ADVERTISEMENT
Tuesday, August 18, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

संभल में तालाब पर बनी अवैध मस्जिद और मैरिज हॉल पर चला बुलडोजर ,इलाका छावनी में तब्दील…………..

UB India News by UB India News
October 3, 2025
in उत्तरप्रदेश, खास खबर
0
संभल में तालाब पर बनी अवैध मस्जिद और मैरिज हॉल पर चला बुलडोजर ,इलाका छावनी में तब्दील…………..

RELATED POSTS

अगर आरोप इतने गंभीर थे, तो सीबीआई ने अब तक स्वतः संज्ञान लेते हुए कोई कार्रवाई क्यों नहीं की…

24 घंटे में खुद ही सामने आ गए दिमागी नक्सली………………

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में अवैध तरीके से बनाई गई एक मस्जिद को गुरुवार को गिराया जा रहा है. तालाब की जमीन पर बनी अवैध मस्जिद और मैरिज हॉल के कब्जे को बुलडोजर से ध्वस्त किया जा रहा है. आरोप है कि मस्जिद अवैध तरीके से तालाब के ऊपर बनाई गई है. 10 साल पहले मस्जिद का निर्माण किया गया था. संभल के राय बुजुर्ग गांव में इस मस्जिद का निर्माण किया गया है. राजस्व विभाग की टीम ने एक महीने पहले मस्जिद का दौरा किया था. इसके बाद प्रशासन ने मस्जिद गिराने को लेकर नोटिस दिया था.

मस्जिद गिराने की कार्रवाई से पहले बड़ी संख्या में फोर्स की तैनाती की गई है. जनपद के कई थानों की फोर्स और पैरामिलिट्री के जवान मौके पर तैनात हैं. गांव में शांति व्यवस्था भंग ना हो, इसको लेकर पुलिस फ्लैग मार्च भी कर रही है. फिलहाल एसडीएम, सिटी मजिस्ट्रेट सहित कई पुलिस के कई आला अधिकारी मौके पर मौजूद है. पुलिस लगातार अनाउंस कर रही है कि लोग अपने घरों में रहे और बाहर न निकले.

Sambhal

Sambhal

संभल के राय बुजुर्ग गांव में मस्जिद के साथ मैरिज हॉल को भी गिराया जाएगा. एनडीटीवी से बात करते हुए संभल के जिलाधिकारी डॉ राजेंदर पेंसिया ने कहा कि कार्रवाई शुरू होने से पहले जिला अधिकारी और पुलिस कप्तान ने गांव में किया फ्लैग मार्च किया है.

Sambhal

Sambhal

संभल में एक्शन के लिए बुलडोजर मौके पर पहुंच चुके हैं

Sambhal mosque

Sambhal mosque

इससे पहले बाराबंकी ज़िले में ‘तहसील वाली मस्जिद’ के नाम से मशहूर मस्जिद को 2021 में प्रशासन ने गिरा दिया था. उस समय ज़िला प्रशासन ने मस्जिद के निर्माण को अवैध बताया था.संभल में तीन महीने पहले रजा-ए-मुस्तफा मस्जिद को गिराया गया था. मस्जिद के ऊपर 40 फीट ऊंची मीनार बनी थी. मस्जिद कमेटी को प्रशासन ने 19 जून तक अवैध निर्माण तोड़ने की मोहलत दी थी, लेकिन कमेटी वक्त रहते निर्माण नहीं हटा पाई. इसके बाद मस्जिद कमेटी ने खुद से तोड़फोड़ का काम शुरू किया.

संभल DM डॉ. राजेंद्र पेंसिया ने कहा- जिले भर में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। यह तालाब की जमीन है, जिस पर एक बड़ा मैरिज पैलेस बना है। कोर्ट में सभी पक्षों को सुना गया। उसके बाद तहसीलदार कोर्ट ने आदेश जारी किया और हम उसी के अनुसार आगे बढ़ रहे हैं। सभी की राय है कि अगर यह अवैध रूप से बना है, तो इसे गिरा दिया जाना चाहिए।

गांव में विरोध की आशंका को देखते हुए कई थानों की पुलिस के अलावा ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की जा रही थी। इससे पहले 13 सितंबर को तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह और नायब तहसीलदार दीपक जुरैल के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने सरकारी भूमि पर बनी मस्जिद-मदरसा और मकानों पर लाल निशान लगाए थे।

संभल SP केके बिश्नोई ने कहा- यहां इन्हें 30 दिनों का समय दिया गया था। 30 दिन बाद भी जब इनके द्वारा इसे नहीं तोड़ा गया तो प्रशासन द्वारा निर्णय लिया गया कि इसे स्वयं तोड़ा जाएगा। यह एक अवैध निर्माण था। इन्हें पर्याप्त समय दिया गया था। यहां पुलिस की पूरी व्यवस्था है। यहां ड्रोन से निगरानी रखी जा रही है। यह काफी बड़ा क्षेत्र है। इस जगह का निर्माण कई बीघा जमीन पर किया गया था।

धारा 67 की कार्रवाई करने के लिए नोटिस दिया गया था

तहसीलदार संभल धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया- मस्जिद बहुत पहले चिह्नित की गई थी। राजस्व लेखपाल ने इसके खिलाफ धारा 67 की कार्रवाई करने को नोटिस दिया गया था। ये नोटिस 2 सितंबर को दिया गया था। इन लोगों से साक्ष्य मांगे गए थे, लेकिन कोई साक्ष्य हमें नहीं दिया गया, जिसके चलते ही आज ये बुलडोजर की कार्रवाई की जा रही है।

मस्जिद को खुद हटाने के लिए 4 दिन का समय मांगा

मस्जिद 510 वर्ग मीटर में बनी हुई है, जबकि उससे सटा हुआ जनता मैरिज हॉल 2810 वर्ग मीटर बना हुआ है। दोनों ही अवैध रूप से कब्जा करके बनाए गए हैंं। आज मैरिज हॉल को गिराते समय मस्जिद कमेटी के लोगों ने डीएम-एसपी से मिलकर मस्जिद को खुद हटाने के लिए 4 दिन का समय मांगा है। इसके लिए एक नोटिस देते हुए चार दिन का समय देने की बात सामने आ रही है। हालांकि, डीएम ने इस पर कोई जवाब नहीं दिया है।

पुलिस के अनुसार, कार्रवाई से एक दिन पहले गांव के लोगों के साथ एक बैठक आयोजित की गई थी। यह मस्जिद असमोली थाना क्षेत्र के राया बुजुर्ग गांव में 439 वर्गमीटर सरकारी भूमि पर अवैध रूप से बनाई गई थी।

ग्राम समाज की भूमि पर अवैध निर्माण की शिकायत मिली थी, जिसकी विभागीय जांच में पुष्टि हुई। इसके बाद कब्जा करने वालों को 20 सितंबर तक स्वयं कब्जा हटाने का निर्देश दिया गया था।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

अगर आरोप इतने गंभीर थे, तो सीबीआई ने अब तक स्वतः संज्ञान लेते हुए कोई कार्रवाई क्यों नहीं की…

by UB India News
August 17, 2026
0

आय से अधिक संपत्ति मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल राहत मिली है.  राहुल गांधी...

24 घंटे में खुद ही सामने आ गए दिमागी नक्सली………………

24 घंटे में खुद ही सामने आ गए दिमागी नक्सली………………

by UB India News
August 17, 2026
0

पी. चिदंबरम ने खुद को 'दिमागी नक्सली' बताया था. जिस पर बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस...

‘ईरान-अमेरिका के बीच शांति समझौता…………..

अमेरिका-ईरान की 60 दिन की डील आज खत्म, अब क्या होगा?

by UB India News
August 17, 2026
0

मिडिल ईस्ट में जारी जंग को खत्म करने के लिए ईरान और अमेरिका के बीच जो अंतरिम समझौता (MoU) हुआ...

भारतीय बैंकिंग सेक्टर में आने वाले समय में देखने को मिल सकते है बड़े बदलाव ……………

भारतीय बैंकिंग सेक्टर में आने वाले समय में देखने को मिल सकते है बड़े बदलाव ……………

by UB India News
August 17, 2026
0

भारत को 2047 तक विकसित देश बनाने के लक्ष्य के बीच सरकार अब बैंकिंग सेक्टर में बड़े सुधारों की तैयारी...

राहुल गांधी ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, आंदोलन कर रहे छात्रों के प्रतिनिधियों से खुद मिलने की अपील की…………….

राहुल गांधी ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, आंदोलन कर रहे छात्रों के प्रतिनिधियों से खुद मिलने की अपील की…………….

by UB India News
August 17, 2026
0

झारखंड में छात्र आंदोलन जारी है. स्टूडेंट्स बड़े पैमाने पर भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी का आरोप लगा रहे हैं. इस...

Next Post
कराची का एक रास्ता क्रीक से ही होकर जाता है………………

कराची का एक रास्ता क्रीक से ही होकर जाता है…...............

RSS के 100 साल : ‘सेना और सरकार ने पहलगाम का पूरी ताकत से जवाब दिया’…………

RSS के 100 साल : 'सेना और सरकार ने पहलगाम का पूरी ताकत से जवाब दिया'............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend