ADVERTISEMENT
Wednesday, July 15, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए क्या मचेगा घमासान? NDA के खिलाफ इंडिया गठबंधन उतारेगा उम्मीदवार

UB India News by UB India News
August 12, 2025
in खास खबर
0
उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए क्या मचेगा घमासान? NDA के खिलाफ इंडिया गठबंधन उतारेगा उम्मीदवार
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद चुनाव आयोग ने नौ सितंबर को उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव कराने का ऐलान किया है. उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी होने के साथ ही एनडीए और इंडिया गठबंधन ने तैयारी शुरू कर दी है. हाल में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व में एनडीए के घटक दलों की बैठक हुई. इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को उपराष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार चयन करने के लिए अधिकृत किया गया है. भाजपा की ओर से कहा गया है कि 12 अगस्त से पहले उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया जाएगा.

इस बीच, इंडिया गठबंधन ने भी ऐलान किया है कि इंडिया गठबंधन संयुक्त रूप से उपराष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार उतारेगा. इस बाबत कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे इंडिया ब्लॉक के विभिन्न घटक दलों और नेताओं के साथ बातचीत शुरू की है और विपक्षी पार्टियों के साथ उम्मीदवार के नाम पर आम सहमति बनाने की कोशिश की जा रही है.

RELATED POSTS

PM मोदी ने 2022 में… रूस-यूक्रेन युद्ध पर इस देश के नेता ने किया बड़ा खुलासा

संविधान संशोधन बिल से पहले अमित शाह का ‘ऑपरेशन 2/3’!

इंडिया गठबंधन के नेताओं का मानना है कि उपराष्ट्रपति चुनाव का परिणाम चाहे जो भी हो, एक मजबूत राजनीतिक संदेश देने की जरूरत है और इसके लिए चुनाव लड़ना जरूरी है.

खरगे कर रहे है गठबंधन के घटक दलों से बात

हालांकि उम्मीदवार को लेकर अभी औपचारिक रूप से घटक दलों के बीच कोई बातचीत नहीं हुई है, लेकिन संभावित उम्मीदवारों के नामों पर सहयोगियों के बीच गुप्त बातचीत चल रही है. कांग्रेस के कांग्रेस मल्लिकार्जुन खरगे आम सहमति बनाने के लिए विपक्षी दलों के नेताओं से संपर्क कर रहे हैं. कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि घटक दलों के बीच इस बात पर आम सहमति है कि उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए एक गठबंधन एक संयुक्त उम्मीदवार उतारेगा.

हालांकि, विपक्षी नेताओं का कहना है कि भाजपा जब अपने उम्मीदवार की घोषणा कर देती है. उसके बाद इंडिया ब्लॉक को अपना उम्मीदवार तय करना चाहिए. उपराष्ट्रपति का चुनाव ऐसे समय में हो रहा है, जबकि बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण और कथित चुनावी धांधली के खिलाफ इंडिया गठबंधन की पार्टियां एकजुट हुई हैं.

इंडिया गठबंधन के शीर्ष नेताओं की कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आवास पर एक रात्रिभोज बैठक हुई और भाजपा-चुनाव आयोग के “वोट चोरी मॉडल” और बिहार में मतदाता सूची के पुनरीक्षण के खिलाफ लड़ने का संकल्प लिया गया.

उम्मीदवार उतार कर राजनीतिक संदेश देगा इंडिया गठबंधन

दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा की प्रभावी सदस्य संख्या 781 है और उपराष्ट्रपति पद के चुनाव में जीत के लिए उम्मीदवार को 391 वोट प्राप्त करने होंगे. उपराष्ट्रपति चुनाव में लोकसभा और राज्यसभा के सांसदों के साथ-साथ मनोनीत सदस्य भी मतदान करते हैं.

दोनों सदनों में एनडीए के सदस्यों की संख्या 422 है और बहुमत हासिल करने के लिए यह पर्याप्त है. इस तरह से चुनाव में एनडीए के उम्मीदवार की जीत तय है, लेकिन इंडिया गठबंधन की ओर से राजनीतिक संदेश देने के लिए उम्मीदवार उतारने की तैयारी की जा रही है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

PM मोदी ने 2022 में… रूस-यूक्रेन युद्ध पर इस देश के नेता ने किया बड़ा खुलासा

PM मोदी ने 2022 में… रूस-यूक्रेन युद्ध पर इस देश के नेता ने किया बड़ा खुलासा

by UB India News
July 15, 2026
0

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच पोलैंड ने बड़ा खुलासा किया है. पोलैंड के उप विदेश मंत्री व्लादिस्लाव थियोफिल बार्टीशेव्स्की ने प्रधानमंत्री नरेंद्र...

संविधान संशोधन बिल से पहले अमित शाह का ‘ऑपरेशन 2/3’!

संविधान संशोधन बिल से पहले अमित शाह का ‘ऑपरेशन 2/3’!

by UB India News
July 15, 2026
0

देश की राजनीति में इन दिनों एक बड़ा मुद्दा छाया हुआ है, वह है संविधान संशोधन विधेयक को दो-तिहाई बहुमत...

नीरा नदी के किनारे क्या करने गए थे शरद पवार! …………….

NDA में आएंगे शरद पवार? परिसीमन पर मोदी सरकार के साथ ………

by UB India News
July 15, 2026
0

संसद के आगामी मॉनसून सत्र में केंद्र सरकार द्वारा परिसीमन बिल लाए जाने की संभावना है। इस बीच, ये चर्चा...

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

by UB India News
July 15, 2026
0

पश्चिम बंगाल में सरकार बदलने के बाद अब वहां पर कई चीजें बदलती जा रही हैं. कई पुरानी व्यवस्था खत्म...

पंजाब कांग्रेस की लड़ाई दिल्ली तक पहुंची ………………….

पंजाब कांग्रेस की लड़ाई दिल्ली तक पहुंची ………………….

by UB India News
July 15, 2026
0

पंजाब कांग्रेस में कलह जारी है। चुनाव से पहले कलेश को खत्म करने के लिए कांग्रेस हाईकमान अब एक्टिव हो...

Next Post
पीएम मोदी ने आज सांसदों के लिए बने अल्ट्रा मॉर्डर्न सुविधाओ से लैस फ्लैट्स का उद्घाटन किया

पीएम मोदी ने आज सांसदों के लिए बने अल्ट्रा मॉर्डर्न सुविधाओ से लैस फ्लैट्स का उद्घाटन किया

सम्राट, तेजस्वी, पप्पू यादव समेत इन छह नेताओं की सुरक्षा बढ़ी………….

सम्राट, तेजस्वी, पप्पू यादव समेत इन छह नेताओं की सुरक्षा बढ़ी.............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend