता परमेशवर से जुड़ाव का सबसे सशक्त माध्यम है.

अयोध्या का राजचिन्ह है कोविदार वृक्ष

राम मंदिर की धर्म ध्वजा पर बने कोविदार वृक्ष का वर्णन पौराणिक ग्रंथों में मिलता है. यह पावन वृक्ष त्रेतायुग में अयोध्या का राजवृक्ष था, जिसे उस समय ध्वज पर अंकित किया जाता था. मान्यता है कि जब भगवान राम, लक्ष्मण और माता सीता वनवास के लिए निकल गये तो पीछे-पीछे भरत सेना लेकर उन्हें वापस बुलाने पहुंचते हैं. भगवान राम अचानक कुटिया के बाहर कहीं दूर से शोर आने का कारण लक्ष्मण से पूछते हैं तो वे उत्तर की ओर से आ रही सेना के ध्वज पर बने कोविदार वृक्ष को देख कर जान जाते हैं कि अयोध्या की सेना है.

 

 

कोविदार को पहला हाइब्रिड पेड़ माना जाता है, जिसे पौराणिक काल में कश्यप ऋषि ने बनाया था. मान्यता है कि उन्होंने इसे पारिजात और मंदार को मिलाकर तैयार किया था. इस पेड़ में बैंगनी रंग के फूल निकलते हैं. तकरीबन 15 से 25 मीटर ऊंचाई वाले कोविदार का आयुर्वेद में काफी महत्व माना जाता है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

CM ने सड़क पर लगाया झाड़ू, रथ की रस्सी खींची,हरे रामा-हरे कृष्णा से गूंजी राजधानी

CM ने सड़क पर लगाया झाड़ू, रथ की रस्सी खींची,हरे रामा-हरे कृष्णा से गूंजी राजधानी

by UB India News
July 17, 2026
0

पटना में इस्कॉन मंदिर से भव्य रथयात्रा निकाली गई। भगवान जगन्नाथ, भाई बलदेव और बहन सुभद्रा 40 फीट ऊंचे हाइड्रोलिक...

प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ : मंदिर भी बना, अयोध्या भी बदली ,भारत ने सांस्कृतिक आत्मविश्वास पाया है…………

चढ़ावा चोरी : धर्म और नैतिकता के बीच के अंतर को समझने की आवश्यकता है …………………..

by UB India News
July 16, 2026
0

भारतीय क्या स्वभाव से ही भ्रष्ट होते हैं? ऐसे भ्रष्ट कि भगवान राम तक को न बख्शें। दशकों से लोग...

आज इस्कॉन मंदिर से निकलेगी प्रभु जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा

आज इस्कॉन मंदिर से निकलेगी प्रभु जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा

by UB India News
July 17, 2026
0

पटना इस्कॉन से आज प्रभु जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी। दोपहर 1 बजे विशेष पूजा और महाआरती होगी। दोपहर...

जगन्नाथ रथ यात्रा : आस्था, समरसता और गतिशील जीवन का महापर्व…………

जगन्नाथ रथ यात्रा : आस्था, समरसता और गतिशील जीवन का महापर्व…………

by UB India News
July 17, 2026
0

पुरी में भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की वार्षिक रथ यात्रा गुरुवार से शुरू हो रही है। तीनों...

रथयात्रा निकलने के बाद किस दिन होगी हेरा पंचमी की रस्म?

रथयात्रा निकलने के बाद किस दिन होगी हेरा पंचमी की रस्म?

by UB India News
July 14, 2026
0

जगन्नाथ रथ यात्रा का हिंदू धर्म में खास महत्व है. हर साल यह भव्य यात्रा आषाढ़ महीने के शुक्ल पक्ष...

Next Post
राम मंदिर के शिखर पर फहरी धर्म ध्वजा, पीएम मोदी ने जोड़े हाथ, ऐतिहासिक पलों की गवाह बनी रामनगरी

राम मंदिर के शिखर पर फहरी धर्म ध्वजा, पीएम मोदी ने जोड़े हाथ, ऐतिहासिक पलों की गवाह बनी रामनगरी

राजनीति में सिर्फ आवास बदलना नहीं होता, बल्कि सत्ता, प्रभाव और पहचान के परिवर्तन का संकेत होता है………………

राजनीति में सिर्फ आवास बदलना नहीं होता, बल्कि सत्ता, प्रभाव और पहचान के परिवर्तन का संकेत होता है..................

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend