ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

हिंसा की कोई भी गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी’, दुलारचंद यादव हत्याकांड में एक्शन में चुनाव आयोग ………………

UB India News by UB India News
November 4, 2025
in खास खबर, राष्ट्रीय
0
हिंसा की कोई भी गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी’, दुलारचंद यादव हत्याकांड में एक्शन में चुनाव आयोग ………………
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

आगामी बिहार विधानसभा चुनावों को देखते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कानून-व्यवस्था और मतदान सुरक्षा को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने साफ कहा है कि चुनाव के दौरान किसी भी तरह की हिंसक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी. चुनाव आयोग पूरी तरह से जीरो टॉलरेंस पॉलिसी पर काम कर रहा है और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि हर मतदाता बिना डर के अपने अधिकार का उपयोग कर सके. उनका ये बयान मोकामा से जदीयू प्रत्याशी अनंत सिंह की दुलारचंद यादव हत्याकांड में गिरफ्तारी के बाद आया है.

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा, “मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि चुनाव आयोग के लिए ना कोई पक्ष है ना कोई विपक्ष है, सब समकक्ष हैं. जहां तक हिंसा की बात है चुनाव आयोग स्पष्ट करना चाहता है कि चुनाव आयोग हिंसा के प्रति शून्य सहिष्णुता रखता है. हिंसा की कोई गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी. सामान्य मतदाता शांतिपूर्वक अपनी स्वेच्छा के अनुसार पारदर्शी तरीके से मतदान कर पाए उसके लिए चुनाव आयोग तैयार है.”

RELATED POSTS

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

ज्ञानेश कुमार ने कहा कि चुनाव आयोग का प्राथमिक लक्ष्य शांतिपूर्ण, पारदर्शी और निष्पक्ष चुनाव कराना है. इसके लिए सुरक्षा बलों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी संवेदनशील क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाई जाए और किसी भी प्रकार की अफवाह या हिंसा पर तुरंत कार्रवाई की जाए.

मुख्य चुनाव आयुक्त ने लोगों से की ये अपील

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा, “लोग निर्भय होकर मतदान करें, उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.” उन्होंने बताया कि हर जिले में विशेष मॉनिटरिंग टीम बनाई गई है जो मतदान से पहले और मतदान के दिन हालात पर नजर रखेगी.

अनंत सिंह की क्यों हुई गिरफ्तारी?

बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मोकामा में जन सुराज प्रत्याशी पीयूष के समर्थक और पूर्व बाहुबली दुलारचंद यादव की हत्या से माहौल गर्मा गया है. घटना के बाद प्रशासन तुरंत हरकत में आया और चुनाव आयोग के निर्देश पर कार्रवाई तेज की गई. इसी क्रम में जदयू प्रत्याशी अनंत सिंह को उनके मोकामा स्थित बेढ़ना मार्केट वाले घर से गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तारी के दौरान इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया ताकि कोई अप्रिय घटना न हो. बताया जा रहा है कि अनंत सिंह को कड़ी सुरक्षा के बीच पटना पुलिस लाइन लाया गया है.  यह कार्रवाई चुनाव आयोग की सख्त निगरानी में की गई है ताकि बिहार चुनाव में निष्पक्षता बनी रहे.

दो चरणों में कराए जा रहे हैं बिहार चुनाव

बता दें कि बिहार में विधानसभा चुनाव दो चरणों में कराए जा रहे हैं. पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को और दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को निर्धारित है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल...

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

by UB India News
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब महीने भर से चल रहा काक्रोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब राष्ट्रव्यापी विस्तार ले...

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

by UB India News
July 25, 2026
0

पेपर लीक और नकल के खिलाफ मौजूदा कानून को और सख्त करने की तैयारी की जा रही है. सूत्रों के...

Next Post
समुद्र में नौसेना की आंख बनेगा सीएमएस-03 ,आज अंतरिक्ष में भेजा जाएगा सबसे भारी उपग्रह………….

समुद्र में नौसेना की आंख बनेगा सीएमएस-03 ,आज अंतरिक्ष में भेजा जाएगा सबसे भारी उपग्रह.............

बिहार में CM सीट खाली नहीं, यहां नीतीश कुमार हैं…

बिहार में CM सीट खाली नहीं, यहां नीतीश कुमार हैं...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend