ADVERTISEMENT
Tuesday, August 18, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

रूस-यूक्रेन युद्धविराम पर डोनाल्ड ट्रंप का अब नया रुख…………..

UB India News by UB India News
August 23, 2025
in अंतरिक्ष, खास खबर
0
​​​​​​​ट्रम्प ने पुतिन-जेलेंस्की से की बात ………
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्धविराम को लेकर हाल ही में अपने रुख में बदलाव का संकेत दिया है। पहले उन्होंने युद्ध को जल्द खत्म करने के लिए रूस और यूक्रेन के बीच सीधी बातचीत की मध्यस्थता करने की योजना की घोषणा की थी, लेकिन अब उनका कहना है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की को पहले स्वयं आमने-सामने बातचीत करनी चाहिए।

जब ट्रंप ने पुतिन से की थी फोन पर बात

अमेरिकी राष्ट्रपति ने 19 अगस्त 2025 को व्हाइट हाउस में जेलेंस्की और यूरोपीय नेताओं के साथ चर्चा के दौरान रूसी राष्ट्रपति पुतिन से फोन पर बात की थी। इस दौरान ट्रंप ने सुझाव दिया था कि पुतिन और जेलेंस्की की मुलाकात होनी चाहिए। उन्होंने इसे युद्ध को समाप्त करने की दिशा में बहुत अच्छा शुरुआती कदम बताया था।

RELATED POSTS

अगर आरोप इतने गंभीर थे, तो सीबीआई ने अब तक स्वतः संज्ञान लेते हुए कोई कार्रवाई क्यों नहीं की…

24 घंटे में खुद ही सामने आ गए दिमागी नक्सली………………

दोनों नेताओं को सीधे करनी होगी बात

वहीं, अब ट्रंप ने संकेत दिया है कि रूस-यूक्रेन में स्थायी शांति के लिए दोनों नेताओं को पहले सीधे बात करनी होगी। ट्रंप का यह नया रुख, जिसमें उन्होंने युद्धविराम से पहले पुतिन और जेलेंस्की की सीधी बातचीत पर जोर दिया, उनकी पहले की स्थिति से यू-टर्न माना जा रहा है। जहां उन्होंने तत्काल युद्धविराम और मध्यस्थता पर अधिक जोर दिया था।

द्विपक्षीय वार्ता में जुटे ट्रंप

हाल ही में डोनाल्ड ट्रंप ने WABC रेडियो के होस्ट मार्क लेविन के साथ एक इंटरव्यू में कहा, ‘मैं बस यह देखना चाहता हूं पुतिन और जेलेंस्की कि बैठक में क्या होता है? वह दोनों नेताओं की द्विपक्षीय वार्ता की तैयारी में जुटे हुए हैं।’ इस बयान के बाद से विशेषज्ञों ने कयास लगाए कि ट्रंप अब सीधे युद्ध विराम की बात पुतिन और जेलेंस्की पर ही डाल दी है।

यूक्रेन पर दबाव बढ़ा सकती है ट्रंप की ये रणनीति

विशेषज्ञों का मानना है कि यह रणनीति यूक्रेन पर दबाव बढ़ा सकती है, क्योंकि ट्रंप ने यह भी स्पष्ट किया कि यूक्रेन को खोए हुए क्षेत्रों और नाटो सदस्यता की उम्मीद छोड़नी पड़ सकती है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

अगर आरोप इतने गंभीर थे, तो सीबीआई ने अब तक स्वतः संज्ञान लेते हुए कोई कार्रवाई क्यों नहीं की…

by UB India News
August 17, 2026
0

आय से अधिक संपत्ति मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल राहत मिली है.  राहुल गांधी...

24 घंटे में खुद ही सामने आ गए दिमागी नक्सली………………

24 घंटे में खुद ही सामने आ गए दिमागी नक्सली………………

by UB India News
August 17, 2026
0

पी. चिदंबरम ने खुद को 'दिमागी नक्सली' बताया था. जिस पर बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस...

‘ईरान-अमेरिका के बीच शांति समझौता…………..

अमेरिका-ईरान की 60 दिन की डील आज खत्म, अब क्या होगा?

by UB India News
August 18, 2026
0

मिडिल ईस्ट में जारी जंग को खत्म करने के लिए ईरान और अमेरिका के बीच जो अंतरिम समझौता (MoU) हुआ...

भारतीय बैंकिंग सेक्टर में आने वाले समय में देखने को मिल सकते है बड़े बदलाव ……………

भारतीय बैंकिंग सेक्टर में आने वाले समय में देखने को मिल सकते है बड़े बदलाव ……………

by UB India News
August 18, 2026
0

भारत को 2047 तक विकसित देश बनाने के लक्ष्य के बीच सरकार अब बैंकिंग सेक्टर में बड़े सुधारों की तैयारी...

राहुल गांधी ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, आंदोलन कर रहे छात्रों के प्रतिनिधियों से खुद मिलने की अपील की…………….

राहुल गांधी ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, आंदोलन कर रहे छात्रों के प्रतिनिधियों से खुद मिलने की अपील की…………….

by UB India News
August 17, 2026
0

झारखंड में छात्र आंदोलन जारी है. स्टूडेंट्स बड़े पैमाने पर भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी का आरोप लगा रहे हैं. इस...

Next Post
आखिर यह लिपुलेख दर्रा क्या है और यह कहां है?

आखिर यह लिपुलेख दर्रा क्या है और यह कहां है?

पीएम मोदी ने गयाजी से दी 13 हजार करोड़ की विकास योजानाओं की सौगात ………….

पीएम मोदी ने गयाजी से दी 13 हजार करोड़ की विकास योजानाओं की सौगात .............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend