ADVERTISEMENT
Friday, July 10, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सोने की कीमतों में 1400 रुपये की भारी-भरकम गिरावट

UB India News by UB India News
August 13, 2025
in खास खबर, धातु
0
क्या सोना हो जाएगा लखटकिया!
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

सोने में निवेश करने वाले लोगों के लिए एक बड़ा अपडेट है। MCX पर सोने की कीमतों में 1400 रुपये की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोने को टैरिफ से पूरी तरह छूट दे दी है। ट्रंप के इस फैसले के बाद मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने का भाव सीधे 1400 रुपये टूटकर अपने लाइफटाइम हाई से काफी नीचे आ गया है। हालांकि, सोने का भाव अभी भी 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम से ऊपर ही है।

MCX पर 1,02,250 रुपये प्रति 10 ग्राम है सोने का लाइफटाइम हाई

सोमवार को MCX पर 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले गोल्ड की कीमतें 1409 रुपये (1.38%) की भारी-भरकम गिरावट के साथ 1,00,389 रुपये पर पहुंच गई। जबकि, इससे पहले ये कारोबार के दौरान 1,01,199 रुपये तक पहुंच गया था। एमसीएक्स पर सोने का लाइफ टाइम हाई 1,02,250 रुपये प्रति 10 ग्राम है और इसकी तुलना में सोने का भाव 1861 रुपये कम है। सोमवार के बाद आज मंगलवार को भी वायदा कारोबार में सोने ने लाल निशान में कारोबार की शुरुआत की।

RELATED POSTS

तीन पड़ाव, एक संदेश: हिंद-प्रशांत में बढ़ती कूटनीतिक ताकत………………

विश्वकप में अब शुरू होगा क्वार्टर फाइनल राउंड, अंतिम-आठ टीमों का एनालिसिस

ट्रंप की घोषणा के बाद सोने की वायदों कीमतों में दर्ज की गई तेज गिरावट

डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि सोने पर किसी तरह का कोई टैरिफ नहीं लगाया जाएगा। डोनाल्ड ट्रंप के इस फैसले के बाद सोने की वायदा कीमतों (Gold Futures) में एकाएक बड़ी गिरावट आई और इसका भाव 2.48% गिरकर 3404.70 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ।

सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट

दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोमवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 900 रुपये टूटकर 1,02,520 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। जबकि, पिछले हफ्ते शुक्रवार को ये 800 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 1,03,420 रुपये प्रति 10 ग्राम के लाइफटाइम हाई पर पहुंच गया था। इसके साथ ही, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी सोमवार को 900 रुपये की गिरावट के साथ 1,02,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

तीन पड़ाव, एक संदेश: हिंद-प्रशांत में बढ़ती कूटनीतिक ताकत………………

तीन पड़ाव, एक संदेश: हिंद-प्रशांत में बढ़ती कूटनीतिक ताकत………………

by UB India News
July 9, 2026
0

ऐसे समय में, जब हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन की बढ़ती आक्रामकता छोटे और मझोले देशों को नए रणनीतिक साझेदार तलाशने...

विश्वकप में अब शुरू होगा क्वार्टर फाइनल राउंड, अंतिम-आठ टीमों का एनालिसिस

विश्वकप में अब शुरू होगा क्वार्टर फाइनल राउंड, अंतिम-आठ टीमों का एनालिसिस

by UB India News
July 9, 2026
0

फीफा विश्व कप 2026 अब अपने निर्णायक चरण में पहुंच चुका है। 48 टीमों के साथ शुरू हुए इस टूर्नामेंट...

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

सुप्रीम कोर्ट करेगा फैसला ,धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को OBC आरक्षण या नहीं?

by UB India News
July 9, 2026
0

इस्लाम धर्म अपनाने वाले लोगों को पिछड़ा वर्ग (OBC) आरक्षण का लाभ मिलेगा या नहीं, इस पर अब सुप्रीम कोर्ट...

नए अवसर से कहीं अधिक चुनौतियां…………

नए अवसर से कहीं अधिक चुनौतियां…………

by UB India News
July 9, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इंडोनेशिया दौरा भारत की ‘ऐक्ट ईस्ट’ नीति और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बढ़ती रणनीतिक सक्रियता का महत्वपूर्ण...

क्या चंपत राय को उनका अहंकार ले डूबा?

धीरज धर्म मित्र अरु नारी, आपद काल परिखिअहिं चारि……………….

by UB India News
July 9, 2026
0

श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट विवाद में सबसे बड़े सवाल महासचिव चंपत राय व अनिल मिश्रा को लेकर उठे, अब दोनों का...

Next Post
राष्ट्रवाद और विकास के हथियार से बिहार में विधानसभा का चुनाव लड़ेगा NDA!

22 अगस्त को पीएम नरेंद्र मोदी की मगध विश्वविद्यालय में जनसभा, 10 विधानसभा से आएंगे कार्यकर्ता

ट्रम्प का टैरिफ – चुनौती भी, अवसर भी

टैरिफ से मुकाबला कैसे....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend