ADVERTISEMENT
Wednesday, July 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भारत का बड़ा फैसला, 5 साल बाद चीन के नागरिकों को वीजा देने जा रही सरकार

UB India News by UB India News
July 23, 2025
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
नरेंद्र मोदी के दोबारा प्रधानमंत्री बनने पर भारत-चीन की दोस्ती की संभावना है…….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारत सरकार ने पांच साल के लंबे अंतराल के बाद चीनी नागरिकों को पर्यटक वीजा जारी करने की घोषणा की है. यह प्रक्रिया 24 जुलाई 2025 से फिर से शुरू की जाएगी. बीजिंग स्थित भारतीय दूतावास ने बुधवार को इस फैसले की जानकारी दी. गौरतलब है कि मार्च 2020 में कोविड-19 महामारी के दौरान संक्रमण की रोकथाम के लिए भारत ने सभी पर्यटक वीजा अस्थायी रूप से निलंबित कर दिए थे. इसके बाद से चीनी नागरिकों के लिए वीजा सेवा बंद थी.

आवेदन करने के लिए ये कागजात जरूरी

RELATED POSTS

क्या फिर गहराएगा ऊर्जा संकट? फिर भिड़ गए ईरान-अमेरिका, IRGC ने गिराया MQ-9 ड्रोन

ट्रंप की नीतियां अमेरिकी संस्थापक सिद्धांतों के विपरीत …………..

दूतावास ने यह भी स्पष्ट किया कि बीजिंग स्थित भारतीय वीजा केंद्र में पासपोर्ट वापसी के लिए आवेदन करने पर एक विधिवत ‘पासपोर्ट विदड्रॉल लेटर’ अनिवार्य होगा. कोविड-19 महामारी और जून 2020 में गलवान घाटी में भारत-चीन के बीच हुई हिंसक झड़पों के बाद दोनों देशों के बीच यात्राएं और आपसी संपर्क लगभग ठप हो गए थे. बीते वर्षों में चीन ने भारतीय छात्रों और व्यापारियों को वीजा देना शुरू किया, लेकिन आम यात्रा पर पाबंदियां बनी रहीं.

गलवान घाटी की घटना के बाद खराब हुए हालात

गलवान घाटी की घटना के बाद दोनों देशों के रिश्ते 1962 के युद्ध के बाद सबसे खराब स्थिति में पहुंच गए थे. हालांकि बाद में कई दौर की कूटनीतिक और सैन्य बातचीत के जरिए पैंगोंग झील, गलवान और हॉट स्प्रिंग्स जैसे कई तनावग्रस्त इलाकों से सेनाएं पीछे हटीं. अक्टूबर 2024 में देपसांग और डेमचोक क्षेत्रों से भी सेनाएं हटाने का समझौता हुआ. इसके कुछ ही दिन बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की रूस के कजान में बैठक हुई, जिसमें द्विपक्षीय रिश्तों को पटरी पर लाने के लिए कई अहम फैसले लिए गए.

लोगों के बीच संपर्क बढ़ाना चाहते हैं दोनों देश

अब भारत और चीन दोनों चाहते हैं कि लोगों के बीच संपर्क बढ़े. इसके लिए सीधी उड़ानें शुरू करने और कैलाश मानसरोवर यात्रा को फिर से शुरू करने की योजना है. यह यात्रा कोविड के कारण बंद हो गई थी. विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी कहा है कि भारत-चीन के रिश्ते धीरे-धीरे सही दिशा में जा रहे हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या फिर गहराएगा ऊर्जा संकट? फिर भिड़ गए ईरान-अमेरिका, IRGC ने गिराया MQ-9 ड्रोन

क्या फिर गहराएगा ऊर्जा संकट? फिर भिड़ गए ईरान-अमेरिका, IRGC ने गिराया MQ-9 ड्रोन

by UB India News
July 8, 2026
0

अमेरिका ने बुधवार को ईरान पर बड़े सैन्य हमले किए. अमेरिकी सेना ने इन हमलों को शक्तिशाली बताया है. अमेरिका...

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

ट्रंप की नीतियां अमेरिकी संस्थापक सिद्धांतों के विपरीत …………..

by UB India News
July 7, 2026
0

अमेरिका ने 4 जुलाई को अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मनाई। पेंसिलवेनिया और न्यूयार्क जैसे तेरह राज्यों के प्रतिनिधियों ने...

राष्ट्रपति मैक्रों के होटल के बाहर धमाके, 18 घायल

राष्ट्रपति मैक्रों के होटल के बाहर धमाके, 18 घायल

by UB India News
July 8, 2026
0

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों सीरिया के ऐतिहासिक दौरे पर हैं। उनके दौरे के बीच ही सीरिया की राजधानी दमिश्क...

लोकसभा के स्पीकर को क्या कभी हटाया गया?

मानसून सत्र से पहले एक्शन में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला…………..

by UB India News
July 7, 2026
0

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला संसद के आगामी मानसून सत्र की शुरुआत से पहले तृणमूल कांग्रेस (TMC) और शिवसेना (UBT) में हुई बगावत...

क्या चंपत राय को उनका अहंकार ले डूबा?

क्या चंपत राय को उनका अहंकार ले डूबा?

by UB India News
July 7, 2026
0

राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय और अनिल मिश्रा की छुट्टी हो गई। चंपत राय की जगह कृष्ण मोहन को...

Next Post
भारत-पाकिस्तान पर ट्रंप के दावे जारी, राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला

भारत-पाकिस्तान पर ट्रंप के दावे जारी, राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला

पीएम मोदी की ब्रिटेन यात्रा: ऐतिहासिक समझौते की ओर, बन चुकी है सैद्धांतिक सहमति

पीएम मोदी की ब्रिटेन यात्रा: ऐतिहासिक समझौते की ओर, बन चुकी है सैद्धांतिक सहमति

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend