ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

डोनाल्ड ट्रंप की आक्रामक टैरिफ पॉलिसी से अमेरिका की हुई चांदी

UB India News by UB India News
July 18, 2025
in कारोबार, खास खबर
0
अमेरिका ने भारत, ब्रिटेन, जापान जैसे सहयोगियों पर भी टैरिफ किया लागू , भारत पर 26% टैरिफ लगाया …………
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आक्रामक टैरिफ रणनीति राजस्व के मामले में कारगर साबित हुई है. हालांकि, दुनिया के कई नेताओं ने उनके व्यापार के तरीकों की निंदा भी की, लेकिन ज्यादातर नेताओं ने जवाबी कार्रवाई से परहेज किया. इस कारण अमेरिका को न्यूनतम प्रतिरोध के साथ लगभग 50 अरब डॉलर का अतिरिक्त कस्टम रेवेन्यू (सीमा शुल्क) प्राप्त हुआ है.

फाइनेंशियल टाइम्स ने अपने आकलन में कहा, “अमेरिका के व्यापारिक साझेदार बड़े पैमाने पर जवाबी कार्रवाई करने में विफल रहे हैं.” उन्होंने आगे कहा कि ट्रंप जिन पर कभी हमेशा डरकर पीछे हटने का ताना मारा जाता था, अब इसका फायदा उठा रहे हैं.

RELATED POSTS

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

चीन और कनाडा ने ही की जवाबी कार्रवाई
ट्रंप की तरफ से ट्रेड वॉर को बढ़ावा दिए जाने के बाद से पिछले चार महीनों में केवल चीन और कनाडा ने ही उनके द्वारा लगाए गए वैश्विक शुल्कों के विरुद्ध महत्वपूर्ण जवाबी कदम उठाए हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि इनमें आयात पर न्यूनतम 10 प्रतिशत शुल्क, स्टील और एल्युमीनियम पर 50 प्रतिशत शुल्क और ऑटोमोबाइल पर 25 प्रतिशत का टैरिफ शामिल है.

कस्टम ड्यूटी कलेक्शन में अरबों डॉलर की वृद्धि
इस बीच शुक्रवार को अमेरिकी ट्रेजरी द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार दूसरी तिमाही में अमेरिकी कस्टम रेवेन्यू बढ़कर रिकॉर्ड 64 बिलियन डॉलर हो गया, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 47 बिलियन डॉलर अधिक है. इससे पहले ट्रेजरी विभाग ने बताया था कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ में तेज़ी आने के कारण जून में कस्टम ड्यूटी कलेक्शन में फिर से वृद्धि हुई है. यह किसी वित्तीय वर्ष में पहली बार 100 अरब डॉलर के पार पहुंच गया.

चीन की जवाबी कार्रवाई का प्रभाव सीमित
बजट आंकड़ों से पता चलता है कि टैरिफ संघीय सरकार के लिए राजस्व में एक महत्वपूर्ण योगदानकर्ता बनने लगे हैं. जून में कस्टम ड्यूटी नए रिकॉर्ड पर पहुंच गई, जो सकल आधार पर चौगुना होकर 27.2 अरब डॉलर हो गई. रिपोर्ट के अनुसार चीन की जवाबी कार्रवाई का वित्तीय प्रभाव सीमित रहा है. अमेरिकी सामान पर टैरिफ से चीन का राजस्व मई 2025 में एक साल पहले की तुलना में केवल 1.9 प्रतिशत अधिक था. हालांकि, कनाडा की तरफ से अभी तक दूसरी तिमाही के आंकड़े जारी नहीं किए गए हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल...

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

by UB India News
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब महीने भर से चल रहा काक्रोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब राष्ट्रव्यापी विस्तार ले...

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

बाजार खुलते ही निवेशकों के ₹5 लाख करोड़ स्वाहा, सेंसेक्स 900 और निफ्टी 264 अंक टूटे……….

सेंसेक्स 700 अंक निफ्टी 200 अंक गिरा…………………..

by UB India News
July 25, 2026
0

शेयर बाजार में आज यानी 24 जुलाई को गिरावट है। सेंसेक्स 700 अंक की गिरावट के साथ 75,613 पर खुला।...

Next Post
इंदौर लगातार 8वीं बार भारत का सबसे स्वच्छ शहर, सूरत दूसरे और नवी मुंबई तीसरे नंबर पर

इंदौर लगातार 8वीं बार भारत का सबसे स्वच्छ शहर, सूरत दूसरे और नवी मुंबई तीसरे नंबर पर

चुनाव हारे नीतीश तो नई सरकार के कंधे पर होगा कितने का कर्ज?

चुनाव हारे नीतीश तो नई सरकार के कंधे पर होगा कितने का कर्ज?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend