ADVERTISEMENT
Thursday, July 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कश्मीर में पाकिस्तान का नेटवर्क, 120 जगह छापे

UB India News by UB India News
November 10, 2025
in खास खबर
0
कश्मीर में पाकिस्तान का नेटवर्क, 120 जगह छापे
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में दो पुलिस अधिकारियों को आतंकवादियों से संबंध रखने और उनकी मदद करने के आरोप में बर्खास्त कर दिया गया है। बर्खास्त अधिकारियों की पहचान अब्दुल लतीफ और मोहम्मद अब्बास के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, अब्दुल लतीफ आतंकवादियों के संपर्क में था और उनका सपोर्ट कर रहा था। FIR दर्ज की गई है और वह फिलहाल डोडा जेल में बंद है। वहीं दूसरे अधिकारी के खिलाफ 4 FIR दर्ज हैं।

RELATED POSTS

तीन पड़ाव, एक संदेश: हिंद-प्रशांत में बढ़ती कूटनीतिक ताकत………………

विश्वकप में अब शुरू होगा क्वार्टर फाइनल राउंड, अंतिम-आठ टीमों का एनालिसिस

कश्मीर में आतंक नेटवर्क को तोड़ने के लिए सुरक्षा एजेंसियों ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की। जम्मू-कश्मीर पुलिस, काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर और नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) की संयुक्त टीमों ने 120 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की थी। छापों के दौरान मोबाइल फोन, सिम कार्ड, डिजिटल डिवाइस और अन्य सामग्री जब्त की गई थी।

जम्मू-कश्मीर पुलिस, काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर और नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) की संयुक्त टीमों ने कश्मीर में 120 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की।
जम्मू-कश्मीर पुलिस, काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर और नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) की संयुक्त टीमों ने कश्मीर में 120 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की।

जांच एजेंसियों के मुताबिक, यह ऑपरेशन खास खुफिया इनपुट के आधार पर किया गया। जानकारी मिली थी कि जेल में बंद और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में बैठे आतंकियों के रिश्तेदार बडगाम, कुलगाम और शोपियां जैसे दूरदराज इलाकों से उनके संपर्क में हैं। इन पर भारत में पाकिस्तान का प्रोपेगेंड फैलाने का आरोप है।

गांदरबल में 60 से ज्यादा घरों की तलाशी ली गई। ये घर या तो जेल में बंद आतंकियों के या फिर पाक में सक्रिय आतंकियों के परिजनों के हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘हमारा मकसद आतंकियों से संपर्क की कड़ी तोड़ना, प्रोपगेंडा फैलाने वाले माध्यम बंद करना और फंडिंग की कड़ियां उजागर करना है।’

आतंकियों के मददगारों के घर छापा, 2 बड़ी बातें…

  • जांच एजेंसियों ने बताया कि जब्त किए गए डिवाइसों को अब फॉरेंसिक जांच, डिक्रिप्शन और डेटा माइनिंग के लिए भेजा जाएगा। इससे यह पता लगाया जाएगा कि संदिग्ध सिर्फ संपर्क में थे या आतंकियों की भर्ती, पनाह देने या फंडिंग में भी शामिल थे।
  • संदिग्धों के सोशल मीडिया अकाउंट्स और बैंक ट्रांजैक्शन्स की भी जांच होगी। उनके यात्रा और कॉल रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। अगर जांच में नए सुराग मिलते हैं, तो और छापे और पूछताछ भी की जा सकती है।
गांदरबल में 60 से ज्यादा घरों की तलाशी ली गई। ये घर या तो जेल में बंद आतंकियों के या फिर पाक में सक्रिय आतंकियों के परिजनों के हैं।
गांदरबल में 60 से ज्यादा घरों की तलाशी ली गई। ये घर या तो जेल में बंद आतंकियों के या फिर पाक में सक्रिय आतंकियों के परिजनों के हैं।

घुसपैठ की कोशिश नाकाम, दो आतंकी ढेर

दूसरी ओर, कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो अज्ञात आतंकियों को सेना ने मार गिराया। यह कार्रवाई शुक्रवार को मिली खुफिया जानकारी के आधार पर की गई।

केरन सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश की सूचना मिलने के बाद ऑपरेशन शुरू किया गया। इस दौरान सतर्क जवानों ने संदिग्ध गतिविधि देखी और उन्हें ललकारा। जवाब में आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दो आतंकियों को मार गिराया।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

तीन पड़ाव, एक संदेश: हिंद-प्रशांत में बढ़ती कूटनीतिक ताकत………………

तीन पड़ाव, एक संदेश: हिंद-प्रशांत में बढ़ती कूटनीतिक ताकत………………

by UB India News
July 9, 2026
0

ऐसे समय में, जब हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन की बढ़ती आक्रामकता छोटे और मझोले देशों को नए रणनीतिक साझेदार तलाशने...

विश्वकप में अब शुरू होगा क्वार्टर फाइनल राउंड, अंतिम-आठ टीमों का एनालिसिस

विश्वकप में अब शुरू होगा क्वार्टर फाइनल राउंड, अंतिम-आठ टीमों का एनालिसिस

by UB India News
July 9, 2026
0

फीफा विश्व कप 2026 अब अपने निर्णायक चरण में पहुंच चुका है। 48 टीमों के साथ शुरू हुए इस टूर्नामेंट...

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

सुप्रीम कोर्ट करेगा फैसला ,धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को OBC आरक्षण या नहीं?

by UB India News
July 9, 2026
0

इस्लाम धर्म अपनाने वाले लोगों को पिछड़ा वर्ग (OBC) आरक्षण का लाभ मिलेगा या नहीं, इस पर अब सुप्रीम कोर्ट...

नए अवसर से कहीं अधिक चुनौतियां…………

नए अवसर से कहीं अधिक चुनौतियां…………

by UB India News
July 9, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इंडोनेशिया दौरा भारत की ‘ऐक्ट ईस्ट’ नीति और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बढ़ती रणनीतिक सक्रियता का महत्वपूर्ण...

क्या चंपत राय को उनका अहंकार ले डूबा?

धीरज धर्म मित्र अरु नारी, आपद काल परिखिअहिं चारि……………….

by UB India News
July 9, 2026
0

श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट विवाद में सबसे बड़े सवाल महासचिव चंपत राय व अनिल मिश्रा को लेकर उठे, अब दोनों का...

Next Post
जब वापस लौटूंगा तो बात करूंगा- कांग्रेस के अपने सहयोगियों के तंज पर शशि थरूर का जवाब

नेहरू को केवल चीन युद्ध, आडवाणी को रथ यात्रा से न आंकें..

देश में आतंकी हमले की साजिश नाकाम, गुजरात ATS ने ISIS के 3 टेररिस्ट को किया गिरफ्तार

देश में आतंकी हमले की साजिश नाकाम, गुजरात ATS ने ISIS के 3 टेररिस्ट को किया गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend