ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अमेरिकी टैरिफ का टेरर शेयर बाजार पर, सेंसेक्स 600 अंक लुढ़का, निफ्टी भी पस्त…………..

UB India News by UB India News
August 29, 2025
in खास खबर, शेयर बाज़ार
0
स्टॉक मार्केट क्रैश! सेंसेक्स 796 अंक टूटा, निवेशकों के 3 लाख करोड़ स्वाहा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

आज यानी गुरुवार, 28 अगस्त को सेंसेक्स 600 अंक गिरकर 80,150 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में करीब 200 अंक की गिरावट है, ये 24,530 के स्तर पर है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 में गिरावट और 10 में तेजी है। HDFC बैंक, ICICI बैंक और HCLटेक के शेयरों में 1.6% तक की गिरावट है। जोमैटो, बजाज फाइनेंस और HUL ऊपर हैं।

RELATED POSTS

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

निफ्टी के 50 में 32 शेयर्स नीचे हैं, जबकि 18 चढ़कर कारोबार कर रहे हैं। NSE के सभी इंडेक्स में आज गिरावट है। IT, बैंकिंग, हेल्थकेयर और फाइनेंशियल सर्विसेज में सबसे ज्यादा गिरावट है।

ग्लोबल मार्केट में गिरावट

  • एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 0.50% ऊपर 42,731 पर और कोरिया का कोस्पी 0.52% ऊपर 3,203 पर कारोबार कर रहा है।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.66% गिरकर 25,035 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.072% चढ़कर 3,803 पर कारोबार कर रहा है।
  • 27 अगस्त को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.32% चढ़कर 45,565 पर बंद हुआ। नैस्डेक कंपोजिट में 0.21% और S&P 500 में 0.24% तेजी रही।

26 अगस्त को FIIs ने 6,516 ​​​​करोड़ रुपए के शेयर्स बेचे

  • 26 अगस्त को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने कैश सेगमेंट में 6,516.49 करोड़ के शेयर्स बेचे। वहीं, घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 7,060.37 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी की।
  • अगस्त महीने में अब तक विदेशी निवेशकों ने ₹34,733.75 करोड़ के शेयर्स बेचे हैं। वहीं, घरेलू निवेशकों ने इस दौरान 76,420.57 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी की है।
  • जुलाई महीने में विदेशी निवेशकों ने कुल 47,666.68 करोड़ रुपए के शेयर्स बेचे। वहीं, घरेलू निवेशकों ने भी महीनेभर में ₹60,939.16 करोड़ की नेट खरीदारी की थी।

अमेरिकी टैरिफ से मंगलवार को 849 अंक गिरा था बाजार

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार, 26 अगस्त को शेयर बाजार में गिरावट रही। सेंसेक्स 849 अंक (1.04%) गिरकर 80,787 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 256 अंक (1.02%) की गिरावट रही, ये 24,712 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 में गिरावट और केवल 5 में तेजी रही। सनफार्मा और टाटा स्टील समेत कुल 17 शेयरों में 1% से 3.2% तक की गिरावट रही। HUL और मारुति के शेयर्स 2.35% चढ़े।

निफ्टी के 50 शेयरों में से 37 में गिरावट और 13 में तेजी रही। NSE के FMCG इंडेक्स को छोड़कर सभी में गिरावट रही। मेटल, फार्मा, IT, रियल्टी और बैंकिंग इंडेक्स 2% से ज्यादा गिरे।

क्या कह रहे हैं जानकार

पीटीआई की खबर के मुताबिक, जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार, वी. के. विजयकुमार का कहना है कि भारत पर लगाया गया 50% टैरिफ अल्पकालिक रूप से बाजार की धारणा को प्रभावित करेगा, लेकिन इसे एक अस्थायी स्थिति के रूप में देखा जा रहा है जो संभवतः जल्द सुलझ जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि बाजार की बड़ी चुनौती उच्च वैल्यूएशन और कमजोर आय वृद्धि है। हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) की लगातार आक्रामक खरीदारी बाजार को सपोर्ट दे रही है।

शुरुआती कारोबार में रुपया 10 पैसे बढ़कर 87.59 पर

गुरुवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 10 पैसे बढ़कर 87.59 पर पहुँच गया, जिसे कमजोर डॉलर सूचकांक और ब्रेंट क्रूड की कीमतों में नरमी का समर्थन मिला। इसके अलावा, विदेशी मुद्रा व्यापारियों के अनुसार, भारतीय रिजर्व बैंक ने स्थानीय मुद्रा को अपने सर्वकालिक निचले स्तर को पार करने से बचाने के लिए कदम उठाया, जिससे स्थानीय मुद्रा को और समर्थन मिला। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में, रुपया डॉलर के मुकाबले 87.56 पर खुला, लेकिन बाद में 87.59 पर आ गया, जो पिछले बंद भाव से 10 पैसे की बढ़त दर्शाता है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल...

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

by UB India News
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब महीने भर से चल रहा काक्रोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब राष्ट्रव्यापी विस्तार ले...

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

by UB India News
July 25, 2026
0

पेपर लीक और नकल के खिलाफ मौजूदा कानून को और सख्त करने की तैयारी की जा रही है. सूत्रों के...

Next Post
‘मैंने गंगा में स्नान किया, क्या आप……..

उत्तर प्रदेश बना औद्योगिक विकास का नया हब, टॉप-5 राज्यों में शुमार, रोजगार-उत्पादन में शानदार बढ़त

नवारो का प्रहार, बेसेंट का ‘शांति राग’, टैरिफ की तलवार… भारत-US के बर्बाद हो गये रिश्ते?

नवारो का प्रहार, बेसेंट का 'शांति राग', टैरिफ की तलवार... भारत-US के बर्बाद हो गये रिश्ते?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend