ADVERTISEMENT
Thursday, July 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

दिल्ली एयरपोर्ट पर तकनीकी खराबी से 100 फ्लाइट्स डिले

UB India News by UB India News
November 8, 2025
in खास खबर, परिवहन
0
दिल्ली एयरपोर्ट पर तकनीकी खराबी से 100 फ्लाइट्स डिले
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGIA) पर शुक्रवार सुबह अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला, जब एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) सिस्टम में आई तकनीकी खराबी के कारण 100 से ज्यादा उड़ानें देरी से रवाना हुईं। देश के सबसे व्यस्त हवाई अड्डे पर उड़ानों की रफ्तार अचानक थम जाने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

सूत्रों के मुताबिक, एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में गुरुवार शाम से ही तकनीकी समस्या चल रही थी, जो शुक्रवार सुबह तक बनी रही। इस वजह से उड़ानों के लिए जरूरी फ्लाइट प्लान ऑटोमैटिक तरीके से प्राप्त नहीं हो पा रहे थे। आमतौर पर ये जानकारी ‘ऑटोमैटिक मैसेज स्विचिंग सिस्टम’ (AMSS) के जरिए ‘ऑटो ट्रैक सिस्टम’ (AMS) को भेजी जाती है, लेकिन सिस्टम में आई गड़बड़ी के कारण यह प्रक्रिया बाधित हो गई।

RELATED POSTS

तीन पड़ाव, एक संदेश: हिंद-प्रशांत में बढ़ती कूटनीतिक ताकत………………

विश्वकप में अब शुरू होगा क्वार्टर फाइनल राउंड, अंतिम-आठ टीमों का एनालिसिस

इस स्थिति पर दिल्ली एयरपोर्ट प्राधिकरण ने बयान जारी करते हुए कहा कि एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में तकनीकी समस्या के कारण इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ानों में देरी हो रही है। हमारी टीम सभी संबंधित एजेंसियों, जिसमें DIAL भी शामिल है, के साथ मिलकर इसे जल्द से जल्द ठीक करने में जुटी है। यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी उड़ानों की नवीनतम जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइंस से संपर्क बनाए रखें। असुविधा के लिए हमें खेद है।

फ्लाइट देरी से बढ़ी परेशानी

हालात को संभालने के लिए एयर ट्रैफिक कंट्रोलर अब फ्लाइट प्लान्स को मैन्युअल तरीके से तैयार कर रहे हैं, जिससे काफी समय लगता है। इसकी वजह से कई उड़ानें शेड्यूल से काफी देर बाद टेकऑफ कर पा रही हैं। उड़ानों की देरी के चलते रनवे पर एयर ट्रैफिक बढ़ गया है और हवाई अड्डे पर भीड़ बढ़ने लगी है। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट Flightradar24.com के अनुसार, दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली फ्लाइट्स में औसतन 50 मिनट तक की देरी हो रही है। वहीं, यात्रियों को बार-बार गेट बदलने और लंबे इंतजार के कारण काफी असुविधा झेलनी पड़ी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

तीन पड़ाव, एक संदेश: हिंद-प्रशांत में बढ़ती कूटनीतिक ताकत………………

तीन पड़ाव, एक संदेश: हिंद-प्रशांत में बढ़ती कूटनीतिक ताकत………………

by UB India News
July 9, 2026
0

ऐसे समय में, जब हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन की बढ़ती आक्रामकता छोटे और मझोले देशों को नए रणनीतिक साझेदार तलाशने...

विश्वकप में अब शुरू होगा क्वार्टर फाइनल राउंड, अंतिम-आठ टीमों का एनालिसिस

विश्वकप में अब शुरू होगा क्वार्टर फाइनल राउंड, अंतिम-आठ टीमों का एनालिसिस

by UB India News
July 9, 2026
0

फीफा विश्व कप 2026 अब अपने निर्णायक चरण में पहुंच चुका है। 48 टीमों के साथ शुरू हुए इस टूर्नामेंट...

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

सुप्रीम कोर्ट करेगा फैसला ,धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को OBC आरक्षण या नहीं?

by UB India News
July 9, 2026
0

इस्लाम धर्म अपनाने वाले लोगों को पिछड़ा वर्ग (OBC) आरक्षण का लाभ मिलेगा या नहीं, इस पर अब सुप्रीम कोर्ट...

नए अवसर से कहीं अधिक चुनौतियां…………

नए अवसर से कहीं अधिक चुनौतियां…………

by UB India News
July 9, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इंडोनेशिया दौरा भारत की ‘ऐक्ट ईस्ट’ नीति और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बढ़ती रणनीतिक सक्रियता का महत्वपूर्ण...

क्या चंपत राय को उनका अहंकार ले डूबा?

धीरज धर्म मित्र अरु नारी, आपद काल परिखिअहिं चारि……………….

by UB India News
July 9, 2026
0

श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट विवाद में सबसे बड़े सवाल महासचिव चंपत राय व अनिल मिश्रा को लेकर उठे, अब दोनों का...

Next Post
ममदानी की जीत से मुश्किल में न्यूयॉर्क के अरबपति

ममदानी की जीत से मुश्किल में न्यूयॉर्क के अरबपति

राहुल का हाइड्रोजन बम: हार छुपाने का बहाना तो नहीं?

राहुल का हाइड्रोजन बम: हार छुपाने का बहाना तो नहीं?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend