ADVERTISEMENT
Monday, July 13, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भगवा साफा, केसरिया जैकेट, स्वेत कुर्ता पायजामा, 79वां स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले के प्राचीर से 103 मिनट का सम्बोधन…

UB India News by UB India News
August 16, 2025
in खास खबर
0
भगवा साफा, केसरिया जैकेट, स्वेत कुर्ता पायजामा, 79वां स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले के प्राचीर से 103 मिनट का सम्बोधन…
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर बार स्वतंत्रता दिवस पर अपने कपड़ों और वेशभूषा को लेकर चर्चा में रहते हैं. हर बार पीएम मोदी के साफा बांधने का अंदाज सबसे ज्यादा आकर्षक होता है. साल 2014 से लेकर इस बार 2025 तक पीएम मोदी का अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है.
79वें स्वतंत्रता दिवस पर इस बार पीएम मोदी खास परिधान में नजर आए. अबकी बार पीएम मोदी की पगड़ी का रंग केसरिया है और उन्होंने सफेद कुर्ते के साथ नारंगी रंग की नेहरू जैकेट पहनी है और साथ ही गमछा भी लिया है.

राजघाट से पीएम मोदी का पहला लुक

RELATED POSTS

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

पीएम मोदी का पहला लुक राजघाट से सामने आया, जहां पहुंचकर उन्होंने महात्मा गांधी की समाधि पर फूल चढ़ाए और राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि अर्पित की. हमेशा की तरह इस बार भी पीएम मोदी अपने खास अंदाज में पहुंचे और इस दौरान उनका लुक काफी शानदार दिखा.

पीएम मोदी हर इवेंट में अपने लुक को लेकर चर्चा में रहते हैं. जब भी पीएम मोदी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किला पहुंचते हैं तो उनका लुक काफी अलग रहता है. खासतौर से उनकी पगड़ी का लुक हमेशा चर्चा में रहता है. साल 2024 में आजादी की 78वीं वर्षगांठ पर पीएम मोदी केसरी, हरे और पीले रंग के पगड़ी में नजर आए. इस पगड़ी के साथ उन्होंने सफेद रंग का कुर्ता-पायजामा और नीले रंग की सदरी पहनी.

वहीं, साल 2023 में आजादी की 77वीं वर्षगांठ पर पीएम मोदी ने पीले और लाल रंग का साफा बांधा था, जिसमें कई रंगों की लकीरें बनी हुई थीं. उनके इस लुक को सफेद रंग के कुर्ते और काले जैकेट ने पूरा किया. राजस्थान में लोग अलग-अलग रंगों के साफा का इस्तेमाल करते हैं.

 

स्वतंत्रता दिवस के मौक़े पर लाल क़िले की प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर से लेकर देश की डेमोग्राफी तक को लेकर अपनी बात रखी. उन्होंने देश को आगाह किया कि भारत के डेमोग्राफी संतुलन को बदलने की एक ‘सोची-समझी साजिश’ चल रही है, जो नेशनल सिक्योरिटी के खतरा हो सकता है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘हाई पावर डेमोग्राफी मिशन’ शुरू करने का ऐलान किया और चेतावनी दी कि भारत के डेमोग्राफी संतुलन को बदलने की एक ‘सोची-समझी साजिश’ चल रही है, जो नेशनल सिक्योरिटी के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रही है.

पीएम मोदी ने कहा, “मैं देश को एक चिंता, एक चुनौती के प्रति सचेत करना चाहता हूं. एक सोची-समझी साजिश के तहत, देश की डेमोग्राफी को बदला जा रहा है, एक नए संकट के बीज बोए जा रहे हैं. घुसपैठिए मेरे देश के युवाओं की आजीविका छीन रहे हैं. घुसपैठिए मेरे देश की बहनों और बेटियों को निशाना बना रहे हैं. इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. ये घुसपैठिए भोले-भाले आदिवासियों को गुमराह करके उनकी ज़मीन हड़प लेते हैं. देश इसे बर्दाश्त नहीं करेगा.”

नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि जब सीमावर्ती इलाकों की डेमोग्राफी में बदलाव होता है, तो यह नेशनल सिक्योरिटी के लिए खतरा पैदा करता है. कोई भी देश इसे घुसपैठियों के हवाले नहीं कर सकता इसलिए, मैं कहना चाहता हूं कि हमने एक हाई-पावर डेमोग्राफी मिशन शुरू करने का फैसला किया है.

‘सुदर्शन चक्र मिशन की लॉन्चिंग…’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “देश सुदर्शन चक्र मिशन लॉन्च करने जा रहा है. ये सुदर्शन चक्र पावरफुल वेपन सिस्टम होगा, जो दुश्मन के हमले को ध्वस्त तो करेगा ही लेकिन साथ ही कई गुना ज्यादा दुश्मन पर हिटबैक भी करेगा. हम सुदर्शन चक्र मिशन को अगले दस साल में प्रखरता से आगे बढ़ाएंगे. इसके तहत 2035 तक देश के सभी महत्वपूर्ण स्थलों को इस राष्ट्रीय सुरक्षा कवच से कवर किया जाएगा. इस सुरक्षा का कवच लगातार विस्तार होता जाएगा. देश का हर नागरिक सुरक्षित महूसस करे. इसके लिए मैं 2035 तक इस राष्ट्रीय सुरक्षा कवच का विस्तार देना चाहता हूं इसलिए श्रीकृष्ण से प्रेरणा पाकर हमने सुदर्शन चक्र की राह को चुना है.”

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

by UB India News
July 11, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में छठे प्रोजेक्ट 17ए स्वदेशी स्टील्थ...

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

by UB India News
July 11, 2026
0

नरोत्तम मिश्रा मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दिग्गज नेताओं में गिने जाते रहे हैं. शिवराज सिंह चौहान...

विधानसभा चुनाव :  BJP ने असम के लिए 88 और केरल के लिए 39 उम्मीदवारों का ऐलान………..

बांकीपुर को लेकर बीजेपी इतना अव्यवस्थित क्यों है ! …

by UB India News
July 11, 2026
0

बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी ने अपने पहले उम्मीदवार अभिषेक बंटी (पिता का चारा घोटाले में नाम होने...

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

by UB India News
July 10, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्रा से जुड़े कार्यक्रम को लेकर सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि...

डिएगो गार्सिया पर हमले ने उड़ा दी US की नींद ………………

भारत की ऊर्जा सुरक्षा और महंगाई पर खतरा बढ़ा ………………………….

by UB India News
July 10, 2026
0

पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच जून में बड़ी मुश्किल से हुआ युद्धविराम जिस तरह से दोनों देशों...

Next Post
सीएम नीतीश कुमार ने गांधी मैदान में फहराया झंडा, बिहार के विकास और रोजगार का संकल्प..

सीएम नीतीश कुमार ने गांधी मैदान में फहराया झंडा, बिहार के विकास और रोजगार का संकल्प..

बंगाल में भीषण बस हादसा, गंगा स्नान से लौट रहे बिहार के 10 श्रद्धालुओं की मौत, 25 घायल

बंगाल में भीषण बस हादसा, गंगा स्नान से लौट रहे बिहार के 10 श्रद्धालुओं की मौत, 25 घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend